चित्रा भरुचा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चित्रा भरुचा (एमबीई, एफआरसीपैथ, एफआरएसऐ), एक पूर्व सलाहकार हैमेटोलॉजिस्ट और बीबीसी[1] ट्रस्ट की पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वह बीबीसी की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला व पहली दक्षिण एशियाई बनी।

प्रारम्भिक जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म मदुरई, भारत में हुआ था। वह १९७२[2][3] से यूके में रह रही। उनकी शिक्षा इवार्ट स्कूल, मदुरई, व क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर में हुई जहा से उन्होंने यूके जाने से पहले की शिक्षा पूरी की। १९८१ और २००० के बीच, वह बेलफास्ट सिटी अस्पताल में सलाहकार हैमेटोलॉजिस्ट ​​थीं और उत्तरी आयरलैंड रक्त परिसंचरण सेवा के उप निदेशक थी। १९९९ में वे जनरल मेडिकल काउंसिल के लिए चुने गए थे, जहां उन्होंने कई पैनलों पर काम किया था। १९९६ में भरूचा मीडिया उद्योग में पदों पर चली गए, १९९९ तक उन्होंने वहाँ उत्तरी आयरलैंड के बीबीसी ब्रॉडकास्टिंग काउंसिल पर काम किया। अप्रैल २००१ में उन्हें स्वतंत्र टेलीविजन आयोग के उत्तरी आयरलैंड सदस्य नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने दिसंबर २००३ तक सेवा की। २००८ में उन्हें पशु खाद्य पद्धार्थ उद्योग के लिए एमबीई नियुक्त किया गया।

बीबीसी[संपादित करें]

अक्टूबर २००६ में, भरूचा को बीबीसी ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तत्कालीन बीबीसी अध्यक्ष माइकल ग्रेड की उपाध्यक्ष बनने वाली थी परन्तु ग्रेड ने ट्रस्ट के गठन के बाद ही तुरंत इस्तीफा दे दिया इ नवम्बर,२००६ में और इस स्तिथि में भरूचा बीबीसी अध्यक्ष बन गयी।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2017.
  2. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 10 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2017.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2017.