रघुनाथ झा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रघुनाथ झा

कार्यकाल
2004 से 2009
चुनाव-क्षेत्र बेतिया

जन्म 9 अगस्त 1939
अमवा कलाँ, शिवहर
मृत्यु 15 जनवरी 2018(2018-01-15) (उम्र 78)
राम मनोहर लिहिया अस्पताल, दिल्ली
राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल
जीवन संगी देव कर्मा देवी
बच्चे 1 पुत्र और 1 पुत्री
निवास शिवहर,पटना,दिल्ली
धर्म हिन्दू
जालस्थल www.samajwadiparty.in/

रघुनाथ झा (9 अगस्त, 1939 – 15 जनवरी, 2018) राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्यमंत्री थे। उनका 37 सालों का संसदीय जीवन रहा। वे लगातार छह बार शिवहर से विधायक और दो बार क्रमशः गोपालगंज और बेतिया से सांसद रहे। वे बिहार सरकार में डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के मंत्री रहे थे।

जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर नीत समाजवादी जनता पार्टी और समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे, वर्तमान में उदय मंडल समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।[1] वर्ष 1990 में उन्होने लालू प्रसाद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. शर्मा, उन्नति (2022-12-03). "UP निकाय चुनावों में 'मशाल' फिर से हासिल करने के बाद समता पार्टी ने कहा- पुराने सिंबल के लिए SC जाएगी". ThePrint Hindi (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-01-04.
  2. "पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा का 79 साल की उम्र में निधन". एवीपी न्यूज. मूल से 18 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2018.

बाह्य कड़ियाँ[संपादित करें]