की-कैड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
की-कैड
रचनाकार Jean-Pierre Charras
डेवलपर KiCad developers[1]
पहला संस्करण 1992; 32 वर्ष पूर्व (1992)[2]
आखिरी संस्करण

4.0.7[3]

/ 28 अगस्त 2017; 6 वर्ष पूर्व (2017-08-28)
प्रोग्रामिंग भाषा C++[4]
ऑपरेटिंग सिस्टम लिनक्स, macOS, विंडोज, FreeBSD
प्रकार EDA
लाइसेंस GNU GPL v3+[5]
वेबसाइट www.kicad.org
KiCad Eeschema for schematic capture
KiCad Pcbnew for layout design
KiCad 3D Viewer showing both VRML and IDF features on a demo board
KiCad 3D Viewer

की-कैड (KiCad) एक इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन का एक मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर है। इसकी सहायता से विद्युत परिपथ (इलेक्ट्रॉनिक परिपथ) का आरेख तथा फिर प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) डिजाइन की जा सकती है। मूलतः इसका विकास ज्यां पियरी चारास (Jean-Pierre Charras) ने किया था।

मुख्य अवयव[संपादित करें]

की-कैड ५ मुख्य अवयवों से मिलकर बना है-

  • कीकैड (KiCad) – परियोजना प्रबन्धक
  • Eeschema – स्कीमैटिक कैप्चर सम्पादक (विद्युत परिपथ का आरेख बनाने के लिये)
  • Pcbnew – PCB डिजाइन करने वाला प्रोग्राम। इसमें पीसीबी का त्रिविमीय दृष्य (3D view) भी देख सकते हैं।
  • GerbView – गर्बर प्रदर्शक (Gerber viewer)
  • Bitmap2Component – पीसीबी आर्टवर्क के लिये इमेज को फुटप्रिन्ट में बदलने वाला औजार

इतिहास[संपादित करें]

की-कैड को बनाने का श्रेय जीन-पिएर चर्रास (Jean-Pierre Charras) को जाता है जिन्होंने 1992 में युनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट्स ऑफ़ टेकनॉलजी में अपने कार्यकाल में यह उपलब्ध किया।[6] तब से की-कैड को कई स्वयंसेवक तथा वेतन-प्राप्त योगदानकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हुए हैं। यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) का बी ए-सी ओ-एच एट (BE-CO-HT) विभाग 2013 में प्रारंभ हुआ। इसके माध्यम से की-कैड को संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं जो उसे मुक्त हार्डवेयर बनाने में काम आएँगे और की-कैड को व्यवसायिक ई डी ए उपकरण (commercial EDA tools) बनाने में बराबर सशक्त करेंगे।

की-कैड ने दिसम्बर 2015 से पॉइंट रिलीज़ संस्करण बनाने की योजना अपना और की-कैड 4.0.0 जारी किया। यह पहला जारी संस्करण है जिसमें यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन के अधिक विकसित उपकरणों का उपयोग किया गया है। यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन की योजना है कि की-कैड के और अधिक विकास के लिए अनुदानों की मदद से एक विकासकर्ता नियुक्त किया जाए। की-कैड के जालस्थल की कड़ियों के माध्यम से अनुदान दिया जा सकता है।

की-कैड का एक स्क्रीनशॉट

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अक्तूबर 2017.
  2. Remy (2007-07-08). "Re: About KiCad first release". kicad-users. मूल से 21 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अक्तूबर 2017. JP Charras said me that the first drafts were made in 1992 for a DOS version, but not diffused :-)
  3. "KiCad 4.0.7 Stable Release". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-08-28.
  4. "KiCad in Launchpad". मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-01-20.
  5. "KiCad Program License". मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-07-12.
  6. "Kicad". iut-tice.ujf-grenoble.fr. मूल से 2015-12-21 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-12-29.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]