गिरिजा व्यास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डॉ. गिरिजा व्यास
चित्र:Girija Vyas.jpg

केन्द्रीय शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री, भारत सरकार
पद बहाल
17 जून 2013 – 26 मई 2014
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
पूर्वा धिकारी अजय माकन
उत्तरा धिकारी वेंकैया नायडू
चुनाव-क्षेत्र चित्तौड़गढ़

जन्म 8 जुलाई 1946 (1946-07-08) (आयु 77)
नाथद्वारा, राजस्थान
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

डॉ. गिरिजा व्यास भारतीय राजनीति की एक ऐसी बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ है, जिन्होंने चार बार भारतीय संसद में लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया है। आप मात्र पच्चीस वर्ष की आयु में राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनी और कई मंत्रालयों का दायित्व सम्भालने का मौक़ा मिला। नरसिम्हा राव सरकार में आप सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और विगत मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में आपने केन्द्रीय कैबिनेट में शहरी आवास एवं ग़रीबी उन्मूलन मंत्रालय की ज़िम्मेवारी को बख़ूबी निभाया।

राजनीतिक पृष्‍ठभूमि[संपादित करें]

डॉ. व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही है। आप राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के अलावें लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं है। फ़िलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति के साथ-साथ विचार विभाग की चेयरपर्सन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश पत्रिका की मुख्य सम्पादक है।

सन्दर्भ[संपादित करें]