स्वीटी वालिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वीटी वालिया
जन्म ११ जून
इलाहाबाद , उत्तर प्रदेश, भारत
पेशा धारावाहिक अभिनेत्री
प्रसिद्धि का कारण बहू हमारी रजनी कांत
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

स्वीटी वालिया (अंग्रेज़ी: Sweety Walia) (जन्म ;११ जून इलाहाबाद ,उत्तर प्रदेश ,भारत एक भारतीय हिन्दी टेलीविज़न अभिनेत्री है। जिन्होंने कई बॉलीवुड धारावाहिकों में अभिनय किया है। [1] स्वीटी वालिया बाल - टेलीविजन अभिनेत्री रोशनी वालिया की मां है , रोशनी वालिया जिन्होंने फैज़ल ख़ान के साथ [2][3] भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप नामक धारावाहिक में महाराणा प्रताप की पत्नी अजबदे पंवार का अभिनय किया था।[4][5][6] वालिया के पिता जो कि भारतीय सेना के ऑफिसर है।

जीवन और पृष्ठभूमि[संपादित करें]

स्वीटी वालिया का जन्म ११ जून को भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। ये रोशनी वालिया की मां है। स्वीटी वालिया के पिता भारतीय सेना के अधिकारी है।

फ़िल्मी कैरियर[संपादित करें]

स्वीटी वालिया ने बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई जाने माने टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है जिसमें, ये हैं मोहब्बतें [7]त्रिदेवियाँ और बहू हमारी रजनी कांत है।

स्वीटी वालिया ने २०१३ से २०१५ तक चलाये गए धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें में संतोषी की मित्र पम्मी का किरदार निभाया था। इनके अलावा इन्होंने सब टीवी पर चल रहे त्रिदेवियाँ टेलीविजन धारावाहिक में भी एक कैमियो का अभिनय किया है जिसमें ये चंदा चड्डा बनी हुई है।

स्वीटी वालिया ने लाइफ ओके टेलीविजन पर १३ फरवरी २०१६ से १५ फरवरी २०१७ तक चलाये गये धारावाहिक बहू हमारी रजनी कांत में भी एक अहम किरदार निभाया है उस धारावाहिक में इन्होंने बबल कांत चट्टोपाध्याय का किरदार किया था।[8][9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. टाइम्स ऑफ़ इंडिया. "Sumit Kaul to be paired opposite Sweety Walia in 'Bahu Humari ..." मूल से 30 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 July 2017.
  2. Tellychakkar. "Sweety Walia". मूल से 24 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 July 2017.
  3. "YHM actress Sweety Walia aka Pummy aunty turns producer with Neil Nitin starrer 'Firrkie'". Bollywood Papa. अभिगमन तिथि 26 July 2017.
  4. टाइम्स ऑफ़ इंडिया. "Sumit Kaul to be paired opposite Sweety Walia in 'Bahu Humari Rajni_Kant'". मूल से 30 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 July 2017.
  5. Net4U. "Hindi TV-Actress Sweety-Walia". मूल से 27 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 July 2017.
  6. आज तक. "स्वीटी वालिया ने मनाया करण पटेल के साथ अपना जन्म दिन". मूल से 20 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 July 2017.
  7. International Business Times of India. "'Yeh Hai Mohabbatein' actors Divyanka Tripathi, Karan Patel, others ..." मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2017.
  8. "sweety walia from tv serial bahu hamari rajanikant in". Patrika.com. मूल से 12 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 July 2017.
  9. "YHM actress Sweety Walia aka Pummy aunty turns producer with Neil Nitin starrer 'Firrkie'". filmydrama.co. अभिगमन तिथि 27 July 2017.[मृत कड़ियाँ]