ऋतु फोगाट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऋतु फोगाट
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम ऋतु महावीर सिंह फोगाट
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म 2 मई 1994 (1994-05-02) (आयु 29)
बलाली, हरियाणा, भारत 
कद १५६ सेन्टीमीटर (५ फीट १ इंच)
वज़न ४५ किलोग्राम 
खेल
देश भारत 
खेल फ्रीस्टाइल कुश्ती
प्रतिस्पर्धा ४८ किलोग्राम
कोच महावीर सिंह फोगाट

ऋतु  फोगाट (जन्म 2 मई १९९४) एक भारतीय महिला पहलवान है जिन्होंने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप २०१६ में एक स्वर्ण पदक जीता था। 

कामनवेल्थ गेम में रितु द्वारा 48 किलोवर्ग में गोल्ड मेंडल जीता इससे पहले यह कारनामा इनकी बहन गीता बौर बबीता द्वारा किया जा चुका है।  वर्तमान में रितु वन चैम्पियनशिप में अपना डेब्यू किया है[1]  

शुरूआती एवम व्यक्तिगत जीवन [संपादित करें]

फोगाट पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट की तीसरी पुत्री हैं और उन्होंने आठ वर्ष की आयु में अपने पिता से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने कुश्ती के कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दसवीं कक्षा करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था।[2]

उनकी बहनें गीता फोगाट और बबिता कुमारी एवंम चचेरा भाई विनेश फोगाट सभी राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनकी एक और चचेरी बहन, प्रियंका फोगाट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं।

कैरियर[संपादित करें]

अक्टूबर २०१६ में, फोगाट ने लगातार दूसरी बार वार्षिक राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के खिताब पर कब्ज़ा किया। नवम्बर २०१६ में, उन्होंने सिंगापुर में आयोजित 48 किलो वर्ग की राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।[3]

दिसंबर २०१६ में, वह प्रो कुश्ती लीग नीलामी में सबसे महंगी महिला पहलवान बनी जिसने जयपुर निन्जास मताधिकार के साथ ३६ लाख का अनुबंध करार किया है। [4][5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Retu Phogat Biography". मूल से 4 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसंबर 2021.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मार्च 2017.
  3. "Sandeep Tomar, Satyawart Kadian, Ritu Phogat bag gold at Commonwealth Wrestling Championships". The Indian Express. 5 November 2016. मूल से 8 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2017.
  4. Yadav, Sidharth (31 December 2016). "The next Phogat". The Hindu. मूल से 6 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2017. |last1= और |last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |first1= और |first= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद)
  5. "Bajrang Punia, Ritu Phogat top Indian buys at Pro Wrestling League auction". ESPN.in. 19 December 2016. मूल से 3 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2017.