मैक्लॉडगंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैक्लॉडगंज
McLeod Ganj
{{{type}}}
मैक्लॉडगंज का दृश्य
मैक्लॉडगंज का दृश्य
मैक्लॉडगंज is located in हिमाचल प्रदेश
मैक्लॉडगंज
मैक्लॉडगंज
हिमाचल प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 32°14′20″N 76°19′26″E / 32.239°N 76.324°E / 32.239; 76.324निर्देशांक: 32°14′20″N 76°19′26″E / 32.239°N 76.324°E / 32.239; 76.324
देश भारत
प्रान्तहिमाचल प्रदेश
ज़िलाकाँगड़ा ज़िला
भाषा
 • प्रचलितपहाड़ी, तिब्बती, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड176219
दूरभाष कूट01892

मैक्लॉडगंज (McLeod Ganj), जिसे मकलोडगंज, मैक्लोडगंज या मैकलोड गंज भी लिखा जाता है, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित धर्मशाला नगर का एक उपनगर है। इसमें चीन के तिब्बत पर कब्ज़े के बाद आए कई विस्थापित तिब्बतियों का निवास है, जिस कारणवश इसे कभी-कभी छोटा ल्हासा (Little Lhasa), या धर्मशाला और ल्हासा मिलाकर धासा (Dhasa), भी पुकारा जाता है। यहाँ तिब्बत की निर्वासन सरकार का मुख्यालय भी है। यहाँ दलाई लामा भी विराजमान हैं।[1][2][3]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

मैक्लॉडगंज का नाम ब्रिटिश राज के काल में पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर, "सर डोनाल्ड फ्रील मैक्लॉड", पर रखा गया है। "गंज" हिन्दी का शब्द है जिसका सामान्य अर्थ "पड़ोस" होता है।

भूगोल[संपादित करें]

समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 2,082 मीटर (6,831 फीट) है तथा यह धौलाधार पर्वतश्रेणी में स्थित है, जिसका उच्चतम शिखर, हनुमान टिब्बा, लगभग 5,639 मीटर (18,500 फीट) ऊंचा है।

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452
  2. "Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
  3. Diehl, Keila (2002). Echoes from Dharamshala Music in the Life of a Tibetan. University of California Press. पपृ॰ 45–46. OCLC 52996458. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-585-46878-5.