विकिपीडिया वार्ता:हिन्दी दिवस

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 मुख्यपृष्ठ वार्तालाप सूचना सहायता सदस्य 

यह पृष्ठ विकिपीडिया:हिन्दी दिवस पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेख संबन्धित सूची बनाने हेतु।[संपादित करें]

नमस्कार! मेरा एक सुझाव है कि इस हेतु एक सूची भी बनाई जाये, जिसमें सुधार हेतु या नये आवश्यक पृष्ठों को सम्मलित किया जाये। उदाहरण के लिये इसमें हम कुछ ऐसे लेखो को सुझा सकते है, जोकि "आज के लेख" और "आज का व्यक्तित्त्व" में काम आ सके। इससे हमारे दो कार्य एक ही प्रतियोगिता से पूर्ण हो सकते है। यदि इस प्रतियोगिता के माध्यम से १२ व्यक्तित्त्व लेख में भी सुधार किये गये तो हम "आज का व्यक्तित्त्व" खण्ड कि शुरूआत कर सकते है। --निलेश शुक्ला (वार्ता) 10:47, 4 सितंबर 2018 (UTC)Nilesh shukla[उत्तर दें]

@Nilesh shukla: जी, आपका सुझाव बहुत ही अच्छा है। वास्तव में इस लेख प्रतियोगिता में आप किसी भी विषय पर नया लेख बना सकते हैं। लेख में कम से कम दो सन्दर्भ, श्रेणी और ४००० बाइट्स होनी चाहिए। अधिक बाइट्स, ज्ञानसन्दूक, चित्र के लिए अधिक अंक हैं अतः जो भी लेख बनते हैं ज्यादातर अच्छी गुणवत्ता के ही बनते हैं। इसमें से मुखपृष्ठ हेतु अच्छे लेख अवश्य सुझा सकते हैं। लेखों की जांच करते समय इस बात को ध्यान में रखा जाएगा। अच्छे लेख लिखने वाले सदस्य भी सामने आते हैं और उनको स्वतः परीक्षित भी बनाया जा सकता है। सायबोर्ग जी पिछले साल की प्रतियोगिता से ही सक्रिय हुए थे जो वर्तमान में प्रबंधक है। प्रतियोगिता में सब से बड़ा लेख भी उन्होंने ही बनाया था। प्रतियोगिता में अंक आधारित गुणांकन की पद्धति के कारण हम केवल नये लेखों को ही प्रतियोगिता में सम्मिलित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लेखों की सूची हम अवश्य तैयार कर सकते हैं।--आर्यावर्त (वार्ता) 11:28, 4 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार! प्रतियोगिता १४ सितम्बर से प्रारम्भ हो रही है। यदि लेख को बनाने का कार्य अभी से प्रारम्भ कर दिया जाये तो क्या इनका नामांकन किया जा सकता है या फिर १४ सितम्बर से ही लेख बनाना प्रारम्भ करना होगा।Engshubham (वार्ता) 11:21, 6 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@Engshubham: जी, प्रतियोगिता में केवल नये लेखों को ही नामांकित किया जा सकता है। आप अपने प्रयोगपृष्ठ में लेख अभी से अवश्य बना सकते हैं। आप अनुवाद साधन का उपयोग कर रहे हैं तो उसमें लेख को ड्राफ्ट के रूप में सेव करने की भी सुविधा है।--आर्यावर्त (वार्ता) 12:40, 9 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

एक प्रश्न[संपादित करें]

क्या लेख नामांकन के बाद भी उसमें सुधार कर सकते है? अशोक (वार्ता) 18:42, 19 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: जी ?--मुज़म्मिल (वार्ता) 11:46, 2 अक्टूबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

क्या में जान सकता हूँ की इस प्रतियोगिता का परिणाम कब तक आएगा? अशोक (वार्ता) 17:56, 19 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]