शिज़ूओका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निर्देशांक: 34°58′32″N 138°22′58″E / 34.97556°N 138.38278°E / 34.97556; 138.38278

शिज़ूओका शहर
静岡市
मनोनीत शहर
शिज़ूओका शहर का झंडा
ध्वज
Official logo of शिज़ूओका शहर
Emblem
शिज़ूओका शहर is located in पृथ्वी
शिज़ूओका शहर
शिज़ूओका शहर
देशजापान
क्षेत्रचूबू (तोकाई)
प्रांतशिज़ूओका प्रांत
शासन
 • महापौरनोहहिरो तानेबे
क्षेत्र1411.90 किमी2 (545.14 वर्गमील)
जनसंख्या (1 सितम्बर, 2015)
 • कुल7,03,393
 • घनत्व498 किमी2 (1,290 वर्गमील)
समय मण्डलजापान मानक समय (यूटीसी+9)
दुरभाष054-254-2111
वेबसाइटwww.city.shizuoka.jp
Shizuoka
"Shizuoka" in कंजी लिपि
जापानी नाम
कांजी लिपि 静岡

शिज़ूओका (静岡市; Shizuoka; जापानी: [शिज़ु-ओका]) जापान की शिज़ूओका प्रांत की राजधानी हैं, और आबादी और क्षेत्र के अनुसार प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं। यह प्रागैतिहासिक काल से आबाद हैं। शहर का नाम दो कांजी लिपि शब्दो, 静 शिज़ू, जिसका अर्थ है "स्थिर" या "शांत"; और 岡 ओका, जिसका अर्थ है "पहाड़ी" से मिलकर बना हैं।[1] 2003 में, शिजुओका को शिमीजु शहर (अब शिमीज़ू वार्ड) के साथ विलय कर दिया गया, इस प्रकार यह जापान में भूमि क्षेत्र के अनुसार सबसे बड़ा शहर बन गया। 2005 में, यह जापान के "मनोनीत शहरों" में से एक बन गया।

इतिहास[संपादित करें]

जो क्षेत्र अब शिज़ुओका का शहर है वह प्रागैतिहासिक काल से बसा हुआ है। मुरोमाची काल के दौरान, सुनपू, इमागावा कबीले की राजधानी थी। इमागावा, ओकेहाजामा के युद्ध में पराजित हो गए, और सनपू बाद में ताकदा शिंजन के शासन में आ गया, और उसके बाद टोकुगावा इयासु के।

1869 में, टोकुगावा शोगुनेट के पतन के बाद, टोकूगावा आईजेटो की अध्यक्षता वाली पूर्व शोगुनल लाइन को सुनपू भेजा गया और अल्पकालिक सुनपू डोमेन को का कार्य सौंपा गया। उसी वर्ष, सुनपू का नाम "शिज़ुओका" कर दिया गया।

आधुनिक शहर 1 अप्रैल 1889 को स्थापित किया गया था। उस समय, जनसंख्या 37,681 थी, और शिज़ुओका जापान में स्थापित किए गए पहले 31 शहरों में से एक थी।

भूगोल[संपादित करें]

शिज़ुओका प्रान्त के केंद्र में स्थित यह शहर, टोक्यो और नागोया के बीच लगभग आधे रास्ते में तेकाइदो कॉरीडोर में स्थित हैं। इसके दक्षिण में सुरुगा खाड़ी और उत्तर में मिनमी एल्प्स स्थित है। शिज़ुओका, अप्रैल 2003 में शिमीजु सिटी के साथ विलय करने के बाद जापान के नगर पालिकाओं में सबसे बड़ा क्षेत्र रहा हैं, जब तक की फरवरी 2005 में, जब गिफू प्रांत में तकायामा और आसपास की नौ नगर पालिकाओं के साथ में विलय कर दिया गया। कुल क्षेत्र 1,411.90 किमी2 (545.14 वर्ग मील) हैं।[2] भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में टोक्योमा, हमामात्सू, निकको और किटमी के बाद शिज़ुओका जापान का पांचवाँ सबसे बड़ा शहर हैं। पन्खे के आकार के शिज़ुओका मैदान और मिहो प्रायद्वीप, समय के साथ तेज़ बहने वाली अबे नदी के साथ बहकर आई रेत और मिट्टी के कारण बनी हैं। ये क्षेत्र आज शहर की नींव बनाते हैं।[3]

दक्षिण-मध्य प्रशांत तट पर शिज़ुओका में एक आर्द्र उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु (कोपेन जलवायु वर्गीकरण सीएफए) हैं, जोकि ग्रीष्म ऋतु में गर्म और आर्द्र और सर्दियों में शायद ही कभी बर्फ गिरती हैं।.[4]

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

अप्रैल 2015 के अंत में, शहर की अनुमानित आबादी 715,752[5] थी, और जनसंख्या घनत्व 507 प्रति व्यक्ति प्रति किमी2 था।

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

  • 2012 तक शिज़ुओका 35,579 व्यवसाय थे।[2]
  • उद्योग द्वारा रोजगार: कृषि 0.1%, विनिर्माण: 26.9%, सेवा 73.0%।
  • ग्रेटर शिज़ुओका, शिज़ुका मेट्रोपॉलिटन एम्प्लॉयमेंट एरिया का 2010 तक सकल घरेलु उत्पाद $45.8 बिलियन अमरीकी डॉलर का था।[6][7]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Room, Adrian. Placenames of the World, pages 344–345. McFarland, 2006. ISBN 978-0-7864-2248-7
  2. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2017.
  3. Kojima, Zenkichi. "Abe River: The Crytal Waters that Gave Rise to a City for the Ages". Secretariat of the 1st Asia-Pacific Water Summit. The proceedings of the 1st Asia-Pacific Water Summit, page 242. World Scientific, 2008. ISBN 978-981-283-327-3
  4. "Snow depth for Shizuoka". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2017.
  5. "Shizuoka City statistics" (PDF) (जापानी में). City of Shizuoka. April 2015. मूल (PDF) से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-01-04.
  6. Yoshitsugu Kanemoto. "Metropolitan Employment Area (MEA) Data". Center for Spatial Information Science, The University of Tokyo. मूल से 2 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2017.
  7. Conversion rates - Exchange rates Archived 2018-02-01 at the वेबैक मशीन - OECD Data

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]