विनिपेग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विनिपेग
शहर
City of Winnipeg
विनिपेग का पैनोरामा दृश्य
विनिपेग का पैनोरामा दृश्य
विनिपेग का झंडा
ध्वज
Coat of arms of विनिपेग
Coat of arms
Official logo of विनिपेग
Logo
उपनाम: "Winterpeg"
ध्येय: Unum Cum Virtute Multorum
(One with the Strength of Many)[1]
विनिपेग is located in पृथ्वी
विनिपेग
विनिपेग
निर्देशांक: 49°53′4″N 97°8′47″W / 49.88444°N 97.14639°W / 49.88444; -97.14639निर्देशांक: 49°53′4″N 97°8′47″W / 49.88444°N 97.14639°W / 49.88444; -97.14639
राष्ट्रकनाडा
प्रांतमैनिटोबा
क्षेत्रविनिपेग महानगरीय क्षेत्र
निगमित1873
शासन
 • महापौरब्रायन बोमैन
 • सरकारविनिपेग नगर सभा
 • थल464.09 किमी2 (179.19 वर्गमील)
 • महानगर5306.79 किमी2 (2,048.96 वर्गमील)
ऊँचाई239 मी (784 फीट)
जनसंख्या (2016 जनगणना[2][3][4][5])
 • शहर705,244 (सातवें पद पर)
 • घनत्व1430 किमी2 (3,700 वर्गमील)
 • महानगर705,244 (सातवें पद पर)
 • महानगर घनत्व1429 किमी2 (3,700 वर्गमील)
 • महानगर778,489 (आठवें पद पर)
 • महानगरीय घनत्व146.70 किमी2 (380.0 वर्गमील)
वासीनामविनिपेगर
समय मण्डलCST (यूटीसी−6)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CDT[6] (यूटीसी−5)
दूरभाष कोड204 और 431
वेबसाइटwww.winnipeg.ca

विनिपेग (Winnipeg, wɪnᵻpɛɡ) कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी एवं प्रमुख नगर है। यह प्रांत के पूर्वी भाग में ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है। संयुक्त राज्य अमरीका की सीमा से ९६ किमी. उत्तर में तथा विनिपेग झील से ७२ किमी. दक्षिण में, यह नगर स्थित है। झील के नाम पर ही नगर का नाम विनिपेग पड़ा है।

सन् १८८५ में कैनाडियन पैसिफिक रेलवे का निर्माण हो जाने पर कैनाडा के पश्चिमी भाग का सीधा संबंध पूर्वी भाग से हो गया, जिसके कारण विनिपेग बहुत बड़ा वितरणकेंद्र हो गया। यह कैनाडियन पैसिफिक और कैनाडियन राष्ट्रीय रेलवे का पश्चिमी मुख्य केंद्र है। इसका संयुक्त राज्य, अमरीका, से सीधा संबंध सू लाइन, ग्रेट नार्दर्न एवं नार्दर्न पैसिफिक रेल द्वारा है। हडसन बे रेलवे द्वारा विनिपेग नगर मैनिटोबा राज्य के उत्तरी भाग से संबद्ध है। इस उत्तरी भाग में खदानों के विकास के कारण अनेक प्रकार की मशीनों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का आना जाना विनिपेग से होता है।[9]

विनिपेग में थोक तथा निर्यात व्यापार बहुत अधिक है। पश्चिमी कैनाडा के गेहूँ के उत्पादन का ३/४ विनिपेग में ही आता है। यह नगर अनाज की मंडी भी है। यहाँ फर का भी व्यापार होता है। विनिपेग नदी पर स्थित विनिपेग बिजली रेलवे कंपनी और म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के कारण विनिपेग में औद्योगिक विकास भी तीव्रता से हुआ है। यहाँ के प्रमुख उत्पादन हैं आटा और उससे तैयार होनेवाले पदार्थ, कागज के डिब्बे, मांस तथा मांस से निर्मित पदार्थ, मछलियाँ, औजार, ईंट और जिप्सम। विनिपेग की चौड़ी सड़कों के किनारों पर वृक्ष लगे हुए हैं। नगर में किंडोनान एवं एसिनीव्बायान नाम दो बड़े पार्क हैं। मैनिटोबा विश्वविद्यालय, मिलिटरी बैरक और अस्पताल नगर के बाहर हैं। यहाँ के मुख्य भवन १९२० ई. में ८४ लाख डॉलर के व्यय से निर्मित, मैनिटोबा संसद भवन, प्रेक्षागृह और लॉ कोर्ट भवन हैं।

नाम[संपादित करें]

विनिपेग का नाम पास के विनिपेग झील पर रखा गया है, जो शहर से 65 कि.मी. उत्तर में स्थित है। अंग्रेज़ी खोजकर्ता हेनरी केलसी ने सबसे पहले सन् 1690 में इस झील की खोज की, और उन्होंने झील के क्री और ओजिबवे भाषा के शब्द 'win-nipi' (जिसे 'win-nipiy' या 'ouenpig' भी लिखा जा सकता है) से इस झील को नाम दिया, जिसका मतलब है "कीचड़युक्त जल"।[10][11][12] जब फ्रेंच-कैनेडियन फर व्यापारिक ला वेरेंद्री ने 1730 युग में झील के पास कुछ महल बनाए, उन्होंने इस झील को फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎ या फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎ कहा।[13] 24 फरवरी 1866 में स्थानीय अखबार 'The Nor'-Wester' ने इस नाम को अपने हैडलाइन पर लिखा, और 1873 में शहर को इसी नाम के अंतर्गत निगमित कर दिया गया।[12]

इतिहास[संपादित करें]

प्राचीन इतिहास[संपादित करें]

विनिपेग ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है, और इस जगह को अब "द फोर्क्स" कहा जाता है।[14] खोजे गए सबूतों से पता लगता है कि देशज लोग इस जगह का इस्तेमाल ठहरने, उगाने, शिकार करने, मछलियाँ पकड़ने, आदि कार्यों के लिए इस्तेमाल करते थे।[15]

इस जगह को पहली बार करीब ग्यारह हज़ार वर्षों पहले बसाया गया था[16] और 1805 में कैनेडियन उपनिवेशों ने गौर किया कि देशज जातियाँ रेड नदी के तट पर खेती करते थे। यह प्रथा जल्द फैल गई, क्योंकि व्यापारिक प्रावधानों की माँग करते थे।[17] यहाँ से मिज़ूरी और मिसिसिप्पी नदियों की मदद से खेती को निर्यात करने में भी सहायता होती थी। ओजीबवे जाति यातायात में आसानी के लिए बर्च के छाल पर नक्शे बनाया करते थे।[18]

ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के बर्फ में मछलियाँ पकड़ना।

1881 में कनाडाई प्रशांत रेलवे के विकास के बाद विनिपेग काफी विकसित हुआ।[19] यह शहर के यूरोपीय भाग को देशज भागों से जोड़ता था।[20]

आधुनिक इतिहास[संपादित करें]

1911 तक विनिपेग कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा शहर बन चुका था। मगर 1914 में पनामा नहर के खुलने के बाद से शहर को वित्तीय समस्याएँ नज़र आने लगीं।[21] नहर के बनने से दूसरे देशों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए कनाडा के रेल प्रणाली के उपयोग को कम कर दिया; प्रथम विश्वयुद्ध जलयात्रा की बढ़ौती के चलते वैंकूवर धन और जनसंख्या, दोनों में विनिपेग से आगे निकल गया।[22]

मई 1919 में तीस हज़ार लोग अपने दफ़्तरों के खिलाफ़ स्ट्राइक करने लगे, और इस घटना को विनिपेग जनरल स्ट्राइक का नाम दिया गया।[23] यह स्ट्राइक शहर के कर्मचारियों की अवस्था का अंजाम था। विश्वयुद्ध से लौटे अधिकांश सैनिकों को एक नई नौकरी चाहिए थी।[24] कई गिरफ़्तारों, और हिंसा के घटनाओं के बाद 21 जून 1919 को रायट ऐक्ट को पास किया गया जिसे बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने विरोधकर्ताओं के एक समूह को पीछे धकेला।[25] दो विरोधकर्ताओं की जानें गई और कम से कम 30 और लोग घायल हुए। उस दिन को "ब्लडी सैटर्डे" कहा जाने लगा। जे.एस. वुड्सवर्थ, एक विरोधकर्ता, कनाडा के पहले प्रमुख समाजवादी पार्टी को-ऑपरेटिव कॉमनवेल्थ फेडरेशन (Co-operative Commonwealth Federation) के सदस्य बने।[26]

1972 से पहले विनिपेग ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के पास के एक महानगरीय क्षेत्र के तेरह शहरों और बस्तियों में से सबसे बड़ा हुआ करता था। 1960 में ग्रेटर विनिपेग महानगरीय निगम को स्थापित किया गया ताकि इस महानगरीय क्षेत्र के सभी हिस्से संसाधनों को आपस में बाँट सके। 27 जुलाई 1971 में विनिपेग और इसके पास के बस्तियों को एक "यूनिसिटी" में बदल दिया गया, जिसका प्रभाव 1972 में हुआ।[27] 2003 में सिटी ऑफ़ विनिपेग ऐक्ट को हटाकर इसे सिटी ऑफ़ विनिपेग चार्टर में बदल दिया गया।

भूगोल[संपादित करें]

द फोर्क्स पर बंदरगाह।

विनिपेग रेड नदी घाटी के दक्षिण में स्थित है और इस क्षेत्र का भूदृश्य काफी हद तक समतल ही है।[28] यह पश्चिम कनाडा में कैनेडियन प्रायरीज़ के पूर्व में स्थित है और इसे "पश्चिम का प्रवेशद्वार" कहा जाता है। हालाँकि, क्षेत्र के ज़्यादातर स्थानीय प्रायरी घास को विकास के लक्ष्य से उखाड़ दिया गया है।[29] यह शहर विनिपेग झील, विश्व के ग्यारहवें सबसे बड़े मीठे जल के झील के बहुत करीब है।[30] यह शहर 464.08 कि॰मी2 (179.18 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है।

विनिपेग में चार प्रमुख नदियाँ हैं: रेड, ऐसिनिबॉइन, ला साले, और सीएन।[31] इस शहर में पहले काफी बाढ़ आते थे, और सबसे बड़ा बाढ़ 1826 में आया था जिससे शहर के काफी हिस्से को खाली कराना पड़ा था।[32] इस बाढ़ के बाद डफ रोबिन के प्रांतीय सरकार ने शहर को बचाने के लिए रेड नदी फ्लडवे का निर्माण किया।

जलवायु[संपादित करें]

कैनेडियन प्रायरीज़ के पास होने की वजह से ग्रीष्म काल में उष्ण तापमान होता है।[33] जुलाई के ग्रीष्मकाल का औसत तापमान होता है 19.7 °से. (67.5 °फ़ै)।[34] शीत ऋतु वर्ष का सबसे ठंडा काल होता है; इस समय में जनवरी का औसत तापमान −16.4 °से. (2.5 °फ़ै) होता है[34] और दिसंबर से जनवरी तक सिर्फ 55.2 मि॰मी॰ (2.17 इंच) ही वर्षा होती है। तापमान कभी-कभी −40.0 °से. (−40 °फ़ै) से भी नीचे चला जाता है।[34] विनिपेग में रिकॉर्ड किया गया सबसे ऊँचा तापमान था 42.2 °से. (108 °फ़ै) जिसे 11 जुलाई 1936 में नापा गया था, और यहाँ का सबसे नीचा दैनिक तापमान था 28.3 °से. (82.9 °फ़ै) जिसे 12 जुलाई 1936 में नापा गया था।[35]

दिवालय करीब 317 दिनों तक प्राप्त होता है, और जुलाई में सबसे अधिक दिवालय प्राप्त होता है।[36] वार्षिक रूप से 2352 घंटों का दिवालय प्राप्त करने के नाते यह कनाडा का दूसरा सबसे गर्म शहर है।[37]

शहर[संपादित करें]

डाउनटाउन विनिपेग का दृश्य।

विनिपेग में आधिकारिक रूप से 236 पड़ोस हैं।[42] करीब 72,000 लोग शहर के डाउनटाउन में काम करते हैं और 40,000 से अधिक छात्र-छात्राएँ शहर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए जाते हैं। डाउनटाउन विनिपेग के एक्सचेंज ज़िले का नाम क्षेत्र के मूल अनाज एक्सचेंज के नाम पर रखा गया है, जो 1880 से 1913 तक चला था। डाउनटाउन विनिपेग के कई भवनों को विनिपेग वॉकवे से जोड़ा जा सकता है।[43] डाउनटाउन में दूसरे मुख्य क्षेत्र हैं द फोर्क्स, सेंट्रल पार्क, ब्रॉडवे-एसिनिबॉइन, और चाइनाटाउन।

आस-पास के पड़ोसों में मुख्य तौर पर आवासीय लक्ष्य से ज़मीन का उपयोग होता है, हालाँकि कुछ क्षेत्रों को अभी तक विकसित नहीं किया गया है।[44] शहर के सबसे बड़े उद्यान, एसिनिबॉइन पार्क में एसिनिबॉइन पार्क चिड़ियाघर और लीओ मोल प्रतिमा उद्यान मौजूद हैं। शहर में दूसरे बड़े उद्यान हैं किलडोनान पार्क और सेंट विटाल पार्क। शहर के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्र हैं पोलो पार्क, किलडोनान क्रॉसिंग, दक्षिण सेंट विटाल, गार्डन सिटी (पश्चिम किलडोनान), पेमबिना स्ट्रिप, केनास्टन स्मार्ट सेंटर, ओस्बोर्न विलेज और कोरिडोन स्ट्रिप। मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्र हैं एक्सचेंज डिस्ट्रिक्ट, द फोर्क्स, ओस्बोर्न विलेज और कोरिडोन विलेज (जिनमें से दोनों फोर्ट रूज में हैं), सार्जेंट और एलिस ऐविन्यू, और ओल्ड सेंट बोनिफेस।[45] ओस्बोर्न विलेज विनिपेग का सबसे घनी आबादी वाला पड़ोस है,[46] और यह पश्चिमी कनाडा की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक भी है।[47]

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

विनिपेग एक क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था केंद्र है। इसकी अर्थव्यवस्था मूल रूप से विविध है, जहाँ स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सहायता से जनसंख्या का एक अधिक हिस्सा (15 प्रतिशत) जुड़ा है, जिसके बाद आते हैं खुदरा (11 प्रतिशत), उत्पादन (8 प्रतिशत) और सार्वजनिक प्रबंधन (8 प्रतिशत)।[48] 2016 में शहर में 4 लाख से ज़्यादा नौकरियाँ थीं। विनिपेग के कुछ सबसे बड़े नियोक्ताएँ सरकार द्वारा संचालित संस्थाएँ हैं जैसे मैनिटोबा प्रांत, मैनिटोबा विश्वविद्यालय, विनिपेग नगर, मैनिटोबा हाइड्रो, एवं मैनिटोबा लिकर एंड लॉटरीज़ कॉर्परेशन। कुछ व्यक्तिगत नियोक्ताएँ हैं Canad Corporation of Manitoba, Great-West Life Assurance Company, StandardAero, और SkipTheDishes।[49]

शिक्षा[संपादित करें]

मैनिटोबा विश्वविद्यालय

विनिपेग में सात विद्यालय क्षेत्र हैं: विनिपेग विद्यालय क्षेत्र, सेंट एसिनिबॉइया विद्यालय क्षेत्र, पेम्बिना ट्रैल्स विद्यालय क्षेत्र, सेवेन ओक्स विद्यालय क्षेत्र, 'Division Scolaire Franco-Manitobaine', रिवर ईस्ट ट्रांसकोना विद्यालय क्षेत्र, और लूई रियेल विद्यालय क्षेत्र।[50] विनिपेग में कई व्यक्तिगत तथा धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष विद्यालय भी हैं।[51][52] मैनिटोबा विश्वविद्यालय मैनिटोबा का सबसे बड़ा विश्यविद्यालय है।[53] इसे 1877 में स्थापित किया गया था, जो इसे पश्चिमी कनाडा का पहला विश्वविद्यालय भी बनाता है। एक साधारण वर्ष में विश्वविद्यालय में करीब 26,500 छात्र-छात्राएँ पढ़ने के लिए आते हैं। Université de Saint-Boniface शहर का एकमात्र फ्रेंच-भाषी विश्वविद्यालय है।[54]

1967 में विनिपेग विश्वविद्यालय को अपना चार्टर प्राप्त हुआ। विनिपेग में दो स्वतंत्र महाविद्यालय भी हैं: रेड रिवर कॉलेज और बूथ यूनिवर्सिटी कॉलेज। रेड रिवर कॉलेज डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, और शिक्षुता कार्यक्रम प्रदान करता है और 2009 से कुछ डिग्री प्रोग्राम भी प्रदान करता आ रहा है।[55] बूथ यूनिवर्सिटी कॉलेज एक व्यक्तिगत ईसाईमुक्ति सेनादल विश्वविद्यालय-महाविद्यालय है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। इसमें प्रमुख रूप से कला और सेमिनरी प्रशिक्षण उपलब्ध है।[56][57]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Municipal Manual (PDF). City of Winnipeg. 2007. पृ॰ 16.
  2. "Census Profile, 2016 Census Winnipeg Census metropolitan area". Statistics Canada. मूल से 11 फरवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फरवरी 2017.
  3. "Census Profile, 2016 Census Winnipeg, City". Statistics Canada. मूल से 11 फरवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फरवरी 2017.
  4. "Population and dwelling counts, for Manitoba and census subdivisions". Statistics Canada. मूल से 22 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2012.
  5. "Metropolitan areas of Manitoba". Statistics Canada. मूल से 22 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फरवरी 2011.
  6. "Winnipeg". The World Clock. मूल से 9 फरवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  7. "Census subdivision of Winnipeg". Statistics Canada. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  8. "Census metropolitan area of Winnipeg". Statistics Canada. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  9. "Winnipeg's Indigenous Accord" (PDF). City of Winnipeg. अभिगमन तिथि 3 जून 2021.
  10. Ham, Penny (1980). Place Names of Manitoba. Western Producer Prairie Books. पृ॰ 138. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780888330673.
  11. Barber, Katherine, संपा॰ (2004). "Winnipeg, Lake". Canadian Oxford Dictionary. Oxford University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-19-541816-6.
  12. Boyens, Ingeborg, संपा॰ (2007). The Encyclopedia of Manitoba. Great Plains Publications. पपृ॰ 383, 744. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-894-283-71-7.
  13. Bellin, M. (1755). Remarques sur la Carte de l'Amérique Septentrionale. Didot. पृ॰ 73.
  14. "History". The Forks. मूल से 30 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2008.
  15. Harris, R. Cole, संपा॰ (1993). Historical Atlas of Canada. I: From the Beginning to 1800. Cartography & design by Geoffrey J. Matthews. University of Toronto Press. पपृ॰ 1–6. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-8020-2495-5.
  16. Buckner, Anthony (Spring 1990). "Glacial Lake Agassiz". Manitoba History (19).
  17. Welsted, John; Everitt, John; Stadel, Christoph, संपा॰ (1996). The geography of Manitoba. University of Manitoba Press. पृ॰ 80. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-88755-375-2.
  18. Lewis, G Malcolm (1998). Cartographic encounters: perspectives on Native American mapmaking and map use. University of Chicago Press. पृ॰ 12. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780226476940.
  19. "MHS Centennial Business: Canadian Pacific Railway Company". Manitoba Historical Society. मूल से 29 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जुलाई 2009.
  20. "Controversy and compromise over the Manitoba Schools Question". Canada's History. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2014.
  21. Silicz, Michael (10 सितंबर 2008). "The heart of the continent?". The Manitoban.
  22. Hiller, Harry (2009). Second promised land: migration to Alberta and the transformation of Canadian society. McGill-Queen's University Press. पपृ॰ 33–34. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7735-3517-6.
  23. "The Winnipeg General Strike". Canada: A People's History. CBC. मूल से 18 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 March 2014.
  24. Bothwell, Robert; Drummond, Ian; English, John (1990). Canada, 1900–1945. University of Toronto Press. पृ॰ 165. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-8020-6801-4.
  25. "Bloody Saturday". CBC. मूल से 9 February 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 April 2012.
  26. MacInnis, Grace (1953). J. S. Woodsworth: A Man to Remember. Macmillan. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0770511807.
  27. Lightbody, James (1978). "The Reform of a Metropolitan Government: The Case of Winnipeg, 1971". Canadian Public Policy. 4 (4): 489–504. JSTOR 3549974. डीओआइ:10.2307/3549974.
  28. "Geomorphology of the Red River". Natural Resources Canada. मूल से 4 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2012.
  29. "Manitoba's Tall Grass Prairie Preserve". Nature North Zine. मूल से 3 फरवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 फरवरी 2014.
  30. "Lake Winnipeg". World Lake Database. मूल से 10 फरवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2014.
  31. Boulet, Charles. "Basement Flood Risk Reduction: City of Winnipeg" (PDF). Institute for Catastrophic Loss Reduction. मूल (PDF) से 2 एप्रिल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2014.
  32. "Historical floods and flood disasters". Natural Resources Canada. मूल से 19 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2012.
  33. "Winnipeg, Manitoba Climate Summary". Weatherbase. मूल से 11 फरवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2015.
  34. "Canadian Climate Normals 1981-2010 Station Data". Environment Canada. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2021.
  35. "July 1936". Environment Canada. मूल से 9 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  36. "Canadian Climate Normals 1971–2000". Environment Canada. मूल से 3 फरवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 October 2012.
  37. "Sunniest City in Canada – Current Results". मूल से 10 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2015.
  38. "Winnipeg Richardson International A, Manitoba". Canadian Climate Normals 1981–2010. Environment Canada. अभिगमन तिथि मई 7, 2014.
  39. "Monthly Data Report for 1872". Canadian Historical Climate Data. Environment Canada. अभिगमन तिथि 12 मई 2016.
  40. "Daily Data Report for March 2012". Canadian Historical Climate Data. Environment Canada. अभिगमन तिथि 12 May 2016.
  41. d.o.o, Yu Media Group. "Winnipeg, Canada – Detailed climate information and monthly weather forecast". Weather Atlas (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2019-07-05.
  42. "Description of Geographies Used to Produce Census Profiles". City of Winnipeg. मूल से 30 September 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अक्टूबर 2012.
  43. "Downtown Winnipeg Profile" (PDF). City of Winnipeg. मूल (PDF) से 28 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2014.
  44. "Winnipeg, Manitoba" (PDF). International Network for Urban Research and Action. मूल (PDF) से 4 May 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2014.
  45. "Nightlife". Tourism Winnipeg. मूल से 20 अक्टूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2014.
  46. "Neighbourhoods: The Village Pilgrimage". Where. मूल से 7 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मई 2011.
  47. "Osborne Village Neighbourhood Plan" (PDF). City of Winnipeg. June 2006. मूल से 20 जनवरी 2013 को पुरालेखित (PDF).
  48. "Winnipeg Economic Profile" (PDF). Government of Manitoba. मूल (PDF) से 30 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2021.
  49. "Largest Employers, All Sectors, Winnipeg, Manitoba". Economic Development Winnipeg. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2021.
  50. "Manitoba School Divisions and Districts". Government of Manitoba. मूल से 13 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 April 2018.
  51. "Funded Independent Schools". Government of Manitoba. मूल से 31 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 मार्च 2016.
  52. "Non-Funded Independent Schools". Government of Manitoba. मूल से 27 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 April 2018.
  53. "Quick Facts". University of Manitoba. मूल से 5 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 July 2009.
  54. "Université de Saint-Boniface". Université de Saint-Boniface. मूल से 3 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 February 2014.
  55. "Academic Annual Report" (PDF). Red River College. मूल (PDF) से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2014.
  56. "Our Story". Booth University College. मूल से 28 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 April 2018.
  57. "Academics". Booth University College. मूल से 22 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अप्रैल 2018.