ज़ूम एअर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ज़ूम एअर
IATA
ZO[1]
ICAO
-
कॉलसाइन
-
स्थापना अप्रैल 2013
संचालन आधार इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (दिल्ली)
बेड़े का आकार 2 (अगस्त 2017)
गंतव्य 9 (अगस्त 2017)
मुख्यालय गुड़गाँव, भारत
प्रमुख व्यक्ति कौस्तव धार (सी.ई.ओ)
जालस्थल www.zoomair.in.

ज़ूम एअर जेक्सस एअर सर्विसेस का ब्रांड नेम है। यह एक क्षेत्रीय एअरलाइन है। फरवरी 2017 मे इसे एयर ऑपरेटर्स का प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। फिलहाल ज़ूम एअर भारत मे 9 गंतव्यओं तक उड़ान भर्ती है।

इतिहास[संपादित करें]

ज़ूम एअर को 2013 मे श्री सुरेन्द्र कुमार कौशिक ने स्थापित किया था। भारतीय विमानन मंत्रालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र 2014 मे ज़ूम एअर को दे दिया। सितंबर 2016 तक ज़ूम एअर ने अपने पहले विमान कि डीलिवरी ले ली थी। ज़ूम एअर को 3 फरवरी 2017 को एयर ऑपरेटर प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया और विमानों का संचालन 15 फरवरी से दिल्ली-कोलकाता-दुर्गापुर की फ्लाइट से शुरू हो गया।[2]

निगमित मामले[संपादित करें]

ज़ूम एअर को प्राइवेट ग्रुप रवि शंकर सिंह ने 20 करोड़ इक्विटी प्रदान की है।[3]

गंतव्य[संपादित करें]

राज्य शहर विमानक्षेत्र नोट
आंध्रा प्रदेश तिरुपति तिरुपति विमानक्षेत्र
आंध्रा प्रदेश विजयवडा विजयवडा अन्तराष्ट्रिय विमानक्षेत्र
असम जोहरात जोहरात विमानक्षेत्र
चंडीगढ़ चंडीगढ़ चंडीगढ़ विमानक्षेत्र
दिल्ली दिल्ली इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (संचालन बेस)
मध्य प्रदेश जबलपुर जबलपुर विमानक्षेत्र
महाराष्ट्र मुम्बई छत्रपत्ति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
पश्चिम बंगाल दुर्गापुर काज़ी नज़रुल इस्लाम विमानक्षेत्र
पाश्चिम बंगाल कोलकाता नेताजी सुभास चंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

फ्लीट[संपादित करें]

अगस्त 2017 मे ज़ूम एअर के पास 2 बोम्बार्डियर सीआरजे 200 विमान हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Zoom Air (India)". ch-aviation. मूल से 6 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 August 2017.
  2. "Zoom Air, India's newest private airline, begins operations: All you must know". Zee News. 16 February 2017. मूल से 17 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 February 2017.
  3. "Zoom Air begins operations from today. Here's all you need to know about India's newest airline". Financial Express. मूल से 16 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2017.