मावठा सरोवर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मावठा सरोवर
मावठा सरोवर is located in पृथ्वी
मावठा सरोवर
मावठा सरोवर
स्थानआमेर, जयपुर, राजस्थान, भारत
निर्देशांक26°59′0.154″N 75°51′4.3103″E / 26.98337611°N 75.851197306°E / 26.98337611; 75.851197306निर्देशांक: 26°59′0.154″N 75°51′4.3103″E / 26.98337611°N 75.851197306°E / 26.98337611; 75.851197306
प्रकारमीठी झील
द्रोणी देशभारत
अधिकतम लम्बाई६८० मी.
अधिकतम चौड़ाई२२० मी.[1]
बस्तियाँजयपुर

मावठा झील भारत के राजस्थान प्रदेश की राजधानी में आमेर दुर्ग के नीचे स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण महल की सुरक्षा एवं सुन्दरता बढ़ाने के लिए किया गया था। झील के एक किनारे के साथ-साथ ही दुर्ग में जाने का पैदल मार्ग है, एवं एक सुंदर उद्यान भी बना है। इसका निर्माण कछवाहा राजा जयसिंह के समय में किया गया था। इस उद्यान का नाम दुलाराम बाग है। वर्षा ऋतु में मावठा झील पानी से भर जाती है एवं तब यहाँ की सुन्दरता देखने लायक होती है।[2] झील की अधिकतम लम्बाई ६८० मी. एवं अधिकतम चौड़ाई २२० मी. है।[1]

मावठा झील के बीच में एक छोटा-सा टापू बना है जिस पर एक उद्यान भी है। इसे केसर क्यारी कहा जाता है, क्योंकि कभी इसमें सुगन्धित केसर बोई जाती थी, जिससे महल के निकट का वातावरण महकता रहता था। महल के हाथियों को किसी किसी अवसर पर यहाँ जल क्रीड़ा करते हुए देखा जा सकता है।

इतिहास[संपादित करें]

पूर्व में इसके तट पर बड़े-बड़े वट वृक्ष हुआ करते थे, जिसके कारण इसका नाम महावटा सरोवर पड़ा जो कालांतर में बिगड़ कर मावटा बन गया।[3] ये वृक्ष महाराजा ने १५वीं शताब्दी में लगवाये थे।[4] यह सरोवर पर्वत से बहकर आये हुए वर्षा के जल को संग्रह करता है, एवं आमेर महल तथा निकटवर्ती जनसाधारण का मुख्य जलस्रोत है। जयपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित हुई गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन इसी झील में हुआ करता है।[5] इस महल के बारे में यहां तक कहा जाता था कि मावठा झील के किनारे बसे महल को देखकर प्रतीत होता है कि जैसे सोने की तश्तरी में हीरे-मोती जड़ दिये हों।[6]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. माओठा लेक ऍट आमेर, राजस्था Archived 2017-11-15 at the वेबैक मशीन।नैच्युरल लेक्स ऑन वेमार्किंग।(अंग्रेज़ी)।अभिगमन तिथि: १४ नवंबर, २०१७
  2. मावठा झील Archived 2017-11-15 at the वेबैक मशीन।भारतकोश।अभिगमन तिथि: १४ नवंबर, २०१७
  3. मावटा लेख सीन फ़्रॉम आमेर फ़ोर्ट Archived 2016-03-13 at the वेबैक मशीन। यू-ट्यूब
  4. "मावता लेक एण्ड टुअर्स, ट्रिप्स एण्ड टिकट्स - जयपुर अट्रैक्शन्स| वायेटर डॉट कॉम". www.viator.com. मूल से 15 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१५-०९-२१.
  5. "मावठा सरोवर - आमेर, जयपुर". http://amerjaipur.in. आगम पारीक. मूल से 30 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१५-०९-२५. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  6. एक तीली से ही रोशन हो जाता है पूरा महल Archived 2017-11-15 at the वेबैक मशीन। पत्रिका।विजय राम। १८ अगस्त, २०१७। अभिगमन तिथि:१४ नवम्बर, २०१७

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]