युजवेन्द्र चहल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(युज़वेंद्र चहल से अनुप्रेषित)
युजवेन्द्र चहल

2019 में चहल
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम युजवेन्द्र सिंह चहल
जन्म 23 जुलाई 1990 (1990-07-23) (आयु 33)
जींद, हरियाणा, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली राइट आर्म लेग ब्रेक
भूमिका गेंदबाज
परिवार धनश्री वर्मा चहल (पत्नी) (वि॰ 2020)[1]
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
वनडे पदार्पण (कैप 211)11 जून 2016 बनाम ज़िम्बाब्वे
अंतिम एक दिवसीय9 फरवरी 2022 बनाम वेस्टइंडीज
एक दिवसीय शर्ट स॰3
टी20ई पदार्पण (कैप 60)19 जून 2016 बनाम ज़िम्बाब्वे
अंतिम टी20ई26 फरवरी 2022 बनाम श्रीलंका
टी20 शर्ट स॰6
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2009/10–वर्तमान हरियाणा (शर्ट नंबर 3)
2011–2013 मुम्बई इंडियन्स
2014–2021 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (शर्ट नंबर 3)
2022 राजस्थान रॉयल्स
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता वनडे टी20 आई प्रथम श्रेणी लिस्ट ए
मैच 56 52 31 108
रन बनाये 53 5 324 253
औसत बल्लेबाजी 8.83 2.50 8.75 8.75
शतक/अर्धशतक 0/0 0/0 0/0 0/0
उच्च स्कोर 18* 3* 42 24*
गेंद किया 3,013 1,173 5,463 5,463
विकेट 96 66 84 158
औसत गेंदबाजी 26.93 25.53 33.21 27.18
एक पारी में ५ विकेट 2 1 2 4
मैच में १० विकेट 0 0 0 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 6/42 6/25 6/44 6/24
कैच/स्टम्प 15/– 10/– 11/– 26/–
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइंफो, 26 फरवरी 2022

युजवेन्द्र चहल (अंग्रेजी :Yuzvendra Chahal) (जन्म २३ जुलाई १९९० जींद, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हैं। ये एक लेग ब्रेक गेंदबाज है।[2]

इनके अलावा यूज़वेन्द्र इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी खेलते है।

वह भारत के लिए सबसे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्याद विकेट लेने वाले बॉलर है | उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्याद विकेट लेने के मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली थी | टी-20 इंटरनेशनल में दोनों ही बॉलर्स के नाम 66 विकेट हो गए हैं |[3]

भारत - ज़िम्बाब्वे श्रृंखला २०१६ में इन्हें १५ सदस्य टीम में चयन किया गया। इस कारण इन्होंने [4] अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत ११ जून २०१६ को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में की। साथ ही श्रृंखला के दुसरे ही मैच में चहलने ३ विकेट भी लिए थे। साथ ही १८ जून २०१६ को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी कैरियर की भी शुरुआत कर दी।

युजवेन्द्र चहल श्रीलंका क्रिकेट टीम के अजंता मेंडिस के बाद दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट में एक मैच में ६ विकेट लिए हो। चहल ने यह कारनामा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ०१ फरवरी २०१७ को बैंगलोर में किया था, उस मैच में इन्होंने ४ ओवरों में २५ इन देकर ६ विकेट लिए थे।

चहल वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज हैं | उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बिना कोई सफलता हासिल किए 10 ओवर में 88 रन लुटा दिए थे | चहल से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम पर था. उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के एक मैच में कुल 87 रन दिए थे |[5]

निजी जीवन[संपादित करें]

युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 में प्रसिद्ध यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा से शादी की।[6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Cricketer Yuzvendra Chahal marries choreographer Dhanashree Verma in Gurugram. See pics". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 22 December 2020. अभिगमन तिथि 23 December 2020.
  2. Yuzvendra Chahal - Cricinfo profile Archived 2017-02-03 at the वेबैक मशीन अभिगमन तिथि : ०२ जुलाई २०१६
  3. "Most Wickets in T-20I: विकेट के मामले में चहल ने की बुमराह की बराबरी, लेकिन इस मामले में छोड़ा पीछे". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-23.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. Yuzvendra Chahal - CricketArchive profile Archived 2012-04-28 at the वेबैक मशीन अभिगमन तिथि :०२ जुलाई २०१७
  5. "विकेट चटकाने की जगह लुटाए रन, चहल ने तोड़ा 16 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-23.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "यूज़वेंद्र चहल उम्र, लंबाई, पत्नी, जीवनी 2022 (Yuzvendra chahal age, height, wife, career, biography in Hindi 2022) – filemywap.in" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-16.