2018 शीतकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

2018 शीतकालीन ओलम्पिक पदक तालिका राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियोँ द्वारा 2018 शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के दौरान जीते गये पदकों की सूची है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहें हैं।

इन खेलों में कुल 15 खेलों में 102 स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। इस प्रकार से यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है जहाँ 100 से अधिक स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। इस आयोजन में वर्तमान खेलों में 4 नयी प्रतियोगिताएँ जोड़ी गयी जिनमे बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मिक्स्ड डबल्स कर्लिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग तथा मिक्स्ड डबल्स अल्पाइन स्कीइंग शामिल हैं।[1]

पदक तालिका[संपादित करें]

यह पदक तालिका अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना के आधार पर है। तालिका में स्थान कुल पदकों के आधार पर नहीं बल्कि स्वर्ण, रजत व कांस्यों की संख्या के आधार पर है। ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने वाले देशों को सबसे ऊपर वरियता दी गयी है, तत्पश्चात रजत और फिर कांस्य जीतने वाले देशों को स्थान मिला है।

  मेज़बान (दक्षिण कोरिया)[2]

क्रमांक NOC स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 नॉर्वे नॉर्वे 14 14 11 39
2 जर्मनी जर्मनी 14 10 7 31
3 कनाडा कनाडा 11 8 10 29
4 संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका 9 8 6 23
5 नीदरलैंड नीदरलैंड्स 8 6 6 20
6 स्वीडन स्वीडन 7 6 1 14
7 दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया 5 8 4 17
8 स्विट्ज़रलैंड स्विट्जरलैंड 5 6 4 15
9 फ़्रान्स फ्रांस 5 4 6 15
10 ऑस्ट्रिया ऑस्ट्रिया 5 3 6 14
11 जापान जापान 4 5 4 13
12 इटली इटली 3 2 5 10
13 साँचा:देश आँकड़े OAR रूस के ओलम्पिक खिलाड़ी 2 6 9 17
14 चेक गणराज्य चेक गणराज्य 2 2 3 7
15 बेलारूस बेलारूस 2 1 0 3
16 चीनी जनवादी गणराज्य चीन 1 6 2 9
17 स्लोवाकिया स्लोवाकिया 1 2 0 3
18 फिनलैंड  फिनलैंड (FIN) 1 1 4 6
19 यूनाइटेड किंगडम ग्रेट ब्रिटेन 1 0 4 5
20 पोलैंड पोलैंड 1 0 1 2
21 हंगरी हंगरी 1 0 0 1
युक्रेन यूक्रेन 1 0 0 1
23 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 0 2 1 3
24 स्लोवेनिया स्लोवेनिया 0 1 1 2
25 बेल्जियम बेल्जियम 0 1 1 2
26 न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड 0 0 2 2
स्पेन स्पेन 0 0 2 2
28 कज़ाख़िस्तान कजाखस्तान 0 0 1 1
लातविया लातविया 0 0 1 1
लिख्टेंश्टाइन लिख्टेंश्टाइन 0 0 1 1
कुल (30 एनोसी) 103 102 102 307

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Winter Olympics: Big air, mixed curling among new 2018 events". बीबीसी स्पोर्ट्स. 8 जून 2015. मूल से 26 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फ़रवरी 2018.
  2. "Medal Standings". Pyeongchang 2018. मूल से 24 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फरवरी 2018. Archived 2018-02-24 at the वेबैक मशीन