दिव्यांका त्रिपाठी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिव्यांका त्रिपाठी
जन्म 14 दिसम्बर 1984 (1984-12-14) (आयु 39)
भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम दिव्यांका त्रिपाठी दहिया[1]
जीवनसाथी विवेक दहिया
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया [2]एक टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह टेलीविज़न उद्योग की सबसे जानी मानी व लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। [3] ज़ी टीवी के धारावाहिक "बनू मैं तेरी दुल्हन" में एक दोहरी भूमिका निभाने पर उन्हें भारतीय टेलीविज़न अकादमी द्वारा "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" का पुरस्कार मिला था। बाद में उन्हें "ये हैं मोहब्बते" में "इशिता रमन भल्ला" के किरदार के लिए उन्हें "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री " का पुरस्कार मिला "इंडियन टेली अवार्ड" से।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

त्रिपाठी का जन्म - 14 दिसम्बर,१९८४[4] में भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था।[5] उनकी स्कूली शिक्षा व कॉलेज की पढाई "नूतन कॉलेज" भोपाल से हुई थी। त्रिपाठी ने उत्तरकाशी में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण कोर्स और भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग कोर्स किया। राइफलरी में उन्हें स्वर्ण पदक भी मिला था। [6]

करियर[संपादित करें]

त्रिपाठी ने भोपाल में आकाश वाणी से बतौर एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। २००३ में "पेंटीन जी क्वीन" में "मिस ब्यूटीफुल स्किन" का पुरस्कार भी जीता था। २००५ में दिव्यांका ने "बेस्ट सिने स्टार की खोज" में भाग लिया था, जिसमे उन्हें "भोपाल जोन" से विजेता घोषित किया गया।[7] २००५ में उन्हें "मिस भोपाल" के ताज से नवाजा गया। [8] उन्होंने अपन टेलीविज़न करियर दूरदर्शन से शुरू किया था।[6] परन्तु उन्हें पहचान जी टीवी के शो "बनू मई तेरी दुल्हन" से मिली। उन्होंने इस सीरियल के लिए बहुत से पुरस्कार भी जीते। बाद में उन्होंने "मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले" में "रश्मि शर्मी" का किरदार भी निभाया। [9] २०१३ से वह "ये है मोहब्बते" शो में "इशिता भल्ला" का किरदार निभा रही है (करण पटेल के साथ ) जों कि एक डेंटिस्ट है। इस रोल के लिए उन्हें काफी सारे पुरस्कार मिले जैसे "बोरो प्लस बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल"[10], "लायनस गोल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल"। २०१५ में उन्हें शान-ऐ-भोपाल अवार्ड मिला। २०१६ में उन्हें स्टार परिवार अवार्ड्स में ६ पुरस्कार मिले। वह टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं।

धारवाहिक[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Bhandari, Jhanvi (20 July 2016). "Divyanka Tripathi changes name to Divyanka Tripathi Dahiya". The Times of India. मूल से 5 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2016.
  2. Rahul, Sharma. "दिव्यंका त्रिपाठी का जीवन परिचय - Divyanka Tripathi Biography In Hindi". ajabgajabfacts.
  3. "'Yeh Hai Mohabbatein' Actress Divyanka Tripathi Hits Milestone, Gets Pampered in Unique Way". ibtimes.co.in. Retrieved 12 July 2015.
  4. IANS (14 December 2015). "Divyanka Tripathi gifts herself a holiday on birthday". The Indian Express. Retrieved 31 March 2016.
  5. "Divyanka Tripathi: Since I'm from Bhopal, I know how to prepare Iftaar". The Times of India. Retrieved 18 July 2015.
  6. "Know Lesser Known Facts About Divyanka Tripathi aka Ishita Bhalla". India Opines. 22 March 2015.
  7. "From being a tomboy to having three boyfriends, TV's queen Divyanka Tripathi opens up". intoday.in.
  8. "'Yeh Hai Mohabbatein' Actress Divyanka Tripathi Bags Top Award at Prestigious Theatre Festival". ibtimes.co.in. Retrieved 13 July 2015.
  9. "Comedy on full swing with 'Mrs.& Mr.Sharma Allahabad wale'". Sify news. Sify Technologies Ltd. 16 May 2010. Retrieved 28 October 2010.
  10. "Star Parivaar Awards 2014: And the winners are... (see pics)". India TV News.