कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 2018

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 2018
भारत
← 2013 12 मई 2018 (222 सीटें)
28 मई 2018 (2 सीटें)
2023 →

कर्नाटक विधानसभा की 224 में 222 सीटों पर
बहुमत के लिए चाहिए 113
मतदान %72.13%[1]
  बहुमत पार्टी
  1. defaultअल्पमत पार्टी
तीसरी पार्टी
 
नेता बी॰ एस॰ येदयुरप्पा सिद्दारमैया एच॰ डी॰ कुमारस्वामी
पार्टी भाजपा कांग्रेस जद(से)
गठबंधन जद(एस) + बसपा
नेता की सीट शिकारीपुरा बादामी
चामुण्डेश्वरी (हार)
चन्नापटना
रामनगर (इस्तीफा)
चुनाव पूर्व सीटें 40 122 40
सीटें जीतीं 104 78 38 + 1 (बसपा)
सीटों में बदलाव वृद्धि64 कमी44 कमी2
जनता द्वारा प्राप्त मत 13,185,384 13,824,005 6,666,307
प्रतिशत 36.2% 38% 18.3%
उतार-चढ़ाव वृद्धि16.3% वृद्धि1.4% कमी1.9%

विधानसभा चुनाव के परिणाम

मुख्यमंत्री चुनाव से पहले

सिद्दारमैया
कांग्रेस

निर्वाचित मुख्यमंत्री

बी॰ एस॰ येदयुरप्पा
(भाजपा)
एच॰ डी॰ कुमारस्वामी
जद (एस)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 2018 भारतीय राज्य कर्नाटक के विधानसभा की 224 निवार्चन क्षेत्रों में से 222 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मई 2018 को सम्पन्न हुए। जयनगर तथा राजराजेश्वरी नगर में क्रमशः निवर्तमान विधायक की मृत्यु तथा मतदाता पहचान पत्र घपले के कारण मतदान 28 मई 2018 को होंगे।[2] इन चुनावों में कुल 72.13% मतदान हुआ जो कि 1952 से सम्पन्न हो रहे विधानसभा चुनावों का सबसे उच्चतम मत प्रतिशत है।[3]

यहाँ पर मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (120 सीटें) तथा विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (43 सीटें)[4]बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ रही जनता दल (सेक्युलर)[5] (29 सीटें)[4] के मध्य है। आम आदमी पार्टी इन चुनावों के साथ कर्नाटक विधानसभा चुनावों में अपना पदार्पण कर रही है।[6] 15 मई 2018 को घोषित हुए चुनाव परिणामों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सबसे अधिक मत प्रतिशत मिला परन्तु वह 78 सीट जीत पाने में ही सफल रही। जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें प्राप्त हुईं।[7]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई, 2018 को समाप्त हुआ।

चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन[संपादित करें]

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में सभी मतदान केंद्रों में वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों का इस्तेमाल किया।[8]

चुनाव कार्यक्रम[संपादित करें]

भारतीय निर्वाचन आयोग ने 27 मार्च 2018 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके अनुसार 12 मई 2018 को मतदान तथा 15 मई 2018 को मतगणना तथा परिणामों की घोषणा होगी।[9] इसके साथ ही आयोग ने तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने की भी घोषणा की।[10][11]

कार्यक्रम तिथि दिन
नामांकन प्रारम्भ होने की तिथि 17 अप्रैल 2018 मंगलवार
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2018 मंगलवार
नामांकन पत्रों की जाँच की तिथि 25 अप्रैल 2018 बुधवार
प्रत्याशी के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2018 शुक्रवार
मतदान तिथि 12 मई 2018 शनिवार
मतगणना तिथि 15 मई 2018 मंगलवार
तिथि जिसके पूर्व चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जानी चाहिये 18 मई 2018 शुक्रवार

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण[संपादित करें]

सर्वेक्षण संस्था प्रकाशन तिथि बढ़त
भाजपा कांग्रेस जदएस अन्य
पब्लिक टीवी[12] 2 जनवरी 2018 85–95 90–95 40–45 0–6 15
टीवी9-सीवोटर[13] 5 जनवरी 2018 96
35.90%
102
36.60%
15
18.80%
1
8.70%
6
0.7%
सीएचएस[14] 13 जनवरी 2018 73–76
36.40%
77–81
33.20%
64–66
24.90%
5
-3.2%
क्रिएटिव सेण्टर फॉर पॉलिटिकल एण्ड सोशल स्टडीज़[15] 2 फरवरी 2018 113 85 25 1 28
सी-फोर[16] 26 मार्च 2018 70
31.00%
126
46.00%
27
16.00%
1
7.00%
56
15.0%
इण्डिया टुडे-कार्वी[17] 13 अप्रैल 2018 78-86
35%
90-101
37%
34-43
19%
2-12
9%
14
2.0%
बीटीवी[18] 19 अप्रैल 2018 82-87
35%
94-99
37%
39-44
19%
2-6
9%
12
2.0%
टाइम्स नाऊ-वीएमआर[19] 23 अप्रैल 2018 89
35%
91
37%
40
19%
4
9%
2
2.0%
जैन लोकनीति-सीएसडीएस[20] 23 अप्रैल 2018 89-95
35%
85-91
37%
32-38
20%
12
8%
4
-2.0%
सी-फोर[21] 1 मई 2018 63-73
35%
118-128
37%
29-36
20%
2-7
8%
55

2.0%

जन की बात[22] 4 मई 2018 102-108
40%
72-74
38%
42-44
20%
2-4
2%
30

2.0%

एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस[23] 7 मई 2018 79-89
33%
92-102
38%
34-42
22%
1-7
7%
13

5.0%

फ़्लैश न्यूज़ - टीवी 5[24] 7 मई 2018 110-120
36-38%
65-75
33-35%
38-42
20-22%
2-6 45

3.0%

संयुक्त टीवी[25] 8 मई 2018 80–90 100–110 40–45 0–6 20
स्पिक मीडिया[26] 9 मई 2018 88
101
31
3
13
इण्डिया टीवी[27] 9 मई 2018 85
96
38
4
11
न्यूज़ एक्स-सीएनएक्स[28] 9 मई 2018 87
90
39
7
3
औसत 87 96 36 05 9

चुनाव पश्चात् सर्वे[संपादित करें]

सर्वेक्षण संस्था प्रकाशन तिथि बढ़त
भाजपा कांग्रेस जदएस अन्य
इण्डिया टीवी-वीएमआर[29] 12 मई 2018 94 97 28 3 3
रिपब्लिक टीवी-जन की बात[30] 12 मई 2018 105 78 37 2 27
एबीपी न्यूज़-सी वोटर[31] 12 मई 2018 110 88 24 2 22
टाइम्स नाऊ-वीएमआर[32] 12 मई 2018 87 97 35 3 10
टाइम्स नाऊ-टुडेज़ चाणक्य[33] 12 मई 2018 120 73 26 3 47
इण्डिया टुडे-एक्सिस माय इण्डिया[34] 12 मई 2018 85 111 26 0 26
न्यूज़एक्स-सीएनएक्स[35] 12 मई 2018 106 75 37 4 31
न्यूज़ नेशन[36] 12 मई 2018 107 73 38 4 34

परिणाम[संपादित करें]

इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी मगर बहुमत से 8 सीटें कम रह गयीं। कांग्रेस ने सबसे अधिक मत पाये मगर 78 सीटें ही जीत सकी। इस प्रकार से चुनाव बाद त्रिशंकु विधानसभा का गठन हुआ।[7] विभिन्न दलों द्वारा जीती गयी सीटें निम्न हैं -

पार्टी तथा गठबंधन प्राप्त मत सीटें
वोट % वृद्धि/कमी सीटें जीतीं +/−
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1,31,85,384 36.2 वृद्धि16.3 104 वृद्धि64
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) 1,38,24,005 38.0 वृद्धि1.4 78 कमी44
जनता दल (सेक्युलर) (जदएस) 66,66,307 18.3 कमी1.9 37 कमी3
निर्दलीय (IND) 14,37,045 3.9 कमी 3.5 1 कमी8
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 1,08,592 0.3 1 वृद्धि1
कर्नाटक प्रग्न्यावानता जनता पार्टी (केपीजेपी) 74,229 0.2 1 वृद्धि1
अन्य पार्टियाँ तथा उम्मीद्वार 6,83,632 2.2 0 कमी13
नोटा 3,22,841 0.9
सीटें जहाँ चुनाव नहीं हुए 2 वृद्धि2
कुल 100.00 224 ±0

सरकार गठन[संपादित करें]

इन चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा का जनमत मिलने के पश्चात् भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के उद्देश्य से कांग्रेस तथा जदएस ने गठबंधन कर लिया।[37] कांग्रेस ने एच॰ डी॰ कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप स्वीकार कर लिया।[38] मगर इसके बावजूद राज्यपाल वजुभाई वाला ने भाजपा को सबसे बड़ा दल होने के नाते सरकार गठन को बुलाया।[39] उन्होंने पार्टी को बहुमत सिद्ध करने के लिये 15 दिन का समय दिया।[40] इसके पश्चात् भाजपा के बी॰ एस॰ येदयुरप्पा ने 17 मई 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।[41]

इस दौरान जदएस व कांग्रेस ने भाजपा पर उनके विधायकों को तोड़ने के कई आरोप लगाये। कांग्रेस ने 6 ऑडियो जारी करके भाजपा पर उसके विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। एक आरोप स्वयं येदयुरप्पा पर लगा, जब कांग्रेस ने उनपर अपने बी॰ सी॰ पाटिल को तोड़ने का आरोप लगाया।[42] जदएस प्रमुख कुमारस्वामी ने भाजपा पर बहुमत प्राप्त करने के लिये उनके विधायकों को 100-100 करोंड़ की घूस देने का आरोप लगाया।[43] हालाँकि इन आरोपों को केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने निराधार बताया।[44]

इसके पश्चात् कांग्रेस व जदएस सर्वोच्च न्यायालय गये और शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की याचिका दायर की।[45] इस याचिका को ए॰ के॰ सीकरी, एस॰ ए॰ बोबड़े तथा अशोक भूषण की तीन सदस्यीय पीठ ने सुना। हालाँकि सर्वोच्च न्यायालय ने शपथ ग्रहण पर रोक नहीं लगायी। [46] 18 मई 2018 को सर्वोच्च न्यायालय ने बहुमत सिद्ध करने का समय घटाकर सरकार को 24 घण्टे में बहुमत सिद्ध करने को कहा। न्यायालय ने इस सम्बन्ध में निम्न दिशानिर्देश दिये:[47]

  • बहुमत परीक्षण 19 मई 2018 को 4 बजे तक सम्पन्न हो जाना चाहिये।
  • अस्थायी अध्यक्ष को बहुमत परीक्षण कराने का अधिकार होगा।
  • गुप्त मतदान द्वारा बहुमत परीक्षण नहीं होगा
  • सरकार के पास आंग्ला-भारतीय सदस्य नामित करने का अधिकार नहीं है।
  • येदयुरप्पा सरकार बहुमत परीक्षण से पूर्व कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।

राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण हेतु भाजपा विधायक के॰ जी॰ बोपैय्या को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया।[48] कांग्रेस ने सबसे वरिष्ठ विधायक को अध्यक्ष बनाने मांग तथा बोपैय्या का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में रिकॉर्ड को आधार बनाकर राज्यपाल के इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।[49] न्यायालय ने कांग्रेस की अर्जी ख़ारिज करते हुए बोपैय्या के ही निर्देशन में बहुमत परीक्षण कराने का निर्देश देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही की सीधा प्रसारण कराने का निर्देश दिया।[50]

19 मई 2018 को मुख्यमंत्री येदयुरप्पा ने भावुक भाषण देते हुए बहुमत परिक्षण से पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।[51]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Karnataka election highlights rural-urban divide: State witnesses highest voter turnout, but Bengaluru stays away" (अंग्रेज़ी में). फर्स्टपोस्ट. मूल से 17 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मई 2018. The 72.13 percent voter turnout for the Karnataka Assembly elections has broken all records and is the highest recorded in the state since the 1952 polls, Chief Electoral Officer Sanjeev Kumar said on Saturday.
  2. पाण्डेय, देवेश के॰ (2018-05-11). "Karnataka Assembly elections: polling in R.R. Nagar postponed to May 28". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. मूल से 13 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  3. "Voter turnout in Karnataka highest since 1952 Assembly polls: CEO". द इकनॉमिक टाइम्स. 2018-05-13. मूल से 19 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  4. "Election commission's statistical report on general elections, 2013 to the legislative assembly of Karnataka" (PDF). मूल से 8 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित (PDF).
  5. "Karnataka Assembly Elections: JD(S) and BSP to launch joint campaign". Karnataka Elections 2018 (अंग्रेज़ी में). मूल से 19 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-04-19.
  6. "AAP announces 1st list of candidates for Karnataka assembly polls". द इकनॉमिक टाइम्स. 2018-03-20. मूल से 23 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-22.
  7. "Who should get first call to form govt in Karnataka? Jury's out". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 16 मई 2018. मूल से 16 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मई 2018.
  8. "Officials concerned at failure of VVPATs".
  9. "Karnataka votes on May 12, results on May 15". द इण्डियन एक्सप्रेस. 27 मार्च 2018. मूल से 27 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2018.
  10. "Application of Model Code of Conduct - General Election to the Legislative Assembly of Karnataka,2018- reg" (PDF). भारतीय निर्वाचन आयोग. eci.nic.in. मूल (PDF) से 27 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2018.
  11. http://164.100.80.163/ceo2/GenELC_2018/PN22_27032018.pdf%7Cacesssdate=15 अप्रैल 2018
  12. "Public Mega Survey: ಚುನಾವಣಾ ಚಾಣಕ್ಯ". पब्लिक टीवी. 2 जनवरी 2018. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2018.
  13. "Karnataka Assembly Elections 2018: C-Voter Opinion Poll". TV9 Kannada. 6 January 2018. अभिगमन तिथि 4 March 2018.
  14. "'Not BSY, Siddaramaiah, most preferred CM candidate is HDK'". newskarnataka.com. 13 January 2018. मूल से 4 March 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 March 2018.
  15. "One India News Survey". One India News. 2 February 2018. मूल से 18 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 February 2018.
  16. "Congress set to retain Karnataka, says pre-poll survey". The Hindu Business Line. 26 March 2018. मूल से 27 March 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2018.
  17. "India Today Karnataka opinion poll predicts hung Assembly, Congress single-largest party". One India News. 13 April 2018. मूल से 14 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 April 2018.
  18. "ಪಬ್ಲಿಕ್ ಟಿವಿ, ಬಿಟಿವಿ ಸಮೀಕ್ಷೆ, ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅತೀ ದೊಡ್ಡ ಪಕ್ಷ". One India News. 19 April 2018. मूल से 20 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 April 2018.
  19. "Times Now-VMR voter survey: Congress set for photofinish in Karnataka; tally to reduce to 91 from 122". Times Now. 23 April 2018. अभिगमन तिथि 23 April 2018.
  20. "कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है कर्नाटक, बीजेपी की बढ़त लेकिन बहुमत से दूर- सर्वे". ABP News. 23 April 2018. मूल से 23 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 April 2018.
  21. "Karnataka pre-poll survey: Congress 128, BJP-73, JD(S)-38". OneIndia. 1 May 2018. मूल से 30 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 May 2018.
  22. "JAN KI BAAT POLL: BJP CROSSING 100-SEAT MARK". Republic TV. 4 May 2018. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2018.
  23. "कर्नाटक चुनाव ओपिनियन पोल LIVE UPDATES: कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर". ABP News. 7 May 2018. मूल से 11 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 May 2018.
  24. "Karnataka elections: BJP to get 115 seats, Congress-70, predicts survey". One India. 7 May 2018. मूल से 7 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 May 2018.
  25. "Samyuktha TV Survey: Samyuktha Survey". Samyuktha TV. 2 January 2018. अभिगमन तिथि 4 March 2018.
  26. "Karnataka Assembly Election - Opinion Poll May, 2018 (Part - 3)". Spick Media. 9 May 2018. मूल से 10 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 May 2018.
  27. "IndiaTV Final Opinion Poll on Karnataka Elections: BJP likely to win 85 seats; Amit Shah says party will get majority". India TV. 9 May 2018. मूल से 9 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 May 2018.
  28. "Another opinion poll predicts hung assembly in Karnataka". ABP. 10 May 2018. मूल से 11 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 May 2018.
  29. "Karnataka Exit Poll: IndiaTV-VMR predicts fractured mandate; Congress and BJP in neck-and-neck fight". 12 May 2018. मूल से 14 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  30. "Karnataka Elections 2018: Jan Ki Baat's Exit Poll Says The BJP Will Emerge As The Single Largest Party". 12 May 2018. मूल से 15 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  31. "BJP close to majority in Karnataka, may get 110 seats: ABP News exit poll". 12 May 2018. मूल से 15 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  32. "TIMES NOW-VMR Exit Poll prediction". 12 May 2018.
  33. "Karnataka Assembly Elections 2018 - Post Poll Analysis". 12 May 2018. मूल से 15 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  34. "Assembly Election 2018 - Karnataka". 12 May 2018. मूल से 17 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  35. "NewsX-CNX exit poll 2018: A hung Karnataka Assembly with BJP as the single largest party". 12 May 2018. मूल से 13 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  36. "Karnataka election 2018: What exit polls can't settle, May 15 will; updates". 12 May 2018. मूल से 16 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  37. "Karnataka election results 2018: As Congress-JD(S) come together again, a look at their chequered past". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2018-05-15. मूल से 19 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  38. "Kumaraswamy will be CM, says Siddaramaiah". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 16 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  39. "Karnataka governor invites BJP's Yeddyurappa to form government in the state". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  40. "संग्रहीत प्रति". मूल से 17 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.
  41. "कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट के पहले ही येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कुमारस्वामी बुधवार को लेंगे शपथ". दैनिक भास्कर. 19 मई 2018. मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2018.
  42. "Congress Releases More Audio Tapes, Says Yeddyurappa Tried To Poach Lawmaker". NDTV.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-19.
  43. ""Operation Lotus": Kumaraswamy Says BJP Offered 100 Crores To His MLAs". NDTV.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-19.
  44. "Prakash Javadekar trashes Kumaraswamy's Rs 100-crore charge as 'imaginary'". Moneycontrol (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-19.
  45. "In All-Nighter, Supreme Court Clears BS Yeddyurappa Oath But Has Questions". NDTV.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 19 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  46. Desk, The Hindu Net (2018-05-16). "Karnataka developments Live | Supreme Court refuses to stay Yeddyurappa's swearing-in, but keeps it subject to case outcome". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  47. "BREAKING: SC Orders Floor Test In Karnataka Assembly At 4pm Tomorrow [Read Order] | Live Law". Live Law (अंग्रेज़ी में). 2018-05-18. मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  48. "Karnataka floor test: Governor ignores seniority, appoints KG Bopaiah as Protem Speaker". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2018-05-18. मूल से 19 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  49. "Congress challenges appointment of BJP's Bopaiah as Karnataka Protem Speaker, all eyes on CJI". Zee News (अंग्रेज़ी में). 2018-05-18. मूल से 19 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-18.
  50. "KG Bopaiah To Stay Temporary Speaker, Floor Test To Be Broadcast Live". NDTV.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-19.
  51. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2018.