वार्ता:भाजे

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भाजा की गुफाएँ[संपादित करें]

भजवली स्टेशन से प्रायः तीन किलोमीटर पश्चिम में सुप्रसिद्ध भाजा की गुफाएँ पर्वत के नीचे सड़क से कुछ ही ऊपर बनी हुई देखने को मिलती हैं। भाजा की गुफाएँ ईसा से दो तीन सौ वर्ष पूर्व बनी हुई मानी जाती है। यहाँ की बिहार गुफाएँ बहुत ही प्रसिद्ध है जो देखने योग्य है। भाजा की गुफाएँ कुल 22 गुफाओ का समूह है। यहाँ की एक मूर्ति में एक पुरुष हाथी पर बैठ हुआ दिखलाया गया है जिसे इन्द्र की प्रतिमा माना गया है। दूसरी मूर्ति में मनुष्य एक पगड़ी बांधे हुए मार्ग पर चलता हुआ दिखलाया गया है जिसके पीछे बड़े दैत्य आ गए है। विकास देवांगन (वार्ता) 00:52, 3 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]