दिल तेरा आशिक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिल तेरा आशिक

दिल तेरा आशिक का पोस्टर
निर्देशक लौरेंस डिसूज़ा
लेखक रीमा राकेश नाथ
निर्माता राकेश नाथ
अभिनेता सलमान ख़ान,
माधुरी दीक्षित,
अनुपम खेर
संगीतकार नदीम-श्रवण
प्रदर्शन तिथियाँ
22 अक्तूबर, 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

दिल तेरा आशिक लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुपम खेर और कादर खान सहायक भूमिकाओं में हैं।

संक्षेप[संपादित करें]

ठाकुर रणवीर सिंह चौधरी (अनुपम खेर) अपने शहर में एक समृद्ध और प्रभावशाली व्यक्ति है। वह अपनी एकमात्र बहन राधा से बहुत प्यार करता है लेकिन उसने एक गरीब व्यक्ति से शादी की जिसके लिए उसने उसे कभी माफ़ नहीं किया। राधा की मृत्यु के बाद, बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उसके कंधों पर पड़ती हैं। विजय (सलमान खान) जो वयस्क है और बिट्टू और गुडिया जो अभी छोटे हैं उसके साथ ही रहते हैं। सोनिया (माधुरी दीक्षित) एक युवा लड़की है जो अपनी बीमार मां के चलते नौकरी की सख्त तलाश कर रही है। वह बिट्टू और गुडिया की दाई माँ की नौकरी पाने के लिए बुजुर्ग महिला सावित्री देवी के रूप में ढोंग करने का फैसला करती है। वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए एक नृत्य प्रशिक्षक के रूप में भी काम करना शुरू कर देती है। विजय भी उसी स्कूल में टीचर है। दोनों में प्यार हो जाता है। इस बीच, कुँवारा ठाकुर, सावित्री देवी की ओर खींचा जाता है। उसके दोस्त नसीब कुमार (कादर खान) ने सावित्री देवी के स्नेह को जीतने के उसके प्रयासों में मदद करता है।

प्रताप सिंह (तेज सप्रू) एक बेईमान व्यापारी है जिसका कारखाना ठाकुर द्वारा बंद कर दिया गया था। वह ठाकुर को उन कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करने की कोशिश करता है जो उसे अपने कारखाने को फिर से खोलने में सक्षम बनाएंगे। वह सोनिया के रहस्य के बारे में पता लगाता है और ठाकुर के हस्ताक्षर प्राप्त करने के लिए उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है। उसका प्लान विफल हो गया और सोनिया विजय और नसीब कुमार को सबकुछ बताती हैं। प्रताप तब ठाकुर को एक अज्ञात फोन कॉल करता है और उसे सोनिया के रहस्य के बारे में बताता है और कैसे विजय और नसीब इसमें शामिल हैं। ठाकुर ने प्रताप द्वारा सोनिया को दिये गए कागजात सावित्री देवी के अलमारी में पाये। अब उसका मानना है कि वे सभी उसे धोखा देने की कोशिश कर रहे थे। वह उनसे बहस करता है और उन्हें अपनी बात समझाने का मौका दिए बिना घर से फेंक देता है। इसके बाद प्रताप ने ठाकुर का अपहरण कर लिया। लेकिन विजय, सोनिया और नसीब ने उसे बचाया और अंत में फिर से सब मिल गए।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

दिल तेरा आशिक
संगीत नदीम श्रवण द्वारा
जारी 1993
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लेबल टिप्स म्यूसिक फ़िल्म्स
निर्माता नदीम श्रवण
नदीम श्रवण कालक्रम

सैनिक
(1993)
दिल तेरा आशिक
(1993)
तडीपार
(1993)

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत नदीम श्रवण द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."कम से कम इतना कहा होता"अलका याज्ञनिक, मुकुल अगरवाल6:00
2."दिल तेरा आशिक़"अलका याज्ञनिक, कुमार सानु5:08
3."नमस्ते नमस्ते"अलका याज्ञनिक, विनोद राठौड़6:07
4."प्यार के बदले प्यार मिलेगा"अलका याज्ञनिक, कुमार सानु5:39
5."प्यासा कुएं के पास"उदित नारायण5:10
6."मुझे कुछ कहना"साधना सरगम, सुदेश भोंसले8:26
7."हमसे सजना क्यों रूठे"अलका याज्ञनिक5:57
8."हमसे सजना क्यों रूठे"एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम5:53

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]