सुखोई-गल्फस्ट्रीम एस-21

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुखोई-गल्फस्ट्रीम एस-21
S-21
सुखोई एसएसबीजे प्रोजेक्ट मॉडल
प्रकार सुपरसोनिक व्यापार जेट
उत्पादक सुखोई/गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस
एस-21 3डी मॉडल

सुखोई-गल्फस्ट्रीम एस-21 (Sukhoi-Gulfstream S-21) एक अनुमानित रूसी-अमेरिकी सुपरसोनिक बिजनेस जेट था।

1990 के दशक के शुरूआत में, गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस और मास्को के सुखोई डिज़ाईन ब्यूरो ने सुपरसोनिक लघु व्यवसाय जेट विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयास शुरू किया। जिसे कोड एस-21 नाम दिया गया। वाणिज्यिक सुपरसोनिक हवाई यात्रा के लिए संदिग्ध बाज़ार की मांग के कारण, परियोजना के प्रति प्रतिबद्धता कमजोर हुई और यह टल गया।[1]

गल्फस्ट्रीम ने अंततः साझेदारी को भंग कर दिया, हालांकि सुखोई ने एस-21 पर काम जारी रखा।

विशेष विवरण[संपादित करें]

सामान्य लक्षण

  • चालकदल: 2
  • क्षमता: 6–10
  • लंबाई: 124.2 फीट (37.86 मीटर)
  • पंख फैलाव: 65.4 फीट (19.93 मीटर)
  • विंग स्वीप: 32° बिना स्वीप (68° स्वीप)
  • ऊंचाई: 27.1 फीट (8.26 मीटर)
  • खाली वजन: 54,167 पॉण्ड (24,570 किलोग्राम)
  • भरा हुआ वजन: 2,000 पॉण्ड (907 किलोग्राम)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 114,200 पॉण्ड (51,800 किलोग्राम)
  • ईंधन: 58,465 पॉण्ड (26,519 किलोग्राम)
  • पावर प्लांट: 3 × अवदाविगेटेल डी-21ए1 टर्बोफैन, 16,535 पॉण्डबल (73.55 किलोन्यूटन) प्रत्येक से

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति: 1,483 मील प्रति घंटा (2,386 किमी/घंटा)
  • क्रूज गति: 1,483 मील प्रति घंटा (2,386 किमी/घंटा)
  • रेंज: 4,600 मील (7,403 किमी)
  • रेंज (मैक 1.4): 2,715 मील (4,369 किमी)
  • रेंज (मैक 0.95):' 4,600 मील (7,403 किमी)
  • अधिकतम सेवा सीमा: 63,900 फीट (19,477 मी)
  • थ्रस्ट/वजन: 0.43

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Clarke, Chris (November 24, 2015). "11 Outlandish Attempts To Build The Next Concorde". Popular Mechanics. मूल से 24 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 17, 2016.