हरीश सालवे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हरीश सालवे ((जन्म: १९५६) भारत के प्रसिद्ध वकील हैं। वे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। वे 1999 से 2002 के बीच भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे देश के सबसे सफलतम वकीलों में गिने जाते हैं।

हरीश साल्वे का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 1956 में हुआ था। यहीं कॉमर्स में ग्रैजुएट होने के बाद साल्वे ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई शुरु की। सीए बनने के बाद वे कराधान विशेषज्ञ बने। उन्होंने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1980 में की थी।

साल्वे कई बड़े-बड़े केस लड़ चुके हैं। अंबानी बंधुओं के बीच कृष्णा गोदावरी गैस बेसिन केस में हरीश साल्वे ने मुकेश अंबानी की ओर से केस लड़ा था। टाटा ग्रुप, ITC लिमिटेड, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता समेत कई हाईप्रोफाइल केस साल्वे लड़ चुके हैं।


हरीश साल्वे के पिता नरेंद्र कुमार साल्वे कांग्रेस के नेता थे। वहीं, उनके दादा प्रसिद्ध आपराधिक वकील थे। वकालत के अलावा हरीश साल्वे को संगीत और पियानो बजाने का भी शौक है।