एस-500 मिसाइल प्रणाली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एस-500
S-500
प्रकार गतिशील सतह से हवाई मिसाइल / एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली
उत्पत्ति का मूल स्थान  रूस
सेवा इतिहास
सेवा में 2020 (योजना)[1]
द्वारा प्रयोग किया रूस
उत्पादन इतिहास
डिज़ाइनर अल्माज़-एंटेई
निर्दिष्टीकरण

परिचालन सीमा 600 कि॰मी॰ (370 मील)[1]

एस-500 मिसाइल (S-500 Prometey) जिसे 55आर6एम "ट्रायमफेटर-एम" (55R6M "Triumfator-M.") के रूप में भी जाना जाता है[2], वर्तमान में उपयोग की जाने वाली ए-135 मिसाइल प्रणाली और एस-400 मिसाइल प्रणाली को बदलने के लिए एक रूसी सतह से हवा में हमला करने वाली मिसाइल/एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है। एस-500 का विकास अल्माज-एंटेई एयर डिफेंस कंसर्न द्वारा किया जा रहा है और इसकी विशेषताए अमेरिकी की टर्मिनल हाई आल्टीटिड एरिया डिफेंस सिस्टम (THAAD Missile) के समान होगी।[3]

अवलोकन[संपादित करें]

एस-500 एक नई पीढ़ी की सतह से हवाई मिसाइल प्रणाली है। यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और वायु रक्षा के लिए विमानों को अवरुद्ध और नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।[4][5] एंटी बैलिस्टिक मिसाइल (एबीएम) के लिए इसकी सीमा 600 किमी (370 मील) और वायु रक्षा के लिए 400 किमी होगी।[6] एस 500 मिसाइल 5-7 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ने वाले 10 बैलिस्टिक हाइपरसोनिक लक्ष्यों का पता लगाने और साथ-साथ उन्हे नष्ट करने में सक्षम होगा।[7][8][9][10] इसका हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल के साथ साथ मेक 5 की गति तक उड़ने वाले हवाई वस्तु को नष्ट करने का भी लक्ष्य है। यह मिसाइल 180-200 किमी (110-120 मील) की ऊंचाई वाले वस्तु को ही नष्ट कर सकता है।[4] कुल मिलकर कहे तो यह 3500 किमी (2,200 मील) सीमा वाली लंबी दूरी की मिसाइल को भी नष्ट कर सकता है।[11][12][13]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "СТАЛО ИЗВЕСТНО, КОГДА ПОЯВИТСЯ ОПЫТНЫЙ ОБРАЗЕЦ НОВЕЙШЕЙ СИСТЕМЫ С-500". ria.ru. 19 February 2017. मूल से 25 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 October 2017.
  2. "S-500/S-1000 (Russian Federation), Defensive weapons". Jane's Strategic Weapon Systems. 2009-02-10. मूल से 2010-02-12 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 August 2009.
  3. "Russia's S-500 Prometey to nail USA's THAAD to the wall". pravdareport.com. 24 October 2017. मूल से 25 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 October 2017.
  4. "Russian S-500 Prometheus Ballistic Missile Defense to be Deployed in 2016". RT. 15 April 2016. मूल से 31 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 November 2016.
  5. "Russia's Cutting-Edge S-500 Missile System to Begin Tests This Year". Sputnik. 1 February 2016. मूल से 8 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 November 2016.
  6. Ptichkin, Sergei (8 July 2014). Отстрелялись антиракетой - Идут испытания С-500 - новейшей системы ПВО-ПРО [Shot by anti-missile - Testing underway of C-500 - the modern air and missile defence system] (रूसी में). rg.ru. मूल से 19 October 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2014.
  7. "Russia set to finish development of new air defense system". RIA Novosti. 16 September 2009. मूल से 23 September 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 September 2009.
  8. "Russia creating new aerospace defence system". ITAR-TASS. 11 August 2009. मूल से 11 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 August 2009.
  9. "First S-500 missile complex to be put on combat alert in central Russia". TASS. मूल से 23 August 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2014.
  10. Россия откроет производство комплексов С-500 в 2015 году [Russia will open production complexes for S-500 in 2015] (रूसी में). Lenta.ru. 10 April 2012. मूल से 8 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 November 2016.
  11. http://vpk.name/library/f/c-500.html#prettyPhoto Archived 2017-10-14 at the वेबैक मशीन[vpk]/2/
  12. Riabov, Kirill (2 May 2012). Загадочный С-500: известные подробности [The enigmatic C-500: known details] (रूसी में). Topwar.ru. मूल से 8 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 November 2016.
  13. Popov, Aleksandr (22 September 2016). "'The National Interest': Россия вооружается С-500 и сможет сбивать все что летает" ['The National Interest': Russia is arming itself the C-500, and will be able to shoot down all that flies] (रूसी में). Newsland.com. मूल से 8 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 November 2016.