बोइंग एक्स-37

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक्स-37
X-37
एक्स-37बी अप्रैल 2010 में, लॉन्च करने से पहले अपने पेलोड फेयरिंग के अंदर
प्रकार मानवरहित स्पेसप्लेन
उत्पत्ति का देश संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्पादक बोइंग रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा
प्रथम उड़ान 7 अप्रैल 2006 (प्रथम ड्रॉप टेस्ट)
आरंभ 22 अप्रैल 2010 (प्रथम अंतरिक्ष उड़ान)
स्थिति
  • सेवा में
  • 4 अंतरिक्ष उड़ान पूर्ण[1][2][3]
प्राथमिक उपयोक्ता
निर्मित इकाई
  • एक्स-37ए: 1
  • एक्स-37बी: 2
से विकसित किया गया बोइंग एक्स-40

बोइंग एक्स-37 (Boeing X-37) जिसे ऑर्बिटल टेस्ट व्हेकल (ओटीवी) के रूप में भी जाना जाता है, एक पुन: प्रयोज्य मानवरहित अंतरिक्ष यान है। इसे एक प्रक्षेपण वाहन द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाता है तथा फिर यह पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा से प्रवेश करता है। और जमीन पर एक विमान की तरह लैंड होता है। एक्स-37, संयुक्त राज्य अमेरिका वायुसेना द्वारा पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करने के लिए कक्षीय अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए संचालित होता है।[4] यह पहले के बोइंग एक्स-40 से 120% बड़ा है।

2004 में एक्स-37 अमेरिकी रक्षा विभाग में स्थानांतरित होने से पहले, 1999 में यह नासा परियोजना के रूप में शुरू हुआ था। इसकी पहली उड़ान 2006 में एक ड्रॉप टेस्ट के दौरान थी। अभी तक पाँच एक्स-37 कक्षीय मिशन किए गए है। अंतरिक्षयान का पहला मिशन यूएसए-212 अप्रैल 2010 में लॉन्च किया गया था और यह दिसंबर 2010 में पृथ्वी पर लौट आया था। दूसरा मिशन यूएसए-226 मार्च 2011 में लॉन्च किया गया था और यह जून 2012 में पृथ्वी पर लौट आया था। तीसरा मिशन, यूएसए-240 दिसंबर 2012 में लॉन्च हुआ और अक्टूबर 2014 में लौट आया। चौथा मिशन यूएसए-261 मई 2015 में लॉन्च हुआ और मई 2017 में लौट आया। पांचवीं और नवीनतम एक्स-37 मिशन को 7 सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया और 27 अक्तुबर 2019 में लौट आया 780 दिन कक्ष में रहने के बाद।[5] [6][7]

प्रकार[संपादित करें]

एक्स-37ए[संपादित करें]

एक्स-37ए नासा का प्रारंभिक अंतरिक्ष यान संस्करण था; एक्स-37ए दृष्टिकोण और लैंडिंग टेस्ट व्हीकल (एएलटीवी) का उपयोग 2005 और 2006 में ड्रॉप ग्लाइड टेस्ट में किया गया था।[8][9]

एक्स-37बी[संपादित करें]

एक्स-37बी, अमेरिकी एयर फोर्स के लिए नासा के एक्स-37ए का एक संशोधित संस्करण है।

एक्स-37सी[संपादित करें]

2011 में, बोइंग ने एक्स-37बी के एक बड़े आकार वाले संस्करण के लिए योजना की घोषणा की थी, जो इसे एक्स-37 सी के रूप में दर्शाती है। एक्स-37सी अंतरिक्ष यान एक्स-37बी के आकार से 165% और 180% के बीच होगा। जो अंतरिक्ष यान में स्थित एक दबावयुक्त चैंबर के अंदर छह अंतरिक्ष यात्री को परिवहन में मदद करेगा। इसका प्रस्तावित लांच वाहन एटलस 5 लॉन्च वाहन है। जिस पर इसे लॉंच किया जाएगा।[10] इस भूमिका में, एक्स-37 सी संभवतः बोइंग के सीएसटी-100 वाणिज्यिक अंतरिक्ष कैप्सूल के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है।[11]

संचालन इतिहास[संपादित करें]

मई 2017 तक, दो परिचालन एक्स-37बी ने अंतरिक्ष में कुल 2,086 दिन रहते हुए चार कक्षीय मिशन पूरे किए हैं।

उड़ान लॉन्च की तारीख मिशन[12] अवधि टिप्पणियाँ
ओटीवी-1 22 अप्रैल 2010
23:52 यु.टी.सी
अमेरीका-212 7 माह और 10 दिन
  • प्रथम अमेरिकी स्वायत्त कक्षीय रनवे लैंडिंग
  • प्रथम एक्स-37बी उड़ान
ओटीवी-2 5 मार्च 2011
22:46 यु.टी.सी
अमेरीका-226 1 साल, 3 माह और 10 दिन
  • दूसरे एक्स-37बी की पहली उड़ान
ओटीवी-3 11 दिसंबर 2012
18:03 यु.टी.सी
अमेरीका-240 1 साल, 10 माह और 5 दिन
  • प्रथम एक्स-37बी की दूसरी उड़ान
ओटीवी-4 20 मई 2015
15:05 यु.टी.सी
अमेरीका-261 1 साल, 11 माह और 16 दिन
ओटीवी-5 7 सितंबर 2017
14:00 यु.टी.सी
अमेरीका-277 6 साल, 7 माह और 8 दिन
  • स्पेसएक्स फाल्कन 9 वाहन पर पहला लॉन्च

विशेष विवरण[संपादित करें]

Three-views of the X-37B

एक्स-37बी[संपादित करें]

संयुक्त राज्य वायु सेना,[4][13] बोइंग,[14] वायु और अंतरिक्ष पत्रिका,[9] और 'फिजऑरग'.[15] से डेटा

सामान्य विशेषतायें

  • क्रू (चालक दल): कोई नहीं
  • लंबाई: 29 फीट 3 इंच (8.92 मी॰)
  • पंख फैलाव: 14 फीट 11 इंच (4.55 मी॰)
  • ऊंचाई: 9 फीट 6 इंच (2.90 मी॰)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 11,000 पौंड (4,990 कि॰ग्राम)
  • विद्युत शक्ति: लिथियम आयन बैटरी वाले गैलियम आर्सेनाइड सौर सरणी[4]
  • पेलोड जगह: 2.1 × 1.2 मीटर[14]

प्रदर्शन

  • कक्षीय गति: 28,044 किमी/घंटा (17,426 मील प्रति घंटा)[16]
  • कक्षा: पृथ्वी की निचली कक्षा
  • कक्षीय समय: 270 दिन (डिजाइन)[17][18]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "X-37B lands this morning at Vandenberg AFB". Santa Maria Times. 16 जून 2012. मूल से 26 June 2014 को पुरालेखित.
  2. Parsons, Dan (17 October 2014). "US Air Force's shadowy space plane lands after 674 days in orbit". Flight Global. मूल से 18 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 October 2014.
  3. Ray, Justin (7 May 2017). "X-37B spaceplane returns to Earth and makes autopilot landing in Florida". Spaceflight Now. मूल से 8 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 May 2017.
  4. "Fact Sheet: X-37 Orbital Test Vehicle". U.S. Air Force. 21 May 2010. मूल से 26 June 2014 को पुरालेखित.
  5. Novak, Matt (27 August 2019). "Secretive U.S. Air Force Spaceplane Breaks Record With 719 Straight Days in Orbit". Gizmodo. मूल से 27 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 August 2019.
  6. Clark, Stephen (2 April 2010). "Air Force spaceplane is an odd bird with a twisted past". Spaceflight Now. मूल से 5 April 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 April 2010.
  7. Gallop, J. D. (27 October 2019). "U.S. Airforce's X-37B returns to Earth with a 'boom' and a new record for spaceflight". USA Today. Florida Today. मूल से 28 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 October 2019.
  8. Parsch, Andreas (November 2009). "Boeing X-37 / X-40". Designation-Systems.net. मूल से 25 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 August 2012.
  9. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  10. David, Leonard (7 October 2011). "Secretive X-37B US Space Plane Could Evolve to Carry Astronauts". Space.com. मूल से 18 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 October 2011.
  11. "Boeing vs. Boeing". Citizens in Space. 25 March 2012. मूल से 6 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 December 2012.
  12. Krebs, Gunter. "X-37B OTV 1, 2, 3, 4, 5, 6". Gunter's Space Page. मूल से 7 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 September 2017.
  13. Jameson, Austin D. (April 2001). "X-37 Space Vehicle: Starting a New Age in Space Control?". Defense Technical Information Center. ADA407255 Archived 2014-10-19 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 19 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितंबर 2017.
  14. "X-37B Orbital Test Vehicle". Boeing.com. मूल से 21 March 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 December 2010.
  15. Antczak, John (3 April 2010). "Air Force to launch robotic winged space plane". PhysOrg. Associated Press. मूल से 4 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 February 2013.
  16. Molczan, Ted (22 May 2012). "Re: X-37B OTV 2-1 search elements". Satobs.org. मूल से 8 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 June 2012.
  17. Evans, Michael (24 April 2010). "Launch of secret US space ship masks even more secret launch of new weapon". The Times. मूल से 29 May 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 April 2010.
  18. This figure is based on pre-launch design estimates; it does not reflect the spacecraft's actual performance capacity. During its 2012–2014 test mission, the OTV-3 X-37B spent over 670 days in space.