कृष्णप्पा गौतम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कृष्णप्पा गौतम
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 20 अक्टूबर 1988 (1988-10-20) (आयु 35)
बैंगलोर, कर्नाटक, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली राईट आर्म ऑफ़ ब्रेक
भूमिका हरफनमौला
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
कर्नाटक
2018 राजस्थान रॉयल्स (शर्ट नंबर 7)
स्रोत : क्रिकइन्फो, ३० अप्रैल २०१८

कृष्णप्पा गौतम (जन्म २० अक्टूबर १९८८) एक भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो कर्नाटक के लिए खेलते हैं। ये इंडियन प्रीमियर लीग के २०२३ आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे है।[1]

कैरियर[संपादित करें]

गौतम का पेशेवर कैरियर तब शुरू हुआ जब उन्हें बैंगलोर में अंडर-१५ जोनल टूर्नामेंट के लिए चुना गया जहां वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे।[2] उन्होंने बंगाल के खिलाफ नवंबर २०१२ में कर्नाटक के लिए अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला, और दूसरी पारी में दो विकेट लिए।

रणजी ट्रॉफी 2016-17 सीज़न में , गौतम ने दिल्ली और असम के खिलाफ लगातार पांच-पांच विकेट लिए, जिसमें टीम को जीतने में मदद मिली। बाद के मैच में, उन्होंने १०८ रन देकर 7 विकेट [3] लिए और अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन किया।

फरवरी २०१७ में, उन्हें मुंबई इंडियंस टीम ने २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए २ करोड़ से खरीदा था। [4] उन्होंने २५ फरवरी २०१७ को विजय हजारे ट्रॉफी 2017 में [5] कर्नाटक के लिए अपने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। अक्टूबर २०१७ में, उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2017-18 में असम के खिलाफ कर्नाटक के लिए बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट का शतक बनाया।[6]

इसके बाद जनवरी २०१८ में, उन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदा गया।[7][8] आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें नब्बे लाख की कीमत पर खरीदा |

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Krishnappa Gowtham". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 7 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 October 2015.
  2. Gopalakrishnan, Akshay (4 November 2016). "Bowling like Harbhajan, and lessons from Prasanna". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 12 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 November 2016.
  3. "Gowtham grabs seven as Karnataka win with bonus point". ESPNcricinfo. 30 October 2016. मूल से 31 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 October 2016.
  4. "List of players sold and unsold at IPL auction 2017". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 20 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 February 2017.
  5. "Vijay Hazare Trophy, Group D: Jharkhand v Karnataka at Kolkata, Feb 25, 2017". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 25 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 February 2017.
  6. "Karnataka, Delhi eye bonus-point wins". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. 16 October 2017. मूल से 16 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 October 2017.
  7. "List of sold and unsold players". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 28 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 January 2018.
  8. "Whatever I've dreamt of, I can now fulfill - Gowtham". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 29 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 January 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]