ठेकुआ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ठेकुआ
उद्भव
संबंधित देश भारतीय उपमहाद्वीप
देश का क्षेत्र उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल), बिहार, झारखंड
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मिष्ठान
मुख्य सामग्री आटा, चीनी या गुड़, घी, इलायची

ठेकुआ या खमौनी, खबौनी, या ठोकनी भारतीय उपमहाद्वीप में बनने वाली एक सूखी मिठाई है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और नेपाल के तराई क्षेत्र में यह बहुत लोकप्रिय है।

छठ पूजा में ठेकुआ को प्रसाद (भगवान की पेशकश) के रूप में बनाया जाता है। इन स्थानों में सदियों से इसे एक मीठे पकवान के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

ठेकुआ बनाने के लिए मुख्य रूप से गेहूं के आटे, चीनी या गुड़ और घी का प्रयोग किया जाता है। स्वाद और सुगन्ध को बढ़ाने के लिए इलायची और नारियल के बुरादे का उपयोग भी किया जाता है। आटे को चीनी और अन्य अवयवों के साथ गूंधा जाता है और हल्की आँच पर घी या तेल में लाल-भूरा होने तक तला जाता है। गर्म होने पर यह नरम होता है लेकिन ठंडा होने के बाद खस्ता हो जाता है। इसे बिना किसी प्रकार के परिरक्षक का प्रयोग किए पन्द्रह से बीस दिन तक संरक्षित किया जा सकता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]