सिन्गातोका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिन्गातोका
Sigatoka
सिन्गातोका is located in फ़िजी
सिन्गातोका
सिन्गातोका
फ़िजी में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त
 फ़िजी
जनसंख्या (2007): 9,622
मुख्य भाषा(एँ): फ़िजीयाई, फ़ीजी हिन्दी, अंग्रेज़ी
निर्देशांक: 18°09′00″S 177°30′00″E / 18.15000°S 177.50000°E / -18.15000; 177.50000

सिन्गातोका (Sigatoka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का एक नगर है। यह विति लेवु द्वीप के दक्षिणापश्चिमी भाग में, सिन्गातोका नदी के किनारे, नान्दी से 61 किमी दूर स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के नान्द्रोगा-नावोसा प्रान्त का भाग है। [1][2]

नामोच्चारण[संपादित करें]

फ़िजीयाई भाषा को रोमन लिपि में लिखा जाता है लेकिन इसमें "g" व्यंजन का उच्चारण अंग्रेज़ी की भांति केवल "ग" न होकर "न्ग" होता है।[3]

स्थानीय आकर्षण[संपादित करें]

सिन्गातोका में हरे कृष्ण सम्प्रदाय का एक भव्य मंदिर है। शहर से 2 किमी पश्चिमोत्तर में सिन्गातोका नदी के किनारे "सिन्गातोका रेतीले टीले" (Sigatoka Sand Dunes) नामक पर्यटक आकर्षण है। पास में "कुला इको उद्यान" (Kula Eco Park) एक संरक्षित क्षेत्र है जहाँ कई देशों से 100 जातियों के लगभग 500 पक्षी देखने को मिलते हैं।

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

शीर्षक के लिए बिना क्लिक करे माउस चित्र पर लाएँ

स्वागत चिन्ह शहर का केन्द्र बस अड्डा सिन्गातोका नदी

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Moon Handbooks : Fiji Archived 2017-02-27 at the वेबैक मशीन, David Stanley, Moon Handbooks, ISBN 978-1-56691-336-2
  2. "South Pacific Handbook Archived 2017-02-27 at the वेबैक मशीन," David Stanley, Moon Handbooks, 1999, ISBN 978-1-56691-172-6
  3. "The Pacific Way: A Memoir Archived 2017-02-28 at the वेबैक मशीन," Kamisese Mara (Ratu Sir), Pacific Islands Development Program (East-West Center), University of Hawaii Press, 1997, ISBN 978-0-82481-893-7, ... FIJIAN PRONUNCIATION b is pronounced mb as in number, c is pronounced th as in then, d is pronounced nd as in window, g is pronounced ng as in bring, q is pronounced ng as in linger ...