राजश्री पैथी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राजश्री पैथी कोयम्बटूर, तमिलनाडु की एक उद्यमी हैं। वह राजश्री ग्रुप ऑफ कंपनीज और भारत डिज़ाइन फोरम[1] के संस्थापक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। राजश्री ग्रुप ने व्यापार और खाद्य, कृषि, ऊर्जा, यात्रा, स्वास्थ्य, आतिथ्य और कला सहित विभिन्न प्रकार के हितों का विस्तार किया है। पैथी कंटेम्पररी आर्ट गैलरी और सीओसीसीऐ के माध्यम से कोयम्बटूर में कला और समकालीन कला आंदोलन के प्रदर्शन को भी बढ़ावा देती है।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

राजश्री पैथी "पिएसजी ग्रुप" के जी.वरदराज[2] जों कि एक लोकप्रिय उद्योगपति हैं, उनकी पुत्री हैं। उनके पिता पूर्व राज्या सभा के संसद भी थे। उनका विवाह एस.पैथी (लक्ष्मी मिल्स के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक), से हुआ था।

व्यावसायिक जीवन[संपादित करें]

राजश्री शूगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड एक एकीकृत कंपनी है जिसमें समेकित क्षेत्रों जैसे चीनी, आसवनी, बिजली उत्पादन और जैव प्रौद्योगिकी शामिल हैं। यह उनके पिता जी.वरदराज द्वारा स्थापित की गयी थी। राजश्री श्रेणी के उत्पादों में सफेद चीनी, अल्कोहल, जैविक खाद, जैव उत्पाद और बिजली[3] शामिल है।

पुरस्कार और उपलब्धियां[संपादित करें]

  1. ग्लोबल लीडर्स ऑफ़ टुमारो (१९९६), वर्ल्ड इकनोमिक फोरम
  2. इसेन्होवेर एक्सचेंज फ़ेलोशिप (२०००)
  3. पदम् श्री, भारत सरकार[4] (२०१३)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The business of design". Mint (newspaper). February 24, 2012.
  2. Kannan, Shilpa (2015-11-04). "'I'm a daughter - I'm not allowed to participate'". BBC News. Retrieved 2016-12-08.
  3. "She’s not just a sugar baroness - Livemint". www.livemint.com. Retrieved 2016-12-08.
  4. "Padma Awards" (PDF). Ministry of Home Affairs, Government of India. 2015. Retrieved July 21, 2015.