मैथिलीशरण गुप्त सम्मान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैथिलीशरण गुप्त सम्मान
मंजूर एहतेशाम 2018
देश भारत

मैथिलीशरण गुप्त सम्मान मध्यप्रदेश शासन ने साहित्य और कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से अनेक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मानों की स्थापना की है। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में वार्षिक सम्मान का नाम खड़ी बोली के शीर्ष प्रवर्तक कवि श्री मैथिलीशरण गुप्त की स्मृति में रखा गया है।

राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान का उद्देश्य हिन्दी साहित्य में श्रेष्ठ उपलब्धि और सृजनात्मकता को सम्मानित करना है। सम्मान का निकष असाधारण उपलब्धि, रचनात्मकता, उत्कृष्टता और दीर्घ साहित्य साधना के निरपवाद सर्वोच्च मानदण्ड रखे गये हैं।

चयन के मापदंड[संपादित करें]

सम्मान के लिये चुने जाने के समय रचनाकार का सृजन-सक्रिय होना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश शासन ने यह नीतिगत निर्णय लिया है कि वह निर्णायक समिति की अनुशंसा को स्वीकार करेगा और अनुशंसा उसके लिए बंधनकारी होगी। प्रसंगवश यहाँ यह उल्लेख भी आवश्यक है कि सम्मान केवल सृजनात्मक कार्य के लिए हैं, शोध अथवा अकादेमिक कार्य के लिए नहीं। कवि के अपने समूचे कृतित्व के आधार पर ही सम्मान देय है न कि किसी एक अथवा विशिष्ट कृति के आधार पर।

निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार राज्य शासन देश के काव्य प्रेमियों, कवियों, आलोचकों और संस्थानों आदि से नामांकन आमंत्रित करता है। प्राप्त नामांकन को जूरी के समक्ष अन्तिम निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाता है। चयन समिति में राष्ट्रीय ख्याति के साहित्यकार और विशेषज्ञ शामिल होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ से उसे जोड़ लें।

पुरस्कार[संपादित करें]

यह सम्मान वर्ष 1987-88 से प्रारम्भ किया गया है। इस सम्मान के अन्तर्गत 200000 की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है।

प्राप्तकर्ता[संपादित करें]

राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान
1. शमशेर बहादुर सिंह 1987-88
2. नागार्जुन 1988-89
3. त्रिलोचन शास्त्री 1989-90
4. केदारनाथ अग्रवाल 1990-91
5. जगदीश गुप्त 1991-92
6. केदारनाथ सिंह 1993-94
7. विनोद कुमार शुक्ल 1994-95
8. कृष्णा सोबती 1996-97
9. श्रीलाल शुक्ल 1997-98
10. अमरकान्त 1998-99
11. चन्द्रकान्त देवताले 1999-00
12. भीष्म साहनी 2000-01
13. ज्ञानरंजन 2001-02
14. विष्णु खरे 2002-03
15. शेखर जोशी 2003-04
16. निर्मल वर्मा 2004-05
17. दिनेशनंदिनी डालमिया 2005-06
18. मनु शर्मा 2006-07
19. शत्रुघ्न प्रसाद 2007-08
20. रमेशचन्द्र शाह 2008-09
21. नरेन्द्र कोहली 2009-10
22. शून्य घोषित 2010-11
23. 2011-12
24. विश्वनाथ त्रिपाठी 2012-13
25. आलोक शर्मा, इंदौर 2016
26. राजेश जोशी 2017
27. मंज़ूर एहतेशाम 2018

सन्दर्भ[संपादित करें]

http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]