भीलम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भीलम एक शक्तिशाली यादव राजा था, जिसने देवगिरि नमक शहर को बसाया था। भीलम ऐसा शक्तिशाली यादव नरेश था जिसने होयसल, चोल तथा चालुक्य राज्यों पर सफल आक्रमण किया था। उसके उत्तराधिकारी सिंघण ने इसे साम्राज्य का रूप दे दिया। युद्ध के फलस्वरूप देवगिरि राज्य खानदेश से अनंतपुर (मैसूर) तक तथा पश्चिमी घाट से हैदराबाद तक विस्तृत हो गया।