सुखोई एसयू-27

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुखोई एसयू-27
Su-27
एयरशो मे एसयू-27एसकेएम
प्रकार मल्टीरोल/एयर श्रेष्ठता लड़ाकू विमान
उत्पत्ति का देश  सोवियत संघ/  रूस
उत्पादक सुखोई
प्रथम उड़ान 20 जून 1977
आरंभ 22 जून 1985
स्थिति सेवा में
प्राथमिक उपयोक्तागण रूसी वायु सेना
चीनी वायु सेना
यूक्रेनी वायु सेना
ऑपरेटर्स देखें
निर्मित 1982–वर्तमान
निर्मित इकाई 680[1]
इकाई लागत अमेरिकी डॉलर $ 3 करोड़
अंतरण सुखोई एसयू-30
सुखोई एसयू-33
सुखोई एसयू-34
सुखोई एसयू-35
सुखोई एसयू-37
शेनयांग जे-11

सुखोई एसयू-27 (Sukhoi Su-27) सुखोई द्वारा डिजाइन किया गया एक दो इंजन वाला सुपरमैन्युएवर योग्य लड़ाकू विमान हैं। यह ग्रुमेन एफ-14 टॉमकेट और एफ-15 ईगल जैसे बड़े संयुक्त राज्य अमेरिका के चौथे पीढ़ी के लड़ाकू विमान के लिए एक सीधा प्रतिस्पर्धी है। सुखोई एसयू-27 को हवाई श्रेष्ठता मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया था और बाद के वेरिएंट लगभग सभी हवाई युद्ध अभियानों को संचालित करने में सक्षम हैं। यह अपने पूरक के रूप में मिकोयैन मिग-29 के साथ बनाया गया था।

सुखोई एसयू-27 ने 1985 में सोवियत वायु सेना के साथ सेवा में प्रवेश किया था। इसकी प्राथमिक भूमिका अमेरिकी बमबारी विमान के खिलाफ लंबी दूरी की हवाई रक्षा, विमान वाहक से सोवियत तट की रक्षा करना था।[2]

सुखोई एसयू-27 के आधार पर सुखोई ने कई तरह के विमान डिज़ाइन किए है। शेनयांग जे-11 सुखोई एसयू-27 का चीनी लाइसेंस-निर्मित संस्करण है। इसे चीन ने रूस से अपने देश मे उत्पादन करने के लिए लिया था।

डिज़ाइन[संपादित करें]

कोबरा (पगचेव का कोबरा)

सुखोई एसयू-27 का मूल डिजाइन मिंग-29 के समान वायुगतिक हैं। लेकिन यह काफी बड़ा है। सुखोई एसयू-27 भी एक पूंछ डेल्टा विंग कॉन्फ़िगरेशन का उदाहरण है। टी-4 बॉम्बर परियोजना के साथ सुखोई ओकेबी के अनुभव के आधार पर सुखोई एसयू-27 में सोवियत संघ की पहली संचालन उड़ान-बाय-वायर नियंत्रण प्रणाली थी। एयरशो में विमान ने कोबरा (पगचेव का कोबरा) या गतिशील मंदी के साथ अपनी गतिशीलता का प्रदर्शन किया है।

विकास[संपादित करें]

1969 में, सोवियत संघ ने अमेरिकी वायुसेना के "एफ-एक्स" कार्यक्रम से सीख ली। इस कार्यक्रम के तहत अमेरिका ने एफ-15 ईगल जैसे विमान का निर्माण किया था। सोवियत संघ के नेताओ ने जल्द ही यह महसूस किया कि मौजूदा अमेरिकी लड़ाकू विमान सोवियत लड़ाकू विमान से तकनीकी तोर पर बहुत आगे निकाल गए है। जवाब में, सोवियत जनरल स्टाफ ने एक संभावित उच्च तकनीक वाला विमान विकसित करने के लिए जरूरत व्यक्त की। विमान निर्दिष्टीकरण बेहद महत्वाकांक्षी थे जिसमे लंबी अवधि के लिए मिशन, अच्छा लघु क्षेत्र के प्रदर्शन, उत्कृष्ट चपलता, मैक 2+ गति, और भारी शस्त्र शामिल थे।

प्रदर्शनी मे विमान[संपादित करें]

सुखोई एसयू-27 और रेड 27 मॉस्को में केंद्रीय सशस्त्र सेना संग्रहालय में प्रदर्शित है।

ऑपरेटर्स[संपादित करें]

सुखोई एसयू-27 के सभी वर्तमान (नीले) और पूर्व (लाल) ऑपरेटरों
 अंगोला
अंगोला के पीपुल्स एयर एंड एयर डिफेन्स फोर्स – 7 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3][4] [5]
 चीनी जनवादी गणराज्य
चीनी वायु सेना – 59 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3] [6][7][8][9]
 इरीट्रिया
एरिट्रान वायु सेना – 9 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3][10]
 इथियोपिया
इथियोपिया वायु सेना – 12 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3]
 इण्डोनेशिया
इंडोनेशियाई वायु सेना – 5 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3]
 कज़ाकिस्तान
कजाखस्तान की सेना – 30 सुखोई एसयू-27 दिसम्बर 2010 तक[11][10]
 मंगोलिया
मंगोलियाई वायुसेना – 4 सुखोई एसयू-27 जून 2016 तक[12][13]
 रूस
रूसी वायु सेना – 359 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2014 तक[14] [15][16][17] [18] [19]
रूसी नौसेना – 53 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2014 तक[14]
 यूक्रेन
यूक्रेनी वायु सेना – 70 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक [20] [3] [21]
 उज़्बेकिस्तान
उज़्बेकिस्तान की सेना – 34 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3]
 वियतनाम
वियतनाम पीपुल्स वायु सेना – 9 सुखोई एसयू-27 जनवरी 2013 तक[3]
 संयुक्त राज्य अमेरिका
2 सुखोई एसयू-27[10][22][23]

पूर्व ऑपरेटर्स[संपादित करें]

 बेलारूस
बेलारूसी वायु सेना[11][4][24][25]
 सोवियत संघ
सोवियत वायु सेना और सोवियत वायु रक्षा बल[26]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Russia Air Force Handbook (World Strategic and Business Information Library), International Business Publications USA (1/1/2009), P. 167
  2. Kopp, Dr. Carlo. "Fulcrum and Flanker The New Look in Soviet Air Superiority". AusAirPower.net. First published in Australian Aviation May/June, 1990 by Carlo Kopp. मूल से 18 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2015.
  3. "World Military Aircraft Inventory". 2013 Aerospace: Aviation Week and Space Technology, January 2013.
  4. "Су-27 сняты с вооружения в Белоруссии". 7 दिसंबर 2012. मूल से 19 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसंबर 2012.
  5. Niels Hillebrand. "MILAVIA Aircraft - Sukhoi Su-27 Flanker Operators". मूल से 27 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 February 2015.
  6. "考据的魅力——教你如何识别中国苏-27系列战机". mil.news.sina Source: Sina. मूल से 23 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2015.
  7. Wei, Bai (May 2012). "A Flanker by any other name". Air Forces Monthly (290): 72–77.
  8. "考据的魅力——教你如何识别中国苏-27系列战机". mil.news.sina Source: Sina. मूल से 23 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2015.
  9. Rupprecht, Andreas (December 2011). "China's 'Flanker' gains momentum. Shenyang J-11 update". Combat Aircraft Monthly. 12 (12): 40–42.
  10. Niels Hillebrand (11 October 2008). "Su-27 Flanker Operators List". MILAVIA. मूल से 27 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 October 2008.
  11. "Directory: World Air Forces". Flight International, 14–20 December 2010.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  14. "World Military Aircraft Inventory". 2014 Aerospace: Aviation Week and Space Technology, January 2014.
  15. "Су-27 предлагают списать". samara-airlines.ru. मूल से 29 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 April 2015.
  16. "Lenta.ru: Наука и техника: ВВС России получат восемь новых истребителей Су-27СМ". मूल से 19 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 February 2015.
  17. AirForces Monthly, Dec 2010
  18. "ÖÀÌÒÎ / Íîâîñòè / Àâèàïàðê Ñó-27 ÂÂÑ ÐÔ ìîäåðíèçèðîâàí áîëåå ÷åì íà 50%, äî êîíöà ãîäà îæèäàåòñÿ ïîñòóïëåíèå ïåðâûõ øåñòè ñåðèéíûõ Ñó-35". 13 March 2012. मूल से 2 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 February 2015.
  19. "Летчики ЮВО получат более 40 единиц авиатехники - Еженедельник "Военно-промышленный курьер"". मूल से 5 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 February 2015.
  20. "Су-27 - Український мілітарний портал - Український мілітарний портал". मूल से January 18, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 27, 2014.
  21. "Ukraine loses half of its military aircrafts [sic] in one year of Donbas war" (Weekly). Mirror Weekly Ukraine. International. January 27, 2015. मूल से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2015.
  22. Gordon and Davison 2006, p. 101.
  23. U.S. buys Su-27 fighters from Ukraine for 'aggressor' training. RIA Novosti
  24. "Су-27 сняты с вооружения в Белоруссии". मूल से 19 दिसंबर 2012 को पुरालेखित.
  25. "Belarus to modernize its fleet of Sukhoi Su-27 jet fighter". January 31, 2014. मूल से 1 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  26. John Pike. "Fighter Aviation (Istrebitel'naya Aviatsiya) / Samolet Istrebitel Perehvatchik Aircraft Fighter Interceptor". मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 February 2015.