रुड़की प्रौद्योगिकी संस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रूड़की प्रोद्योगिकी संसथान, रूड़की
चित्र:RIT LOGO OFFICIAL.jpg

स्थापित२००५
प्रकार:निजी
अध्यक्ष:सीए एस.के.गुप्ता
अवस्थिति:रुड़की, उत्तराखंड, भारत
(29°54′19″N 77°50′18″E / 29.90528°N 77.83833°E / 29.90528; 77.83833निर्देशांक: 29°54′19″N 77°50′18″E / 29.90528°N 77.83833°E / 29.90528; 77.83833)
सम्बन्धन:आईआईटी रूड़की, एआईसीटीइ
जालपृष्ठ:www.ritroorkee.com


रूड़की प्रोद्योगिकी संसथान (या आरआईटी रुड़की), रुड़की, के उत्तराखंड, भारत में स्थित एक अभियांत्रिकी महाविद्यालय है। यह आई. आई. टी. रूडकी और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून से संबद्ध रखता है। इंडिया टुडे के मई २०१७ के संस्करण के अनुसार यह सबसे बढ़िया महाविद्यालयों की सूची में शीर्ष ५ महाविद्यालयों में से एक था। इसकी स्थापना हिमालयी चैरिटेबल ट्रस्ट (एच० सी० टी०) के अंतर्गत वर्ष २००५ में की गई थी।[1] 

स्थान[संपादित करें]

राष्ट्रीय राजमार्ग - ५८ (राष्ट्रीय राजमार्ग, रुड़की, देहरादून) से थोड़ी दूरी पर स्थित आर० आई० टी० का परिसर २० एकड़ में फैला हुआ है।[1]

विभाग और केन्द्र[संपादित करें]

आर आई टी रुड़की में अभियांत्रिकी, प्रबंधन और अन्य कार्यक्रमों में शिक्षा प्रदान करने वाले १२ शैक्षणिक विभाग हैं:

  • सिविल अभियांत्रिकी 
  • कंप्यूटर अभियांत्रिकी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी [2]
  • इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी
  • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी
  • सूचना प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी
  • यांत्रिक अभियांत्रिकी 
  • प्रबंधन अध्ययन
  • कम्प्यूटर एप्लीकेशन स्नातकोत्तर
  • व्यावहारिक विज्ञान और मानविकी
  • कृषि/वानिकी
  • शिक्षा 

पुस्तकालय[संपादित करें]

आर आई टी में एक पुस्तकों से भरपूर और वाई-फा़ई क सक्षम आधुनिक पुस्तकालय है। पुस्तकालय को नियमित आधार पर इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में नवीनतम पत्रिकाओं और पुस्तकों के साथ उन्नत किया जाता है।[3]

छात्रावास[संपादित करें]

परिसर में २ छात्रावास हैं, लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए एक-एक। प्रत्येक छात्रावास के अपने अलग भोजनालय हैं। अधिकांश छात्र छात्रावास में ही रहते हैं, जिससे कि वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकते हैं।[4]

छात्र गतिविधियों[संपादित करें]

फीनिक्स (वर्ष 2010 में स्थापित) स्थानीय छात्र निकाय है जो परिसर में अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों का आयोजन करता है। यह हर साल तकनीकी और सांस्कृतिक (अनुगूँज[5]) कार्यक्राम आयोजित करता है।

पूर्व छात्र संघ[संपादित करें]

आरआईटी रूड़की पूर्व छात्र संघ की स्थापना २००९ में हुई थी। यह उन पूर्व छात्र, जिन्होंने अकादमिक / अनुसंधान, सामाजिक विज्ञान, अभियांत्रिकी, लोक प्रशासन, कॉर्पोरेट विकास / उद्यमशीलता और समाज सेवा के क्षेत्रों में भारी योगदान दिया है। पूर्व छात्र संस्थान का दौरा करते हैं और छात्रों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करके संसथान के सुधार के लिए अपने सुझाव साझा करते हैं।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Roorkee Institute of Technology Roorkee". Ritroorkee.com. 27 May 2013. मूल से 5 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2013. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "ritroorkee.com" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "ECE Engineering Department". Departments. RIT Roorkee. मूल से 8 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2013.
  3. "RIT Roorkee Library". मूल से 8 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2013.
  4. RIT, Roorkee. "RIT Roorkee Hostels". मूल से 28 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2017.
  5. "Anugoonj Website". मूल से 6 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2013.
  6. "Alumni Portal – RIT Roorkee". Rit roorkee Alumni. मूल से 9 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2013.