गाशरब्रुम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंतरिक्षयान से गाशरब्रुम समूह की तस्वीर
ब्रॉड पीक, विश्व का १२वाँ सर्वोच्च पर्वत
गाशरब्रुम २, विश्व का १३वाँ सर्वोच्च पर्वत
गाशरब्रुम समूह, गाशरब्रुम ४, गाशरब्रुम ५ और गाशरब्रुम ६ के साथ

गाशरब्रुम (Gasherbrum) हिमालय की काराकोरम पर्वतश्रेणी की बाल्तोरो हिमानी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित एक पर्वतों का समूह है जो उत्तरी कश्मीर में ३५ अंश ४४ मिनट उत्तरी अक्षांश तथा ७६ अंश ४२ मिनट पूर्वी देशान्तर पर स्थित हैं। यह शक्सगाम घाटी और गिलगित-बल्तिस्तान की सीमा पर स्थित है, जिनपर चीनपाकिस्तान का नियंत्रण है हालांकि जिन्हें भारत अपना भाग बताता है। इस पुंजक में विश्व के तीन आठ हज़ारी पर्वत हैं, यानि वे जिनकी ऊँचाई 8,000 मीटर से अधिक है।

नामार्थ[संपादित करें]

स्थानीय बलती भाषा में "गाशा" का अर्थ "सुंदर" और "ब्रुम" का अर्थ "पर्वत" होता है, यानि "गाशरब्रुम" का मतलब "सुन्दर पर्वत" है।[1]

मुख्य चोटियाँ[संपादित करें]

पर्वत मीटर फ़ुट अक्षांश (उत्तर) रेखांश (पूर्व) उदग्रता (मी)
गाशरब्रुम १ 8,080 26,509 35°43′27″ 76°41′48″ 2,155
ब्रॉड पीक 8,047 26,400 35°48′35″ 76°34′06″ 1,701
गाशरब्रुम २ 8,035 26,362 35°45′27″ 76°39′15″ 1,523
गाशरब्रुम ३ 7,952 26,089 35°45′34″ 76°38′31″ 355
गाशरब्रुम ४ 7,925 26,001 35°45′39″ 76°37′00″ 725
गाशरब्रुम ५ 7,147 23,448 35°43′45″ 76°36′48″ 654
गाशरब्रुम ६ 6,979 22,897 35°42′30″ 76°37′54″ 520

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. H. Adams Carter, "Balti Place Names in the Karakoram", American Alpine Journal 49 (1975), p. 53.