छुरिम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छुरिम शेरपा
जन्म 1984
लेलेप, नेपाल
राष्ट्रीयता नेपाली
उपनाम छुरिम
पेशा पर्वतारोही
प्रसिद्धि का कारण माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली महिला

छुरिम[1] एक नेपाली पर्वतारोही और एक सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला हैं। उनकी यह उपलब्धि २०१३[2] में गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सत्यापित की गयी थी। २०१२ वर्ष में उन्होंने १२ मई और १९ मई को एवरेस्ट पर चढ़ कर इस उपलब्धि को पूर्ण किया।[3] छुरिम के लिए एवेरस्ट पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला पसांग ल्हामु थी, जिन्होंने पांचवी कक्षा में पढने वाली एक लड़की में भविष्य की योजना का बीज लगाया, और उसे प्रेरित किया।[4] एक्सपीडिशन डिपार्टमेंट के मुताबिक आज तक एवरेस्ट पर चड़ने वाले नेपाली लोगो की संख्या ३,८४२ हैं, जिसमे से केवल २१९ महिलायें हैं। [5] छुरिम पूर्वी नेपाल के ताप्लेगंज की शेरपा हैं। वह सभी शेरपा की तरह अपने एक नाम का प्रयोग करती हैं।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Nepalese woman scales Mount Everest twice within days". Global Post. 2013-02-25.
  2. Francis Elliott (2013-02-26). "Climber becomes first woman to scale Everest twice in a year". The Times.
  3. "Guinness recognises woman Sherpa for scaling Everest twice in a season". The Hindu. 2013-02-25.
  4. Bibek Bhandari (2013-03-08). " "Childhood dream leads climber up Everest -- twice in one week". CNN.
  5. Bibek Bhandari (2013-03-08). " "Childhood dream leads climber up Everest -- twice in one week". CNN.
  6. BINAJ GURUBACHARYA (2013-02-25). "2 Everest climbs put Nepalese woman in record book". Denver Post.