सीएसटी-100 स्टारलाइनर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सीएसटी-100 स्टारलाइनर
CST-100 Starliner

सीएसटी-100 स्टारलाइनर का प्रतिपादन
निर्माता बोइंग
मूल देश संयुक्त राज्य अमेरिका
संचालक बोइंग
बिगेलो एयरोस्पेस
अनुप्रयोग चालकदल परिवहन वाहन
विशेष विवरण
अंतरिक्ष यान प्रकार चालकदल कैप्सूल
जीवन
  • 60 घंटे (मुफ्त उड़ान)[1]
  • 210 दिन (डॉक हुए)[1][2]
लॉन्च वजन 13,000 किलोग्राम (29,000 पौंड)
चालक दल क्षमता 7
आकार
  • व्यास (क्रू मॉड्यूल): 4.56 मी॰ (15.0 फीट)[3]
  • लंबाई (क्रू मॉड्यूल+ सर्विस मॉड्यूल): 5.03 मी॰ (16.5 फीट)[3]
आयतन 11 घन मीटर[4]
क्षेत्र पृथ्वी की निचली कक्षा
उत्पादन
स्थिति विकास में

सीएसटी-100 स्टारलाइनर (क्रू स्पेस ट्रांसपोर्टेशन) कैप्सूल बोईंग द्वारा बिगेलो एयरोस्पेस के साथ मिलकर निर्माणाधीन चालकदल अंतरिक्ष यान डिजाइन है क्योंकि बोईंग नासा के वाणिज्यिक चालक विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका प्राथमिक मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन[5] और निजी अंतरिक्ष स्टेशनों जैसे कि प्रस्तावित बिगेलो एयरोस्पेस वाणिज्यिक स्पेस स्टेशन में चालकदल को परिवहन करना है।[6]

यह लॉकहीड मार्टिन द्वारा नासा के लिए बनाया जा रहे एक अंतरिक्ष यान ओरायन अंतरिक्ष यान के समान है।[7] कैप्सूल का व्यास 4.56 मीटर (15.0 फीट)[3] है जो अपोलो कमांड मॉड्यूल से थोड़ा बड़ा है और ओरियन कैप्सूल से छोटा है।[8] स्टारलाइनर सात लोगों तक के बड़े चालक दल को ले जाने में सक्षम है और दस मिशन तक की पुन: प्रयोज्यता के साथ सात महीनों तक कक्षा में रहने के लिए डिजाइन किया गया है।[9] यह एटलस 5, डेल्टा 4 और फाल्कन 9 सहित कई लॉन्च वाहनों से लॉन्च किया जा सकता है।[10] सीएसटी-100 स्टारलाइनर का प्रारंभिक प्रक्षेपण वाहन एटलस 5 422 होगा। जिसे फ्लोरिडा में केप कैनवेरल वायु सेना स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से लॉन्च किया जायेगा।[11]

अपने वाणिज्यिक चालक विकास कार्यक्रम के पहले चरण में नासा ने अंतरिक्ष यान के प्रारंभिक विकास के लिए बोइंग को यूएस $18 मिलियन से सम्मानित किया।[12] दूसरे चरण में बोइंग को आगे के विकास के लिए 93 मिलियन डॉलर का पुरस्कार मिला।[13] 3 अगस्त 2012 को, नासा ने वाणिज्यिक क्रू एकीकृत क्षमता (सीसीकैप) कार्यक्रम के तहत सीएसटी-100 पर काम जारी रखने के लिए बोइंग को $460 मिलियन के पुरस्कार घोषिण की।[14] 16 सितंबर 2014 को, नासा ने वाणिज्यिक क्रू परिवहन क्षमता (सीसीटीसीएप) कार्यक्रम के लिए स्पेसएक्स के ड्रैगन वी2 के साथ सीएसटी-100 का चयन किया, जिसमें 4.2 अरब डॉलर का पुरस्कार दिया गया था।[15] अंतरिक्ष यान की जून 2018 में मानवरहित उड़ान भरने की उम्मीद है अगस्त 2018 में पहली चालक दल उड़ान और दिसंबर 2018 में पहली पूर्ण परिचालन उड़ान की उम्मीद है पूर्ण परिचालन उड़ान में दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा जायेगा।[16]

इतिहास[संपादित करें]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

अक्टूबर 2012 में पूर्व ऑर्बिटर प्रसंस्करण सुविधा-3 पर सीएसटी-100
सीएसटी-100 के चालक दल मॉक अप

इसका डिजाइन नासा के अपोलो, स्पेस शटल और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रमों के साथ ही रक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित ऑर्बिटल एक्सप्रेस परियोजना के साथ बोइंग के अनुभव पर आधारित है।[17] यह डॉकिंग के लिए नासा डॉकिंग सिस्टम का उपयोग करेगा और बोइंग लाइटवेट एब्लाटर (बीएलए) का उपयोग इसके ऊष्मीय ढांचे में किया जायेगा।[18][19][20]

2014 तक, सीएसटी-100 में एक पर्यटक अंतरिक्ष यात्री सीट शामिल थी और नासा के साथ बोइंग अनुबंध के अनुसार बोइंग को पर्यटक सीट बेच सकता है।

विकास[संपादित करें]

सीएसटी -100 के बाहरी ढालना लाइन का पवन सुरंग परीक्षण

सीएसटी-100 नाम का उपयोग पहली बार जब किया गया था जब कैपसूल को जून 2010 में बिगेलो एयरोस्पेस सीईओ रॉबर्ट ने सार्वजनिक किया था।[21][22] शब्द सीएसटी का अर्थ क्रू स्पेस ट्रांसपोर्टेशन है। यद्यपि यह बताया गया है कि नाम का 100 नंबर 100 किमी की दूरी को प्रदर्शित करता है।[23][24] नामकरण वास्तव में कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा बनाई गई एक मनमाना पद था। रॉकेटिने आरएस-88 (बैंटम) इंजन का उपयोग इसके लांच एस्केप सिस्टम में किया जाएगा।[25]

मई 2016 में, बोइंग ने 2017 में सीएसटी-100 के अपने निर्धारित आरंभिक लांच दिनाक को बदलकर 2018 कर दिया था।[26][27]

अक्टूबर 2016 में, बोइंग ने अपने वाणिज्यिक चालक दल के विकास और परीक्षण कार्यक्रम को छह महीने तक टाल दिया। जिसमे मिशन जनवरी 2018 से दिसम्बर 2018 बदल गया। वे उम्मीद कर रहे हैं कि नासा अंतरिक्ष यात्री को दिसंबर 2018 तक अंतरिक्ष उड़ान के लिये भेजा का सकेगा।[27][28]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Reiley, Keith; Burghardt, Michael; Wood, Michael; Ingham, Jay; Lembeck, Michael (2011). "Design Considerations for a Commercial Crew Transportation System". AIAA SPACE 2011 Conference & Exposition. September 27–29, 2011. Long Beach, California.. doi:10.2514/6.2011-7101. http://www.boeing.com/assets/pdf/defense-space/space/ccts/docs/Space_2011_Boeing.pdf. अभिगमन तिथि: 24 सितंबर 2017. 
  2. Carreau, Mark (July 24, 2013). "Boeing Refines CST-100 Commercial Crew Capsule Approach". Aviation Week. मूल से 12 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 8, 2014.
  3. Burghardt, Mike (August 2011). "Boeing CST-100: Commercial Crew Transportation System" (PDF). Boeing. मूल से 1 मई 2013 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि May 8, 2014.
  4. Krebs, Gunther (April 2017). "Starliner (CST-100)". Gunthers Space Page. मूल से 3 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 11, 2017.
  5. Boeing (September 23, 2009). Boeing Submits Proposal for NASA Commercial Crew Transport System. प्रेस रिलीज़. http://boeing.mediaroom.com/index.php?s=20295&item=849. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2017. 
  6. "Orbital Complex Construction". Bigelow Aerospace. मूल से जुलाई 10, 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 15, 2010.
  7. Chow, Denise (June 25, 2010). "New Boeing Spaceship Targets Commercial Missions". Space.com. मूल से 18 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017.
  8. Clark, Stephen (July 21, 2010). "Boeing space capsule could be operational by 2015". Spaceflight Now. मूल से 22 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 18, 2011.
  9. "Boeing: Crew Space Transportation (CST) System". Boeing. मूल से 18 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 25, 2016.
  10. Lindenmoyer, Alan (2010). "Commercial Crew and Cargo Program". 13th Annual FAA Commercial Space Transportation Conference. February 10–11, 2010. Arlington, Virginia.. http://www.aiaa.org/pdf/industry/presentations/Lindenmoyer_C3PO.pdf. 
  11. Boeing (August 4, 2011). Boeing Selects Atlas V Rocket for Initial Commercial Crew Launches. प्रेस रिलीज़. http://boeing.mediaroom.com/index.php?s=20295&item=1869. अभिगमन तिथि: October 29, 2011. 
  12. Boeing (February 2, 2010). NASA Selects Boeing for American Recovery and Reinvestment Act Award to Study Crew Capsule-based Design. प्रेस रिलीज़. http://boeing.mediaroom.com/index.php?s=20295&item=1054. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2017. 
  13. Morring, Jr., Frank (April 25, 2011). "Five Vehicles Vie For Future Of U.S. Human Spaceflight". Aviation Week. मूल से May 9, 2014 को पुरालेखित. the CCDev-2 awards, ... went to Blue Origin, Boeing, Sierra Nevada Corp. and Space Exploration Technologies Inc. (SpaceX).
  14. "Boeing, SpaceX and Sierra Nevada Win CCiCAP Awards". SpaceNews. August 3, 2012. मूल से 4 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017.
  15. "Boeing and SpaceX Selected to Build America's New Crew Space Transportation System". NASA. September 16, 2014. मूल से 22 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 6, 2015.
  16. Messier, Doug (October 11, 2016). "Boeing Delays First CST-100 Starliner Operational Flight to December 2018". Parabolic Arc. मूल से 24 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 24, 2017.
  17. Klamper, Amy (August 14, 2009). "Company pitches 'lite' spaceship to NASA". NBC News. मूल से 25 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 7, 2009.
  18. Grondin, Yves-A. (August 5, 2013). "NASA Outlines its Plans for Commercial Crew Certification". NASA Spaceflight. मूल से 5 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017.
  19. Commercial Space Flight Panel. YouTube.com. SpaceUp Houston. 2011. मूल से 29 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017.
  20. Messier, Doug (March 23, 2011). "Update on Boeing CST-100 Crew Program". Parabolic Arc. मूल से 25 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017.
  21. Commercial Spaceflight Federation (June 16, 2010). Bigelow Aerospace Joins the Commercial Spaceflight Federation. प्रेस रिलीज़. Archived from the original on 25 सितंबर 2017. http://www.commercialspaceflight.org/2010/06/bigelow-aerospace-joins-the-commercial-spaceflight-federation/. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2017. 
  22. Memi, Edmund G. (September 12, 2011). "Space capsule tests aim to ensure safe landings". Boeing. मूल से 24 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 18, 2011.
  23. Boeing (July 19, 2010). Boeing CST-100 Spacecraft to Provide Commercial Crew Transportation Services. प्रेस रिलीज़. http://boeing.mediaroom.com/index.php?s=20295&item=1323. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2017. 
  24. Chow, Denise (July 19, 2010). "New Spaceship Could Fly People to Private Space Stations". Space.com. मूल से 3 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017.
  25. Test of Rocketdyne abort motor for Boeing crew capsule. YouTube.com. अभिगमन तिथि November 24, 2011.
  26. "http://arstechnica.com/science/2016/05/boeings-first-flight-slips-its-now-up-to-spacex-to-wean-nasa-off-russia/". मूल से 25 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  27. "http://arstechnica.com/science/2016/10/boeing-delays-starliner-again-casting-doubt-on-commercial-flights-in-2018/". मूल से 25 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2017. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  28. Norris, Guy (October 10, 2016). "Boeing Delays CST-100, Still Targets 2018 ISS Mission". Aviation Week & Space Technology. अभिगमन तिथि October 11, 2016.