कात्सुको सारुहाशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कात्सुको सारुहाशी
जन्म मार्च 22, 1920
मृत्यु सितम्बर 29, 2007(2007-09-29) (उम्र 87)
टोक्यो, जापान
राष्ट्रीयता जापानी
क्षेत्र भूरासायनिकी
संस्थान मेटीयरोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, जापान मेटीयरोलॉजिकल एजेंसी
शिक्षा इंपीरियल वोमेन'स कॉलेज ऑफ साइंस (तोहो यूनिवर्सिटी)
यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो

कात्सुको सारुहाशी (अंग्रेज़ी: Saruhashi Katsuko, जापानी: 猿橋 勝子) (जन्म : २२ मार्च, १९२० एवं मृत्यु : २९ सितंबर, २००७) एक जापानी भूरसायनविद थीं जिन्होंने कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) स्तरों के सबसे पहले के कुछ माप किए तथा बाद में सागरीय जल एवं वातावरण में रेडियोएक्टिव नाभिकीय राख के प्रमाण दर्शाए। उन्होंने १९५७ में रसायनशास्त्र में टोक्यो विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट उपाधि अर्जित की।[1] सारुहाशी जियोकेमिकल सोसायटी ऑफ जापान एवं ओशीनोग्राफिकल सोसायटी ऑफ जापान की मानद सदस्य थीं।[2] २२ मार्च, २०१८ को गूगल ने कात्सुको सारुहाशी के जन्मदिवस पर उनके सम्मान में गूगलडूडल प्रदर्शित किया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Yount, Lisa (2008). A to Z of women in science and math (Rev. संस्करण). New York: Facts On File. पपृ॰ 263–264. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8160-6695-7. मूल से 2 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मार्च 2018.
  2. Yount, Lisa, p. 58, ISBN 0-8160-3173-8
  3. "कात्सुको सारूहाशी का 98वां जन्मदिन". www.google.com. अभिगमन तिथि 22 मार्च 2018.