पवन सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पवन सिंह

पुदीना गीत से पवन सिंह की तस्वीर
जन्म पवन सिंह
5 जनवरी 1986 (1986-01-05) (आयु 38)
आरा, बिहार
पेशा अभिनेता, गायक, संगीतकार और संगीत निर्देशक
कार्यकाल 1997 – वर्तमान (गायक), 2007 – वर्तमान (अभिनेता)
गृह-नगर आरा,बिहार,भारत
प्रसिद्धि का कारण लॉलीपॉप लागेलु गाना
जीवनसाथी
  • नीलम सिंह (वि॰ 2014; नि॰ 2015)[1]
  • ज्योति सिंह (वि॰ 2018)[2]
माता-पिता

पिता : रामा शंकर सिंह

माता : प्रतिमा सिंह
पुरस्कार

दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड(2017)

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार २०१६ में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक २०१७ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता का पुरस्कार

2019 में फिल्म "मां तुझे सलाम" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जूरी पुरस्कार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
[ https://www.lyricstohindi.com/]

पावर स्टार पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं।[3][4] पवन सिंह का जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। संगीत में लगभग २५२८ भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा तथा ८९५ वीडियो एल्बम किये है।[5]

करियर[संपादित करें]

पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है। 1997 में उनका पहला एल्बम "ओढ़निया वाली" आया तथा उसके बाद 2004 में "कांच कसैली" रिलीज़ हुआ। 2008 में सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु (शीर्षक गीत) को रिलीज़ किया। पवन सिंह की पहचान "लॉलीपॉप लागेलु" से अंतरास्ट्रीय पर हुआ यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं. उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई।

पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है परन्तु संगीत के मामले में किसी से भी कम नही है। हाल ही में उन्होंने "क्रैक फायटर" फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए।


पुरस्कार (अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स)[संपादित करें]

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।[6]

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।

पवन सिंह को सिंगापुर अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।

पवन सिंह का फिल्मी सफर[संपादित करें]

पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोना लिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं। सन्दर्भ त्रुटि: <ref> टैग के लिए समाप्ति </ref> टैग नहीं मिला | | |- | 2019 !स्कोप="पंक्ति"| शेर सिंह | |शशांक राय | | |- |2021 !घातक | |टीनू वर्मा | | |- |2021 !जहरीला | |रवि एच कश्यप | | |- |2021 !बास (साथ महेश मांजरेकर) |TBA |अरविन्द चौबे | | |- |2021 !हम है राही प्यार के |TBA | | | |- |}

राजनीतिक कैरियर[संपादित करें]

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 2014 में भाजपा की बिहार राज्य इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय और महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भगवा माला पहनाकर पवन सिंह को भाजपा में शामिल किया। [7]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Wife of Bhojpuri singer Pawan Singh ends life at Andheri". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 10 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2015.
  2. "ज्योति के हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, धूमधाम से हुई शादी संपन्न". Jagran.com. मूल से 8 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2016.
  3. "Yo Yo Honey", Singh's English tadka for Pawan's desi song – Times of India Archived 2018-08-04 at the वेबैक मशीन (अभिगमन 14 अक्टूबर, 2014)
  4. "Ajit Kumar Singh's "Baaj Gayeeel Danka" Bharwar Me movie – Times of India". मूल से 18 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मई 2018.
  5. "Pawan Singh and Munnabhai together again". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 9 अक्टूबर 2014. मूल से 29 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अक्टूबर 2014.
  6. "winners list". मूल से 14 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मई 2018.
  7. "भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने से हुए थे मशहूर". Khabar.ndtv.com. मूल से 4 September 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 September 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

"Yo Yo Honey", Singh's English tadka for Pawan's desi song – Times of India (retrieved 14 October 2014)