गोडैडी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोडैडी (अंग्रेज़ी: GoDaddy Inc.)[1] एक अमेरिकी इंटरनेट डोमेन रजिस्ट्रार और वेब होस्टिंग कंपनी है।[2] मई 2017 तक, गोडैडी के लगभग 17 मिलियन ग्राहक हैं और दुनिया भर में 6,000 से अधिक कर्मचारी हैं।[3] यह कंपनी टीवी पर और समाचार पत्रों में अपने विज्ञापनों के लिए जानी जाती है।[4] गोडैडी सेंसरशिप से संबंधित कई विवादों में भी शामिल रही है।[5][6]

इतिहास[संपादित करें]

गोडैडी की स्थापना 1997 में बाल्टीमोर, मैरीलैंड, में उद्यमी बॉब पार्सन्स द्वारा हुई थी। गोडैडी से पहले 1994 में, पार्सन्स ने अपनी वित्तीय सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी "पार्सन्स टेक्नोलॉजी, इंक" को $65 मिलियन में बेच दिया।[7] पार्सन्स ने फिर 1997 में जोमैक्स टेक्नोलॉजीज लॉन्च करी, जो बाद में गोडैडी ग्रुप इंक बन गई। गोडैडी[8] को शीर्ष उद्यमियों, जैसे केकेआर, सिल्वर लेक, और टेक्नोलॉजी क्रॉसओवर वेंचर्स से रणनीतिक निवेश मिला।[9]

कंपनी का नाम[संपादित करें]

1999 में, जोमैक्स टेक्नोलॉजी के कर्मचारियों के एक समूह ने कंपनी का नाम बदलने का फैसला किया। एक कर्मचारी ने "बिग डैडी" नाम सुझाया, परन्तु यह डोमेन नाम उपलब्ध नहीं था। इसके उत्तर में पार्सन्स ने "गो डैडी" नाम चुना। क्यूंकि यह नाम उपलब्ध था, इसलिए इसे खरीद भी लिया गया।[10] पार्सन्स ने बाद में कहा कि कंपनी इस नाम के साथ इसलिए जुड़ गई क्योंकि यह नाम लोगों के चेहरों पर मुस्कान और यादें ले आता था।[10]

कंपनी ने फरवरी 2006 में अपना ब्रांडिंग नाम बदलकर "गो डैडी" से "गोडैडी" कर दिया।[11]

कंपनी का विकास[संपादित करें]

  • 2001 में, जब नेटवर्क सॉल्यूशंस ही डोमेन पंजीकरण के लिए एकमात्र स्थान नहीं रह गया था, गोडैडी भी अपने प्रतिस्पर्धी डॉटस्टर और ईएनओएम के लगभग समान रूप में आ गया था।[12]
  • अप्रैल 2005 में, गोडैडी इंटरनेट पर सबसे बड़ा आईसीएएनएन-मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रार बन गया।[13]
  • कई स्रोतों की रिपोर्ट के अनुसार, गोडैडी बाजार हिस्सेदारी के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा वेब होस्ट माना जाता है।[14][15]
  • मार्च 2018 में, अमेज़न ने ये एलान किया की एक बहु-वर्ष संक्रमण के हिस्से के रूप में गोडैडी अपने बुनियादी ढांचे के विशाल बहुमत को AWS में माइग्रेट कर रहा है।[16]

भूमिकारूप व्यवस्था[संपादित करें]

2013 में, गोडैडी को दुनिया के सबसे बड़े आईसीएएनएन-मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रार माना गया था, जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से चार गुना अधिक था।[17] उनके पास फिनिक्स, एरिज़ोना में एक 270,000 वर्ग फुट का ऑफिस है।[18]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मार्च 2018.
  2. "YAM Special Holdings Inc: Company Profile". Bloomberg. मूल से 20 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.
  3. "Amendment No. 6 to Form S-1". www.sec.gov. मूल से 6 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.
  4. Elliot, Stuart (February 5, 2007). "Super Bowl Ads of Cartoonish Violence, Perhaps Reflecting Toll of War". The New York Times. मूल से 19 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-02-07.
  5. Poulsen, Kevin (2007-01-29). "GoDaddy, Meet NoDaddy | Threat Level from Wired.com". Blog.wired.com. मूल से 21 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-04-20.
  6. Greg, Kumparak. "Cheezburger's Ben Huh: If GoDaddy Supports SOPA, We're Taking Our 1000+ Domains Elsewhere". Techcrunch Article. techcrunch. मूल से 23 दिसंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2011.
  7. INTUIT INC. "COMMISSION FILE NUMBER 0-21180". मूल से 25 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित.
  8. "गोडैडी". मूल से 6 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मार्च 2018.
  9. "TCV | Technology Crossover Ventures". www.tcv.com. मूल से 6 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.
  10. "BobParsons.me". BobParsons.me. 2004-12-16. मूल से 2009-08-02 को पुरालेखित.
  11. "Domain Name Registration, Domain Transfers. Your domain name search starts here". godaddy.com. मूल से 9 February 2006 को पुरालेखित.
  12. "RegistrarStats - TLD Statistics, Domain research tools". www.registrarstats.com. मूल से 7 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.
  13. "Go Daddy Top Registrar, Says Study | 2005-04-27 | WHTop.com". whtop.com. मूल से 13 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.
  14. "Usage Statistics and Market Share of Web Hosting Providers for Websites, October 2017". w3techs.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 7 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-10-01.
  15. "Global Web Hosting Market Share 2017 | HostAdvice". HostAdvice (अंग्रेज़ी में). मूल से 31 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-10-01.
  16. "GoDaddy Goes All-In On AWS | TheGuideX". TheGuideX (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-11-17.
  17. "Go Daddy Marches Toward $1 Billion| Domain Name News & Views". Domain Name Wire | Domain Name News & Views. 2010-08-17. मूल से 22 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.
  18. "GoDaddy.com to open Phoenix data center - Phoenix Business Journal". Phoenix Business Journal. मूल से 21 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-21.