विकिपीडिया:विकिमीडिया आंदोलन रणनीति निर्धारण २०१७

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
hi

रणनीति चर्चाओं के तीसरे चक्र में आपका स्वागत है।

नई आवाजों के अनुसंधान से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा करें

पिछले तीन महीनों में, हम सभी ने इस बात पर विचार व्यक्त किया है कि हम एक आंदोलन के रूप में एक साथ क्या बनाया या हासिल करना चाहते हैं। इसके साथ ही, वर्तमान ज्ञान परिदृश्य और चुनौतियों और अवसरों, जो कि हम एक आंदोलन के रूप में देखते हैं, की एक बेहतर समझ बनाने के लिए अनुसंधान चल रहा है। इस वैश्विक अनुसंधान प्रयास में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • १५० से अधिक विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी, ज्ञान, शिक्षा, मीडिया, उद्यमियों और अन्य क्षेत्रों से सहयोगियों के साथ बातचीत, जिनको फाउंडेशन और संबद्ध संस्थाओं द्वारा आयोजित किया गया।
  • उन जगहों में संभावित पाठकों और विशेषज्ञों के बीच अनुसंधान जहाँ विकिमीडिया परियोजनाएं के बारे में अच्छी तरह से ज्ञान नहीं हैं या जहाँ इनका बहुत इस्तेमाल नहीं होता है: ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको, और नाइजीरिया
  • उन जगहों पर आयु समूह अनुसार अनुसंधान जहाँ विकिमीडिया परियोजनाएँ अच्छी तरह से जानी जाती हैं और उपयोग की जाती हैं: फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका

यह चक्र अनुसंधान द्वारा पहचाने जाने वाली चुनौतियों पर विचार करने के लिए समर्पित है और यह खोज रहा है कि हम अपने आस-पास के विश्व में हुए बदलावों के बारे में कैसे विकसित हो सकते हैं या क्या प्रतिक्रया कर सकते हैं। चुनौतियों से परिचित होने के तरीके के रूप में, आपको दस्तावेज़ों और स्रोतों की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित किया गया है, और इस बारे में सोचें कि हम उन्हें कैसे संबोधित कर सकते हैं। हर हफ्ते, एक नई चुनौती और अंतर्दृष्टियाँ डाली जाएँगी, ताकि आप साझा कर सकें कि वह हमारी भविष्य की दिशा में कैसे जुड़ती हैं या आपके दृष्टिकोण को कैसे बदलती हैं।

जुलाई के दौरान, दुसरे चक्र की संश्लेषण रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इन सभी सामग्रियों और तीसरे चक्र के दौरान आपकी निरंतर प्रतिक्रिया को ड्राफ्टिंग समूह द्वारा रणनीतिक दिशा का ड्राफ्ट बनाने में उपयोग किया जाएगा, जो कि अगस्त में आपकी समीक्षा के लिए उपलब्ध होगी।

अनुसंधान की पूरी सूची के लिए सीखें अनुभाग पर जाएँ।

पाँच चुनौतियों के बारे में पढ़ने के लिए इस कड़ी का उपयोग करें।

चुनौतियों के बारे में अपने विचार इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर रखें।