जीजाजी छत पर हैं

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जीजाजी छत पर हैं
शैलीहास्य
लेखकमनोज संतोषी
रघुवीर शेखावत
निर्देशकशशांक बलि
अभिनीतहिबा नवाब
निखिल खुराना
अनूप उपाध्याय
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिंदी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या3 जून 2019 तक, 368
उत्पादन
निर्मातासंजय कोहली
बिनैफेर कोहली
उत्पादन स्थानसानिया फिल्म स्टूडियो नायगांव
कैमरा सेटअपमल्टी-कैमरा
प्रसारण अवधि२२ मिनट
निर्माता कंपनीएडिट II प्रोडक्सन [1]
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशित9 जनवरी 2018 (2018-01-09) –
21 फरवरी 2020
संबंधित
जीजाजी छत पर कोई है

जीजाजी छत पर हैं एक भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है। यह कहानी है एक लड़की, इलायची (हिबा नवाब) और एक असहाय किरायदार पंचम (निखिल खुराना) ने की। [2] एडिट II प्रोडक्सन इस धारावाहिक के निर्माता हैं। ९ जनवरी, २०१७ से २०२० तक प्रसारित हुआ।

कहानी[संपादित करें]

मुरारी बंसल (अनूप उपाध्याय), दिल्ली के चांदनी चौक में एक लहँगे की दुकान का मालिक है जो की अपनी पत्नी करुणा (सोमा राठोड़), और अपनी बेटी इलायची (हिबा नवाब) के साथ रहता है| इलायची एक बहुत ही नटखट लड़की है जिसके पास अपने काम निकलवाने के लिए बहुत सारे तरीके हैं| २२ साल की उम्र होते हुए भी वो, हर वर्ष वो जानबूझकर अन उत्तीर्ण होकर, अभी भी स्कूल जाती है जिससे की उसे विवाह न करना पड़े| कहानी में मोड़ आता है जब मुरारी अपनी बरसाती पंचम (निखिल खुराना) नाम के एक लड़के को किराये में देता है| पंचम २४ साल का एक लड़का है, जो की आगरा से है, और एक संगीत निर्देशक बनने का सपना देखता है मगर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुरारी के दुकान में काम करता है| वो अपने दोस्त पिंटू (हरवीर सिंह) के साथ दिल्ली आता है| अब, क्योंकि, मुरारी ने सिर्फ शादी-शुदा जोड़ियों को ही अपनी बरसाती किराये पर देने का मन बनाया है, इसलिए पंचम शादी-शुदा होने का नाटक करता है, और पिंटू को अपनी नकली पत्नी बना देता है| लेकिन, जैसे भी करके, इलायची को उनके झूठ के बारे में पता चल जाता है| ऐसे हालातों में, किस तरह से, दोनों किरायदार अपने झूठ को छुपाकर रखते हैं, यही इस धारावाहिक की कहानी है|

कलाकार[संपादित करें]

ये एक 22 साल की जिद्दी और जिंदादिल लड़की है, जो अपने नाम की तरह बिलकुल अनोखी है। वो एक नटखट और चालाक लड़की है, जिसे सब कुछ अपने हिसाब से ही चाहिए। ये पंचम से प्यार करती है। पंचम और पिंटू की सच्चाई पता होने के बावजूद ऐसा दिखाती है कि उसे कुछ नहीं पता और वो उन दोनों को तंग भी करते रहती है।
ये एक आगरा का लड़का है, जो एक संगीत निर्देशक बनने का सपना देखते रहता है। वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मुरारी के दुकान पे काम करता है और उसी घर के छत पर एक बरसाती में अपने दोस्त, पिंटू को अपनी नकली बीवी बना कर रहता है। ये बार बार इलायची के शरारतों का शिकार बनता है, पर दिल ही दिल में उससे प्यार करता है।[3]
ये इलायची की सबसे अच्छी दोस्त है और ये हमेशा इलायची के साथ 'सेलफियाँ' लेती रहती है।
ये इलायची का बाप और एक लंहगे की दूकान के मालिक है। ये बहुत ही कंजूस किस्म का आदमी है, जिसे सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि वो अपनी बेटी की शादी कैसे कराएगा। ये पंचम की हर छोटी से छोटी गलती के लिए उसकी तनख्वाह से पैसे काटते रहता है।
ये मुरारी की बीवी और इलायची की माँ है। ये एक आम गृहिणी की तरह है, और भले ही समय समय पर वो चिड़चिड़ी हो जाती है, मगर एक निष्ठावान गृहिणी और एक स्नेही माँ भी है।
ये पंचम का सबसे अच्छा दोस्त है और बरसाती में रहने के लिए उसकी नकली बीवी बन जाता है। ये दिल ही दिल में सुनीता से प्यार करता है।
ये एक गप्पेबाज़ नाई है, जो खास कर मुरारी से गप्पे मारता है। उसकी 'मंदाकिनी हेयर रिमूव सलून' नाम की एक दुकान है। वो जाने-अनजाने में कईं झगड़े शुरू करवा देता है, और मोहल्ले में बहुत से अफवाएं फैलाता रहता है।
ये करुणा का भाई है, जिसे मुरारी बिलकुल भी पसंद नहीं करता है।
ये कानून से ज्यादा घर के काम जैसे की रसोई, बुनाई, आदि करना पसंद करता है[4]
ये एक कॉन्स्टेबल है और दारोगा पिंकी के लिए काम करता है।

पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष पुरस्कार श्रेणी कलाकार किरदार परिणाम सन्दर्भ
2018 दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रेमी जोड़ा हिबा नवाब और निखिल खुराना इलाइची और पंचम जीत [5]
सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अनूप उपाध्याय मुरारी बंसल जीत [6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "After 'Bhabhiji Ghar Par Hain', Is It 'Jijaji Chhat Par Hain' For Edit II?". 21 November 2017. मूल से 26 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2018.
  2. "TV show Jijaji Chhat Per Hain promises to be a laugh riot". Times of India. 5 January 2018.
  3. "SAB TV New Serial 'Jijaji Chhat Per Hain': Wiki Plot, Story, Star Cast, Characters Real Names, Promo, Serial Timings, HD Images". मूल से 7 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2018.
  4. "Anup Upadhyay, Soma Rathod and Yogesh Tripathi joins the cast of 'Jijaji Chhath Par Hain'". 27 December 2017. मूल से 26 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2020.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2018.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 30 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]