रकसगंडा जलप्रपात

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(रकसगंडा प्रपात से अनुप्रेषित)
रकसगंडा जलप्रपात
Rakasganda Waterfall
रकसगंडा जलप्रपात is located in छत्तीसगढ़
रकसगंडा जलप्रपात
अवस्थितिसूरजपुर ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत
निर्देशांक23°53′06″N 82°44′18″E / 23.8851°N 82.7384°E / 23.8851; 82.7384निर्देशांक: 23°53′06″N 82°44′18″E / 23.8851°N 82.7384°E / 23.8851; 82.7384
जलमार्गरिहन्द नदी

रकसगंडा जलप्रपात (Rakasganda Waterfall) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर ज़िले में स्थित एक जलप्रपात है। यह रिहन्द नदी पर वाड्रफनगर से 60 किमी और अम्बिकापुर से 150 किमी दूर घने वनों में बलंगी नाम गाँव के समीप स्थित है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यहाँ नदी का पानी ऊंचाई से गिरकर एक संकरे कुण्ड में समाता है। इस कुण्ड की गहराई बहुत अधिक है। कुण्ड से १०० मीटर लंबी सुरंग निकलती है। यह सुरंग जहाँ समाप्त होती है, वहाँ से रंग-बिरंगा जल निकलता रहता है। अपनी इस विचित्रता के कारण यह जलप्रपात लोगों को एक अनोखे प्राकृतिक सौन्दर्य का अहसास कराता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]