एन टी आर ट्रस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एन टी आर ट्रस्ट
NTR Trust
सिद्धांत "We Work The Talk!"
"हम क्रियाशील बात करते हैं!"
स्थापना 1997
वैधानिक स्थिति सक्रिय
स्थान
  • हैदराबाद,
    तेलंगाना
आधिकारिक भाषा
तेलुगु
अंग्रेज़ी
हिन्दी
प्रबंधकीय ट्रस्टी
एन भुवनेश्वरी
ट्रस्टी
नारा लंकेश
मुख्य निष्पादन अधिकारी
टी विष्णु वर्धन[1]
जालस्थल ntrtrust.org

एन टी आर ट्रस्ट या एन टी आर स्मारक ट्रस्ट एक गैरलाभकारी भारतीय सामाजिक भलाई की संस्था है।[2] इसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में है। इसकी स्थापना 1997 में लोकोपकार और सामाजिक कल्याणकारी सहायता के लिए हुई थी।[3][4] इस संस्था का नाम एन टी रामा राव पर रखा गया है जो दक्षिण भारत के अभिनेता, निर्देशक और अंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री रह चुके हैं।[5]

इतिहास[संपादित करें]

एन टी आर ट्रस्ट की स्थापना 1997 में हुई थी,[3] और उसी वर्ष अंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली सरकार ने संस्था के लिए भूमि आवंटित की।[5]

2011 में संस्था ने घोषणा की कि उसकी ओर से गरीब लोगों के लिए सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाएगा जिनके पास ये सुविधा मौजूद नहीं है। इससे पूर्व संस्था ने एन टी आर सुजल पथकम परियोजना प्ररंभ की थी जिसका लक्ष्य 50,000 लोगों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना था। [6]

2014 में संस्था ने एन टी आर ट्रस्ट भवन में एक नौकरी मेला (जॉब मेला) आयोजित किया जिसमें 600 युवकों ने भाग लिया। [7]

जून 2014 में चंद्रबाबू नायडू के पुत्र नारा लंकेश ने एन टी आर ट्रस्ट का दायित्व स्वीकार किया, जो इस समय संस्था के ट्रस्टी भी हैं।[8]

2015 में संस्था ने गंडीपेट में एक कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। [9]

सेवाएँ[संपादित करें]

एन टी आर ट्रस्ट गरीब बच्चों तथा युवकों को मुफ़्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, युवा सश्क्तिकरण, आपदा की स्थिति में राहत कार्य जैसी सेवाएँ प्रदान करता है।[10] संस्था हैदराबाद, विशाखापट्टनम और गुंटूर में रक्त बैंक चलाती है जो एन ए बी एच से मान्यता-प्राप्त हैं।[11] नवम्बर 2015 में ट्रस्ट ने घोषणा की कि उसकी ओर से गरीब बच्चों को मुफ़्त कोचिंग भी दी जाएगी।[12]

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्रह्मणी मार्गदर्शन में दिसम्बर 2015 से प्रथम बार स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के प्रशिक्षण को प्रारंभ किया। 900 आवेदकों में से संस्था 130 प्रत्याशियों का मुफ़्त रूप से प्रशिक्षण कर रही है जो दूसरे स्तर के प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए हैं। [13] 18 जनवरी 2016 को एन टी रामाराव की बीसवीं बरसी के अवसर पर 200 से अधिक जगहों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी इस संस्था के माध्यम से सम्भव हुआ था।[14]

विवाद[संपादित करें]

1997 में जब एन टी आर ट्रस्ट के लिए भूमि आवंटित की जा रही थी, तब आँध्र प्रदेश की विधान सभा में भारी शोर-शराबा देखा गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तेलुगु देशम पार्टी और चन्द्रबाबु नायडु अपने राजनीतिक दल का इस संस्था के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lokesh Pedals for a Noble Cause". The New Indian Express. 16 August 2015. मूल से 2 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 December 2015.
  2. "NTR Trust coaching for Group Exams - TeluguMirchi.com". Telugu Film News - Telugu Movie Ratings - Telugu Film Reviews - Telugu Movie News - Telugu Movie reviews - Tollywood Latest News. मूल से 25 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2016.
  3. Ādirāju Veṅkaṭēśvararāvu (2004). /books?id=GFRuAAAAMAAJ Andhra Pradesh double crossed जाँचें |url= मान (मदद). Navayuga Book House. पृ॰ 135. मूल से 27 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2018.
  4. Ādirāju Veṅkaṭēśvararāvu (1999). Untold Story of Chandrababu. Om Sree Satya Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-900165-5-1.
  5. "Bedlam In Ap House Over Land Allotment To Ntr Trust". BS 1997. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 April 2015.
  6. "NTR Trust offers to set up drinking water plants". The Hindu. 20 February 2011. अभिगमन तिथि 17 April 2015.
  7. "Job mela at NTR Trust Bhavan". The Hindu. अभिगमन तिथि 15 April 2015.
  8. "Nara Lokesh takes charge of NTR Trust Bhavan". Deccan Chronicle. मूल से 17 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 April 2015.
  9. "NTR trust to set up junior college in Gandipet". The Hans India. मूल से 9 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 April 2015.
  10. "About NTR". NTR. मूल से 14 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 April 2015.
  11. "NTR Trust's blood bank to steal a march over Chiru's". The New Indian Express. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 April 2015.
  12. "NTR Trust to offer coaching to poor students: Brahmani". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 21 November 2015.
  13. "Brahmani Launches NTR Trust's Coaching Programme". The New Indian Express. मूल से 24 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2016.
  14. "NTR Trust to organise Legendary Blood Donation Drive on Jan 18". The Hans India. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 January 2016.