होसूर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
होसूर
Hosur
ஓசூர்
{{{type}}}
होसूर का दृश्य
होसूर का दृश्य
होसूर is located in तमिलनाडु
होसूर
होसूर
तमिल नाडु में स्थिति
निर्देशांक: 12°44′06″N 77°49′44″E / 12.735°N 77.829°E / 12.735; 77.829निर्देशांक: 12°44′06″N 77°49′44″E / 12.735°N 77.829°E / 12.735; 77.829
देश भारत
प्रान्ततमिल नाडु
ज़िलाकृष्णगिरि ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,16,821
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँतमिल
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

होसूर (Hosur) भारत के तमिल नाडु राज्य के कृष्णगिरि ज़िले में एक नगर है।[1][2][3]

विवरण[संपादित करें]

होसूर तमिल नाडु का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर से यह महज 40 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यहाँ अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच और टी वी एस मोटर समेत कई उद्योग प्रतिष्ठान हैं। 2001 की जनगणना के मुताबिक यहाँ की आबादी 84,310 थी।

इतिहास[संपादित करें]

होसूर की स्थापना राजा राम नाथ ने, जो कि होयसल वंश के थे, सन् 1290 में की थी। बाद में इसपर पांड्य वंश का शासन हुआ। ब्रिटिश राज के दौरान सलेम (तमिल में सेलम) के जिलाधिकारी ने इसे सलेम जिले का मुख्यालय बना दिया था।

भूगोल[संपादित करें]

यह 12.72° उत्तरी अक्षांश और 77.82° पूर्वी देशान्तर पर अवस्थित है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 879 मीटर है और यहां की जलवायु भूमध्यसागरीय जलवायु जैसी है।

उद्योग[संपादित करें]

यहां पर सैकड़ों औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थित हैं जिनमें से अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच, कैटरपिलर पावर इंडिया लिमिटेड और टी वी एस मोटर प्रमुख हैं। यहाँ पर होसूर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और उनके सम्पर्क संख्याओं की सूची देखी जा सकती है।

जनवृत्त[संपादित करें]

औद्योगिक नगर होने के कारण यहाँ कई लोग बाहर से आए हैं। नगर की साक्षरता 75% है और 53% निवासी पुरुष तथा 47% महिलाएं हैं। तमिळ मुख्य भाषा है जो लगभग 50% लोगों द्वारा बोली जाती है, जिसके बाद कन्नड़ का स्थान आता है। हिन्दी भी बोली जाती है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
  3. "Census Info 2011 Final population totals". Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India. 2013. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 January 2014.