विकिपीडिया:चौपाल/पुरालेख 46

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरालेख 45 पुरालेख 46 पुरालेख 47

नमस्कार @Hindustanilanguage, Gaurav561, Hunnjazal, Innocentbunny, Mala chaubey, Manojkhurana, सलमा महमूद, , Sniggdha rai, Satdeep Gill, Charan Gill, Somesh Tripathi, Sushilmishra, YmKavishwar, अनुनाद सिंह, चंद्र शेखर, राजु सुथार, SM7, संजीव कुमार, Salma Mahmoud, Kamini Rathee, Preeti Chabra, Suyash.dwivedi, SantoshiWiki, NehalDaveND, MKar, Ganesh591, अजीत कुमार तिवारी, ShriSanamKumar, Jayprakash12345, आशीष भटनागर, चक्रपाणी, और भोमाराम सुथार: व अन्य सम्माननीय सदस्य, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल , विकिपीडिया के साथ मिलकर कई परियोजनाए शुरू की जा सकती है जिनमे से विकीपीडिया शिक्षा कार्यक्रम भी है , पूर्व में भी उनका सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है (यहाँ देखें) अतः विश्वविद्यालय के साथ परियोजना प्रारम्भ करने हेतु अपना समर्थन दें -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 14:37, 22 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन

  1.  समर्थन -- हिंदी विकिपीडिया के लिए यह मील का पत्थर एवं अनुकरणीय पहल हो सकती हैं (प्रस्तावक होने के कारण भी समर्थन है)-- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 14:33, 22 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  2.  समर्थन -- सह-प्रस्तावक होने के कारण भी समर्थन है -- स्वप्निल करम्बेलकर (वार्ता) 14:39, 22 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  3.  समर्थन--राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 15:04, 22 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  4.  समर्थन--- ({जसीम अली अंसारी} (वार्ता) 16:25, 22 नवम्बर 2016 (UTC))[उत्तर दें]
  5.  समर्थन--- इस प्रस्ताव से मैं अति प्रसन्न हूँ। बेंगलूर के क्राइस्ट विश्वविद्यालय शिक्षा कार्यक्रम के पश्चात (जिसका मैं भाग रहा हूँ) यह परियोजना सामने आई है। तीन साल पूर्व मैं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय रेजिस्ट्रार से भी फ़ोन पर किया था, पर बात आगे नहीं बढ़ी थी। इन मामलों में स्थानीय लोगों का जुड़ना और प्रयास करना सफलता के लिए आवश्यक है। इसके लिए मैं सुयश जी को हार्दिक बधाई देना चाहूँगा। --मुज़म्मिल (वार्ता) 18:18, 22 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  6.  समर्थनJuniorX2 ChatHello! 01:13, 23 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  7.  समर्थन - यह हिन्दी विकिपीडिया और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, दोनों के लिये नयी ऊँचाई प्रदान करेगा। --अनुनाद सिंह (वार्ता) 03:19, 23 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  8. परियोजना अच्छी है ---- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 04:48, 23 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  9.  समर्थन --जयप्रकाश >>> वार्ता 12:21, 23 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  10.  समर्थन --चंद्र शेखर/Shekhar 12:38, 23 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  11.  समर्थन -- Vijay Tiwari09 (वार्ता) 08:29, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  12.  समर्थन -- (वार्ता) 08:34, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  13.  समर्थन -- अजीत कुमार तिवारी वार्ता 09:11, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  14.  समर्थन --  Innocentbunny ;)    वार्ता  05:57, 2 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  15.  समर्थन--Harvinder Chandigarh (वार्ता) 10:34, 16 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  16.  समर्थन --☆★आर्यावर्त (✉✉) 02:10, 24 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

विरोध

#  विरोध--ये मतदान का उपयोग ग्रान्ट लेने के लिए हो रहा है ओर सुयश जी ने यहाँ इसका कोई जिक्र भी नहीं किया। हिन्दी विकिपीडिया के नाम से आप ग्रान्ट ल्ना बमद करदें।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:37, 23 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

टिप्पणी

इसमें मतदान की आवश्यकता क्या है? --अनामदास 12:43, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
अनामदास जी की टिपण्णी सार्थक है। धन्यवाद -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 13:26, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
मेरे हिसाब से ऐसी योजनाओं को मतदानों के प्रस्ताव तक लाना ही नहीं चाहिये। --अह्मद निसार (वार्ता) 17:48, 24 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
ये परियोजना के नाम से आप विकिमीडिया फाउन्ड्शन से कितने डॉलर की ग्रान्ट लेना चाहते है?-☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:44, 23 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
फिलहाल ग्रांट लेने का कोई निर्णय नहीं लिया है ना ही ऐसी कोई चर्चा है । हिन्दी विकिसम्मेलन में सर्वसम्मति से चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा की किस प्रकार से इस परियोजना को आगे बढ़ाए, यहाँ समर्थन केवल सभी का मन्तव्य जानने के लिए लिया गया है -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 06:09, 24 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

2405:205:2001:C9B8:0:0:328:B0A0

यदि इस आई पी के योगदानों को देखा जाए तो एक तो लगता है कि यह प्रचार के लिए है और दूसरे इस सम्पादन से लगता है कि यह व्यक्ति अधिक पढ़ा लिखा नहीं, इसलिए श्रेणी और सन्दर्भ जैसे मामलों से पूर्णतः अपरिचित है।--मुज़म्मिल (वार्ता) 18:16, 27 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]


चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन २०१७ में हिन्दी विकिपीडिया का प्रतिनिधित्व

प्रिय मित्रों,

इस वर्ष मैंने अक्टूबर २१-२३ के बीच नेपाल की काठमंडू युनिवर्सिटी के एक शिक्षा सम्मेलन में बेंगलोर में क्राइस्ट विकिपीडिया शिक्षा कार्यक्रम के अपने अनुभव को प्रस्तुत किया था।

इसी प्रकार से मुझे एक और अवसर आने वाले वर्ष २०१७ में विशाखपट्नम के स्थान पर जनवरी ६-८ के बीच चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में मिल रहा है और मैं इस अवसर को हिन्दी विकिपीडिया के प्रचार और विश्व सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों को इस परियोजना से अवगत करने और उन्हें इसके महतव को समझाने के लिए इस्तेमाल करना चाहता हूँ।

मैं इस अवसर पर हिन्दी विकिपीडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए एक पावर पॉइन्ट प्रेज़ेन्टेशन या लेक्चर देना चाहूँगा जिसके माध्यम से निम्न लिखित लक्ष्य पूरे करना चाहता हूँ:

  1. हिन्दी विकिपीडिया पर जागरूकता बढाना
  2. हिन्दी विकिपीडिया पर मीडिया कवरेज बढ़ाने का प्रयास
  3. हिन्दी विकिपीडिया के योगदानकर्ताओं / स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने का प्रयास

चूँकि मैं विशाखपट्नम से कुछ ही दूरी पर स्थित स्थान (हैदराबाद) में हूँ, इसलिए मैं समझता हूँं कि मैं आसानी से इस सम्मेलन में आ सकता हूँ। इसके लिए मैं अन्य सदस्यों से समर्थन की अपील करना चाहूँगा। यदि कोई अन्य वरिष्ठ सदस्य स्वयं इस कार्य को सम्पन्न करना चाहे तो मेरा उस सदस्य को भी पूर्ण समर्थन है, यदि सदस्य स्वयं आगे आएँ। --मुज़म्मिल (वार्ता) 16:04, 15 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन
  1.  समर्थन--राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 16:52, 15 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  2.  समर्थन--Harvinder Chandigarh (वार्ता) 10:29, 16 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  3.  समर्थन---({जसीम अली अंसारी} (वार्ता) 11:39, 16 दिसम्बर 2016 (UTC))[उत्तर दें]
  4.  समर्थन--जयप्रकाश >>> वार्ता 12:48, 16 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  5.  समर्थनJuniorX2 ChatHello! 13:42, 16 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  6.  समर्थनसुयश द्विवेदी (वार्ता) 15:30, 16 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  7.  समर्थन--Satdeep Gill (वार्ता) 02:30, 18 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  8.  समर्थन-- अह्मद निसार (वार्ता) 09:12, 20 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  9.  समर्थन--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:21, 26 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
  10.  समर्थन -- --डा० जगदीश व्योमवार्ता 13:51, 26 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
रिपोर्ट

सम्मेलन की एक संक्षिप्त रिपोर्ट



प्रबन्धक बॉट अधिकार

मैंने अपने बॉट खाते के लिए प्रबन्धक-बॉट अधिकारों के लिए आवेदन किया है। कृपया अपना निष्पक्ष मत दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:28, 20 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नये नामांकन

सभी सदस्यों से विनंती हैं कि कृपया विकिपीडिया:रोलबैकर्स अधिकार हेतु निवेदन#Jayprakash12345 और विकिपीडिया:पुनरीक्षक पद हेतु निवेदन#आर्यावर्त पर अपना मत व्यक्त करें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 01:06, 25 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

श्रेष्ठ लेख हेतु मापदंड

हिन्दी विकिपीडिया में श्रेष्ठ लेख हेतु मापदंड का मैंने विकिपीडिया वार्ता:श्रेष्ठ लेख मापदंड पृष्ठ पर सुझाव दिया है। कृपया इसे देख कर अपना समर्थन या इसमें बदलाव हेतु कोई सुझाव दें। जिससे हिन्दी विकिपीडिया में भी बहुत से श्रेष्ठ लेख बन सके। -- (वार्ता) 09:22, 25 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

जुनैद जमशेद

--मुज़म्मिल (वार्ता) 15:57, 25 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]


पोर्टल:अंतरिक्ष

@Mala chaubey, SM7, संजीव कुमार, चक्रपाणी, और Anamdas: प्रबंधकगण कृपया en:Portal:Spaceflight को देखे। मैंने इसे हिंदी विकिपीडिया के लिए उपलब्ध करने पर विचार कर रहा था। परन्तु ऐसे पृष्टो को सीधे आयात करने से पूर्व में आपस सुझाब मांगना चाहता हु। इसे बनाये या नहीं। यदि बनाये तो कुछ सुझाव दे। यदि कोई प्रबंधक इसे आयात करे। तो मुझे सूचित जरूर कर दे। धन्यवाद -जयप्रकाश >>> वार्ता 14:02, 30 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Jayprakash12345: किसी प्रवेशद्वार (Portal) को आयात करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कोई भी प्रवेशद्वार बनाने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि उसमें कम से कम २ निर्वाचित लेख हों। अन्यथा प्रवेशद्वार अपने आप में कोई महत्त्व नहीं रखता और इसका एक उदाहरण सभी राज्यों पर बने प्रवेशद्वार देख सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:59, 31 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अपना नये वर्ष का लक्ष्य

क्या हिन्दी विकिपीडिया को २०१७ के अन्त तक १ लाख ५० हजार तक ले जाया जा सकता है? अपने विचार (आइडिया) लिखें कि इसके लिये क्या किया जा सकता है।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 07:03, 2 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अनुनाद जी, आप चाहो तो यह लक्ष्य इसी माह प्राप्त कर सकते हैं लेकिन लेखों की गुणवता और जानकारी का ध्यान रखा गया तो यह थोड़ा मुश्किल है। कुछ सदस्यों ने बॉट के माध्यम से अथवा बॉट की तरह लेख निर्मित करना आरम्भ कर दिया। कृपया इस बात का ध्यान रखा जाये कि लेखों को विकिडाटा से भी जोड़ा जाये। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कम स्रोत वाले और छोटे लेखों को विकिडाटा से अवश्य जोड़ें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:40, 2 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव कुमार जी, आपकी बात मैं समझ रहा हूँ। किन्तु हमे लेखों का स्तर बहुत अधिक नहीं गिराना है। लेखों का न्यूनतम स्तर हम यह निर्धारित कर सकते हैं-

  • (१) लेख गाँव आदि पर न हों। लेख अति उल्लेखनीय विषय पर हों।
  • (२) कम से कम ३ वाक्य वाले हों।
  • (३) कम से कम एक श्रेणी हो।
  • (४) अन्य भाषाओं की विकियों से जुड़े हों।
--अनुनाद सिंह (वार्ता) 05:12, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मैं भारतीय संस्कृति से जूड़े विषयो पर छोटे लेखो से लेकर निर्वाचित लेख बन सके एसे लेख बनाने के लिए सोच रहा हूँ और अंशत: रूप से इसके लिए सक्रिय भी हो गया हूँ। इसमें भारतीय प्रणाली, योग, तत्वज्ञान, धर्म, आध्यात्म, देवी-देवता, नीति-मूल्यो, प्राचीन ग्रंथ, व्यक्ति विशेष, संत, प्राचीन कला, विद्या, स्थल इत्यादि का समावेश किया जाएगा।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 06:47, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हिन्दी विकि पर लेखों की संख्या का ग्राफ

क्या वर्ष के संगत हिन्दी विकि के लेखों की संख्या को दिखाने वाला ग्राफ (आर्थात, किस वर्ष में कितने लेख थे) कहीं उपलब्ध है? क्या इसे कोई बना सकता है? --अनुनाद सिंह (वार्ता) 10:59, 2 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जी यहाँ देखें।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:08, 2 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद, आर्यावर्त जी।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 11:32, 2 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हिन्दी विकि पर अनुपस्थित महत्वपूर्ण लेखों की सूची

हिन्दी विकि को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये बहुत से कार्य किये गये। अब हमें यह करना चाहिये कि कम से कम १००० ऐसे लेखों की सूची बनायी जाय जो ५० या इससे अधिक भाषाओं की विकियों में तो हैं किन्तु हिन्दी विकि पर नहीं हैं। अनुरोध है कि इस कार्य का जिम्मा हिन्दी विकि के प्रबन्धकगण लें। यह सूची हम सभी के लिये लेख बनाने में मार्गदर्शक का काम करेगी, अन्यथा हम सोच नहीं पाते कि कौन से विषय पर लेख लिखें।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 05:04, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ विकिपीडिया:कुछ प्रारंभिक लेख जो कि हर भाषा के विकिपीडिया में होने चाहिए पर वांछित लेख बन गयें हैं। अब नयी सूची बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए सब अपनी पसन्द का एक एक विषय चुनकर प्रथम सूची बनाते है और बाद में लेख बनाते हैं।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:44, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आर्यावर्त जी, इस सूची का मूल उद्देश्य भी वही है जो विकिपीडिया:कुछ प्रारंभिक लेख जो कि हर भाषा के विकिपीडिया में होने चाहिए का था। किन्तु जिसा कि आपने कहा कि उसका काम काफी सीमा तक हो चुका है। यदि हम उन लेखों का पता लगा सकें जो पचासों भाषाओं में हैं किन्तु हिन्दी में नहीं हैं, तो इस तरह की सूची हमारे लिये पथप्रदर्शक होगी। क्योंकि वे विषय महत्वपूर्ण हैं तभी पचासों भाषाओं के लोगों ने उन पर लेख बनाए हैं (किन्तु हम में से किसी का ध्यान उन पर न जा पाया है।)। अतः इस प्रकार की सूची बहुत उपयोगी होगी। इससे हिन्दी विकि में एक नयी गुणवत्ता आयेगी। बिना ऐसी सूची के अपने-अपने हिसाब और सोच से लेख बनाना उतना वैज्ञानिक नहीं होगा।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 11:57, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

एक बार विकिडेटा पर कुछ खोजते हुए मुझे ऐसी युक्ति मिली थी जिससे यह पता किया जा सकता था कि कौन से पन्ने ऐसे हैं जो किन्हीं दी गयी चार पाँच भाषाओँ में हैं और किसी भाषा विशेष में नहीं हैं। यानि अगर कुछ भाषाओँ के नाम बता कर खोजना हो कि उन सभी में यह पन्ने हों और हिंदी में नहीं तो यह संभव है। अगर इससे कुछ मदद मिल सकती हो तो मैं उस युक्ति को दुबारा खोजने का प्रयास करूँ। --SM7--बातचीत-- 13:09, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@अनुनाद सिंह और SM7: जी, ये बात तो सही ही है कि एसे लाखो लेख हैं जो अंग्रेज़ी और दूसरे विकिपीडिया पर विद्यमान है किन्तु हमारे विकि पर नहीं है। विषयवार सूची मिल सकती/बन सकती है या एसे विषयो के बारे में भी पता चल सकता हैं तो ये हिंदी विकि के लिए वाकई बहोत ही उत्तम कार्य होगा। इसके इतने फायदे हो सकते है कि पूछो ही मत।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:43, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7 और आर्यावर्त: जी, 'कौन से पन्ने ऐसे हैं जो किन्हीं दी गयी चार पाँच भाषाओँ में हैं और किसी भाषा विशेष में नहीं हैं' - यह बताने वाली युक्ति उतनी उपयोगी नहीं होगी। कारण यह है कि अंग्रेजी, जर्मन आदि भाषाओं में तो पचासों लाख लेख हैं। इससे पता करने पर ऐसे लेख भी आ जाने का डर है जो उतने महत्वपूर्ण न हों (या, केवल चार-पाँच विकियों पर ही हों)--अनुनाद सिंह (वार्ता) 14:02, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ऐसे कई कोड हैं जो ऐसी सूची तैयार करते हैं जो १० से अधिक विकि-समुदायों में हैं लेकिन जर्मन विकि पर नहीं हैं। हमें उस कोड में केवल संख्या और भाषा परिवर्तित करनी है। इसके लिए मुझे कुछ दिन कार्य करना पड़ेगा। सम्भव है इसमें मुझे सत्यम् जी और सदस्य:स से सहायता लेनी पड़े। कोशिश करेंगे कि यह सूची जल्दी ही मिल जाये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:57, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद, संजीव कुमार जी। यह जानकर खुशी हुई कि ऐसे कोड पहले से ही अस्तित्व में हैं। इस सन्दर्भ में जर्मन विकि वालों से भी बात की जा सकती है।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 06:03, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@अनुनाद सिंह, संजीव कुमार, और आर्यावर्त: जी, संजीव जी के दिए गए कोड पर स जी कार्य कर रहे हैं। हालाँकि, एक अन्य बिंदु पर भी ध्यान आकृष्ट कराना चाहूँगा, इस सूची का काम अभी ख़त्म नहीं हुआ है। अन्य विकियों से तुलना की जाए तो ऐसी सूची में उन शीर्षकों को रखा गया है जिनका किसी ज्ञानकोश में होना आवश्यक है। यानि ये ज्ञानकोश के लिए मूलभूत विषयों की सूची की तरह हैं। इस सूची में मौजूद लाल कड़ियों के नीले हो जाने मात्र से काम शायद समाप्त नहीं हो गया। चूँकि, ये शीर्षक किसी ज्ञानकोश के मूल भूत विषयों के रूप में पहचाने गए हैं, इनपर अच्छी तरह से लिखे गए लेख होने चाहियें। वस्तु, मनुष्य, पुरुष, मन इत्यादि लेखों को खोलकर देखा मैंने। कह सकता हूँ कि इस सूची की उपादेयता जहाँ पहले इन विषयों पर लेख शुरू करने में थी, अब यह लेखों के संदर्भ सहित विस्तार करने में रूचि रखने वाले सदस्यों के ध्यान का विषय बन चुकी है। (कई विकियों में इस तरह की सूची में ही लेखों के मूल्यांकन की भी व्यवस्था है) इस सूची के विषयों पर शुरुआती दर्ज़े से बेहतर लेख होने चाहियें, और आधार लेख तो बिलकुल नहीं। --SM7--बातचीत-- 08:03, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7, अनुनाद सिंह, और संजीव कुमार: जी, यहाँ पर हमारा मुख्य उद्देश लेखों की संख्या बढ़ाना और लाखो लेख जो अन्य विकि में हैं किन्तु हमारे विकि पर अभी तक नहीं बने हैं उनके बारेमें पता लगाना है। साथ में आपने जो मुद्दा उपस्थित किया है वह भी उचित और एकदम से जरूरी है। हमें दोनो बतों को साथ रख़कर चलना होगा। हो सकें तो मन जैसे लेख जिनकी विस्तार होने की संभावना ज्यादा है और हमारे विकि पर हाल अच्छे लेख के रुप में नहीं है एसे लेखो की भी एक सूची तैयार करनी चाहिए और जब तक संजीव जी और स जी का काम खत्म नहीं हो जाता तब तक हम ऐसे लेखो को विस्तारने की शरुआत अभी से ही कर सकते है। जिस विषय में जिनकी रुची हो वह वो विषय हाथ में ले लें। जैसे की मैंने उपर बताया था में भारतीय संस्कृति से जूड़े विषयों पर लेख बनाने और पूराने लेख सुधारने, विस्तारने की तैयारी कर रहा हूँ। आपने जिस प्रकार के लेख खोज निकाले हैं एसे लेखो की एक सूची या परियोजना बनानी चाहिए। इस में सभी सदस्यों को सामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। आपका मार्गदर्शन जरूरी होगा। हम इस माह का सुधार हेतु लेख जैसा भी शरु कर सकते है और ये बेहतर भी रहेगा क्यूंकि परियोजना निरंतर चलेगी।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:20, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: अभी लेख बढ़ाना अपना मुख्य उद्देश्य नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य लेखों की गुणवता सुधारना है। आप अपनी रूची के विषय पर एक निर्वाचित लेख लिखेंगे तो अवश्य ही उसके लिए आपको लगभग २० लेख और लिखने पड़ेंगे। अतः आप अपनी रूची के विषय पर कम से कम १ निर्वाचित लेख बनाने की कोशिश करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:21, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी संजीव जी। थोड़े दिन में मैं पूर्ण तैयारी के साथ इस काम में लग जाउँगा।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 15:27, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अनुनाद जी, आप इस सूची को यहाँ देख सकते हैं।-- (वार्ता) 08:14, 5 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जी, अनेकशः धन्यवाद। प्रथम दृष्ट्या ही यह हमारे लिये बहुत उपयोगी दिख रहा है। --अनुनाद सिंह (वार्ता) 08:54, 5 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
अनुनाद जी, ऊपर की सूची को विकिडाटा लेबल द्वारा अलग किया गया है, तो कुछ लेख की कड़ी अंग्रेज़ी में नहीं है। इस सूची में लेख के साथ श्रेणी और साँचे भी शामिल है। सारे विकिडाटा के कड़ी हैं। -- (वार्ता) 09:05, 5 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
चर्चा में देरी से पदार्पण के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। इतनी मेहनत सब लोगों ने की है, प्रशंसनीय है। इस श्रृंखला में मेरा भी एक सुझाव है- सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी अभी हमारी विकि पर उपलब्ध नहीं है। शुरुआत यहीं से कर लें तो अच्छा रहेगा। --अनामदास 14:47, 7 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

महत्वपूर्ण चित्रों की सूची

क्या उन चित्रों की सूची भी उपलब्ध करायी जा सकती है जो अन्य विकियों के पचासों लेखों में प्रयुक्त हुए हैं किन्तु हिन्दी विकि पर किसी भी लेख में प्रयुक्त नहीं हुए हैं?--अनुनाद सिंह (वार्ता) 10:25, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हाँ, ऐसा सम्भव है लेकिन इसके लिए हमें अपना थोड़ा सा तकनीकी ज्ञान सुधारना होगा। मैं कोशिश कर रहा हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:58, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

शायद उपर्युक्त साँचे में कुछ गडबड़ी आ रही है। भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची पृष्ठ पर उपयोग करने पर केवल वर्ष लिखकर आ रहा है दिन की जगह खाली हैं। मैं गडबड़ी समझ नहीं पा रहा। अतः निवेदन है कि इस साँचे में उपयुक्त बदलाव किये जाये।--प्रतीक मालवीय 11:54, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Prateekmalviya20: मैने साँचा अद्यतन किया हैं अब चैक करके बताइये कि अभी भी कोई परेशानी होती है या नहीं।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:32, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: अब तो पूरा साँचा ही गायब हो गया। आप उपर्युक्त पृष्ठ देख सकते है। अभी भी सुधार की आवश्यकता है।--प्रतीक मालवीय 12:46, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Prateekmalviya20: अब वर्ष और दिन भी दिख रहे है।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:00, 3 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सुझाव दें

@संजीव कुमार, अनुनाद सिंह, आर्यावर्त, SM7, और Anamdas:: अपने अकाउंट की काम एक्टिविटी के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ, पर मैं फ़िलहाल अपने बोट द्वारा ही कार्य कर रहा हूँ।

उत्तर प्रदेश के विधायकों की लगभग पूर्ण सूची कल तैयार होने वाली है संभवतः, कल 4000 के लगभग पेज मेरे बोट द्वारा बनाये जायेंगे। जैसा की ऊपर चर्चा हो रही है, कि "नए पेज कैसे बनाये जाये"। मुझे यह जानना है कि

  1. मेरे बोट द्वारा बनाये गए पेजों में और क्या सुधार किया जा सकता है? या
  2. और नया डेटा किस प्रकार और कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है?
  3. क्या मेरे बोट द्वारा बनाये गए पेज आपको उपयुक्त लगते हैं?
  4. या अन्य कोई सुझाव जो आप देना चाहें।

सभी सवाल बोट इवैल्यूएशन हेतु पूछे जा रहे हैं। धन्यवाद।।---- चक्रपाणी  वार्ता  16:24, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: सम्भव हो तो ऐसी संख्या वृद्धि की तरफ न बढ़ायें जो विकि के महत्त्व को ही कम कर दे। कृपया बॉट से केवल वो पृष्ठ ही निर्मित करें जिन्हें विकिडाटा पर अन्य विकि-समुदायों से जोड़ा जा सके। बॉट में ऐसा सुधार करें जिससे वो स्वतः ही जोड़ दे अन्यथा [[en:Name on English Wiki]] ही लिख दें, कोई अन्य बॉट अपने आप यह कार्य सम्पन्न कर देगी। यहाँ "Name on English Wiki" के स्थान पर संगत अंग्रेज़ी विकिपीडिया लेख का शीर्षक लिखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:37, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
और हाँ सम्भव हो तो कृपया एक वर्ष में कम से कम १ निर्वाचित पृष्ठ बनाने का प्रण लें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:38, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी मुझे इस बारे में जानकारी है कि पेज कैसे विकी डाटा से जोड़े जाएँ, 500+ पेज मैंने विकिडाटा से जोड़े भी थे। मैं इन सभी को विकी डाटा से जोड़ने का प्रयास कर सकता हूँ। पर विकिडाटा से जुड़ने का फायदा क्या है? मतलब कोई एक भाषा से दुसरी भाषा के सामान पेज पर जा सकता है इसके अलावा? क्योंकी अब गूगल हिंदी-english में सामान तरह से काफी सटीक खोज कर सकता है तो मुझे इसका महत्त्व काम ही लगता है।और ख़ास के व्यक्तियों के बारे में विकिडाटा से जोड़ना काफी टेडा काम है क्योंकि अनेक सामान नाम वाले व्यक्ति मौजूद हैं। मेरे द्वारा विकिडाटा हेतु कड़ी दिए जाने के बाद भी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि सही पेज से ही वो जुड़े।--- चक्रपाणी  वार्ता  16:49, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
साथ ही दूसरे विकिपर किस नाम से वो पेज बना है उससे भी इस बात पे असर पड़ता है।--- चक्रपाणी  वार्ता  16:55, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@चक्रपाणी: विकिडेटा का कार्य केवल अंतर्भाषा आवागमन नहीं है। यह आँकड़ों की एक रिपर्टरी है और इसके आंकड़ों के अन्य विविध उपयोग हैं। आदर्श रूप में यह माना जाता है कि किसी भी भाषा कि विकिपीडिया में लेख बनाया जाए तो उसे विकिडेटा से जोड़ा जाए (भले ही वह लेख किसी भी अन्य भाषा में उपलब्ध न हो)। केवल इसलिए कि यह टेढ़ा काम लगता है या इसे सही पन्ने से जोड़ने में आपकी नए पन्ने बनाने की गति बाधित हो रही है तो यह बहाना बिलकुल भी उचित नहीं है। आपको बनाये जा रहे पन्ने का अंग्रेजी विकि पर सटीक शीर्षक खोज कर जोड़ना चाहिए, यदि अंग्रेजी विकि पर पन्ना मौजूद नहीं है तो इसे बनाने के बाद इसे बिलकुल नए पन्ने के रूप में विकिडेटा पर जोड़ना चाहिए। --SM7--बातचीत-- 20:05, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: मैंने आपके द्वारा इस शृंखला में निर्मित एक पृष्ठ राजा राम शर्मा नमूने के तौर पर देखा। लेख में यह भी नहीं बताया जा पा रहा कि ये महिला है अथवा पुरुष। संदर्भ के तौर पर आपने सीधे उत्तर प्रदेश विधान सभा की वेबसाइट दी है। कुल मिला कर इनके बारे में तीन जानकारियाँ हैं - १९५२ में ये काँग्रेस पार्टी से बस्ती से विधायक रहे। गूगल खोज करने पर इनके बारे में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिल रही जिससे इन्हें उल्लेखनीय कहा जा सके। यदि ऐसे ही 4000 लेख आप कल बनाने जा रहे हैं तो मेरा निवेदन है कि कृपया पहले इन लोगों की उल्लेखनीयता और ऐसे लेखों से हिंदी विकि का क्या भला होगा (ऐसे लेखों का क्या लाभ है) जैसे बिन्दुओं पर अन्य सदस्यों कि राय ले लें। कृपया बिना इसके कल लेख बनाने के कार्य को लंबित रखें। --SM7--बातचीत-- 19:56, 4 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: जी, उत्तर प्रदेश के विधायकों के बारे में स्वचालित तरीके से लेख बनाने की आपकी इच्छा अच्छी है। किन्तु इससे पहले अच्छा होगा कि हम देख लें कि क्या इससे अच्छी कोई श्रेणी नहीं मिल सकती जिस पर स्वचालित लेख शुरु किया जा सकें? हमें लेखों की संख्या तो बढ़ाना है किन्तु इसका भी ध्यान रखना है कि लेखों का कुछ महत्व भी हो, उनकी कुछ उल्लेखनीयता भी हो। उदाहरण के लिये विश्व के ५ लाख से अधिक जनसंख्या वाले सभी नगरों के बारे में हिन्दी विकि पर प्रविष्टि हो तो उत्तम होगा। इस जगत में इतने सारे प्राणी हैं उन सबके बारे में प्रविष्टि देना तो असम्भव है किन्तु ऐसे प्राणी जिनकी संख्या अधिक है/ जिनके बारे में मानव को अच्छी-खासी जानकारी है/ जो किसी प्रकार से मानव समाज के लिये बहुत उपयोगी/हानिकारक हैं-- क्या उनके बारे में नहीं लिखना चाहिये? क्या यही काम वनस्पतियों और मानव उपयोगी फसलों के लिये नहीं करना चाहिये? इसी प्रकार बहुत से रसायन हैं उनके बारे में भी लेख प्रविष्ट होने चाहिये। इस तरह सोचें तो सैकड़ों श्रेणीयाँ मिलेंगी जो अति महत्वपूर्ण हैं।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 03:31, 5 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@अनुनाद सिंह: बात केवल सोचने की नहीं है उसके लिए किसी सोर्स / डाटा बेस भी जरुरत है। कृपया मुझे कोई सोर्स दें , अगर हिंदी में हों तो काफी अच्छा होगा, या @SM7 और संजीव कुमार: मुझे कुछ सैंपल पेज बॉट द्वारा बना के दिखाएँ, जो आपके अनुसार न्यून्तम आवश्यकताओं को पूरा करते हैं मैं अभी से उस पर काम शुरु कर सकता हूँ।--- चक्रपाणी  वार्ता  04:19, 5 जनवरी 2017 (UTC) और जहाँ तक अन्य बातों का प्रश्न है मेरा बॉट en:lsjbot से ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।--- चक्रपाणी  वार्ता  04:28, 5 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: जी, नैंने भी SM7ने जिसका उल्लेख किया है वह लेख देखा। दरसल ये काम एक परियोजना के रूप में होना चाहिए जिसमें जरूरत के अनुसार प्रारंभिक लेख बॉट से बनाया तो जाये लेकिन अच्छा लेख बनाने के लिए प्रारंभिक एक जैसा पाठ लिखने के लिए भले बंट की मदद ली जाए किन्तु बाद में लेख का विस्तार सुधार भी साथ-साथ होना चाहिए। आप ४००० लेख बनादेंगे तो उसको सुधारना खुद आपके लिए भी संभव नहीं होगा। याद रखें कि बॉट से लेख केवल संख्या बढ़ाने हेतु नहीं बनाना चीहिए किन्तु लेख में सुविधा हेतु जरूरत पड़ने पर बॉट की मदद लेनी चाहिए। आप विघायके के बारे में लेख बना रहे हैं तो कम से कम लेख में Infobox person होना चीहिए। आप बॉट से प्रारंभिक पाठ जोड़ सकते है और बाद मेम उनकी निजी जानकारी एवम तसवीर भी जोड़नी चाहिए। उनका कार्यकाल, जन्म तिथु, स्थल, राजकिय पक्ष ये सब बातों की जानकारी भी पाठको को मिलनी चाहिए। लेख में इतनी जानकारी तो गोनी ही चाहिए। साथ-साथ सन्दरभ, बाहरी कड़ियाँ, इन्हें भी देखें, श्रेणीयाँ भी हेनी चाहिए। आप उत्तर पिरदेश विधानसभा नाम का साँचा बनाकर भी जोड़ सकते है, और सब से अहम बात यह है कि उत्तर प्रदेश में नये चुनाव की घोषणा हो गई है तब ये सब विधायक अब पुराने हो गये हैं।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 06:13, 5 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@चक्रपाणी और आर्यावर्त: - वि:विभाचु देखें व अद्यतन करें। --अनामदास 10:29, 7 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

शीघ्रता करे

कृपया प्रबंधकों से अनुरोध है कि समाचार उम्मीद्वार पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाय क्योंकि खबरे बासी होने से वो पोस्ट नहीं हो पाती। अगर कोई कमी हो तो नामांकनकर्ता को सूचित करे ताकि समय रहते आवश्यक सुधार हो सके।--प्रतीक मालवीय 15:45, 7 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

  • मुख्य पृष्ठ पर समाचार अंकित करना एक अर्ध न्यायिक कार्य है। इसे अंकित करने में निर्धारित मानकों के अनुसार समाचार अंकित करने की आवश्यकता होती है। जब समाचार मानक विहीन होता है तभी समाचार तत्काल पूर्ण नहीं होता और समाचार बासी होजाता है। सभी प्रबंधक इस पृष्ठ के प्रति सजग रहते हैं। -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 16:57, 7 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Teacher1943: अगर समाचार मानक विहीन है तो कम से कम उस पर टिप्पणी की जाय ताकि अगर संभव हो तो उसमे सुधार किये जा सके।--प्रतीक मालवीय 17:14, 7 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]


१४-१५ जनवरी २०१७ भोपाल सम्मेलन पृष्ठ

मित्रों १४-१५ जनवरी २०१७ को भोपाल में होने वाले सम्मेलन हेतु पृष्ठ https://hi.wikipedia.org/s/agju बना दिया गया है कृपया इसके विस्तार में सहयोग करें।--सुयश द्विवेदी (वार्ता) 13:44, 9 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्रबंधकों से एक अनुरोध

यदि समाचार अंग्रेजी विकी के मुख्य पृष्ठ पर हो तो उसे भी हिंदी विकी के समाचारों के माप दंड में सम्मिलित किया जाय। -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 05:26, 8 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अ.बी.वा.हि.वि.वि. भोपाल में त्वरित वर्कशॉप

मित्रों जैसा की आप सब जानते है १० जनवरी को विश्व हिंदी दिवस है अतः इस सन्दर्भ में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय (अ.बी.वा.हि.वि.वि.) में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमे खाता बनाना,नए पृष्ठ निर्माण आदि की आधारभूत जानकारी दे जाएगी ताकि १४-१५ जनवरी को होने वाले हिंदी विकिपीडिया सम्मलेन में सभी प्रतिभागियों को पहले से ही बेसिक जानकारी हो तथा वरिष्ठ सदस्यो से अपनी जिज्ञासाओं का निवारण करवा सके ,[goo.gl/forms/fF44vz1jbwsQzGqF2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म यहाँ देखे]। विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विकी वर्कशॉप का होना एक नए अध्याय का प्रारम्भ साबित होगा। -- स्वप्निल करम्बेलकर (वार्ता) 10:17, 8 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नामांकन

कृपया यह अपना मत देँ विकिपीडिया:स्वतः_परीक्षित_अधिकार_हेतु_निवेदन#j ansari (जसीम अली अंसारी (वार्ता) 13:35, 9 जनवरी 2017 (UTC))[उत्तर दें]

महत्वपूर्ण साँचों की सूची

जिस प्रकार उन 'महत्वपूर्ण' लेखों की सूची उपलब्ध करायी गयी है, उसी तरह कृपया महत्वपूर्ण साँचों की सूची (वे साँचे जो पचासों विकियों में हों किन्तु हिन्दी विकी में नहीं) भी उपलब्ध करायी जाय। यह भी बहुत उपयोगी होगी। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 13:45, 12 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अनुनाद सिंह जी, पहले वाले एक सूची में लेख के साथ श्रेणी और साँचे भी शामिल है। -- (वार्ता) 08:40, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
ऐसा है तो बहुत अच्छा है। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 13:12, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएँ

आप सभी को मकर संक्रान्ति की ढेर सारी शुभकामनाएँ। आपके मंगलमय जीवन की भगवान से प्रार्थना करूँगा। --जूनियर एनटिआर (वार्ता) 05:40, 14 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मेरी ओर से भी सभी सदस्यों को मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई।--मुज़म्मिल (वार्ता) 07:05, 14 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
  1. नव वर्ष की शुभकामनाएँ
  2. दीपावली की शुभकामनाएँ
  3. दशहरा मुबारक
  4. ईद मुबारक --मुज़म्मिल (वार्ता) 06:31, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

भोपाल हिंदी विकि सम्मेलन प्रथम दिवस

भोपाल 14/01/17

अटल बिहारी वाजपायी विश्वविद्यालय - भोपाल में पढाये जा रहे और नये आरम्भ होने वाले 200 से अधिक विषयों का ज्ञान अब हिन्दी विकिपीडिया के माध्यम से सम्मूर्ण विश्व में सभी लोगों के लिये उपलब्ध हो सकें इसके लिये, सभी विषयों का ज्ञान ओनलाईन् स्थापित करने के लिये सह प्रयाश का आरम्भ किया जा रहा है।

अटल बिहारी वाजपायी विश्वविद्यालय में मकर संक्रान्ति से दो दिवसीय हिन्दी विकिपीडिया सम्मेलन का प्रारम्भ हुआ है। जिस में गुजरात, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ इत्यादि राज्यों से विकीपीडिया योगदान कर्ता भोपाल आयें हैं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय पी. तिवारी ने बताया कि, ज्ञान को विश्वभर में प्रसारित करने के लिये, विकिपीडिया से अच्छा माध्यम कदाचित् ही कोई अन्य होगा। भारत में सभी विषयों को एक मात्र हिन्दी में पढाया जाता हो ऐसा ये विरल विश्वविद्यालयों में से ये एक है। विश्वविद्यालय के निदेशक कृपाशंकर एस. तिवारी ने बताया कि, हम विश्वविद्यालय में तकनीकी, चिकित्सा, योग, विज्ञान, कला जैसे 200 अधिक विषयों पर ज्ञान का प्रसार कर रहे हैं। ओनलाईन् और अन्य माध्यमों में सभी ज्ञान हिन्दी के स्थान पर अंग्रेजी में होने के कारण भाषा अवरोध के कारण अत्यधिक लोग उस ज्ञान को आत्मसात् नहीं कर सकते। यदि हम विश्वविद्यालय में पढाये जाने वाले विषयों को विकिपीडिया जैसे सर्व सुलभ माध्यम से विश्व के सम्मुख प्रस्थापित करेंगे, ज्ञान का अधिक प्रसार होगा। भारत में ग्यारह से बारह राज्यों में हिन्दी बोली और समझी जाती है। यदि उन सभी को ये ज्ञान हिन्दी में मिले, तो वे अधिक ज्ञानार्जन कर सकते हैं।
हिन्दी विकिपीडिया के वरिष्ठ योगदान कर्ता आशीष भटनागर ने हिन्दी विकिपीडिया में किसी भी विषय पर लेख कैसे बनाया जाये इसे विषय पर प्रकाश डाला था। विकिपीडिया के प्रबन्धक मनोज खुराना ने काग भुषुण्डि के प्रसंग को उद्धृत करके बताया कि, जिस माध्यमों से हिन्दी का विनाश हो रहा है, यदि हम उस माध्यम में अपने को मिल जाये, तो हिन्दी के प्रसार में प्रलय का कारण ही अधिक उपयोगी माध्यम है। इन्टरनेट से लेकर सभी वर्तमान आधुनिक ज्ञान प्रसार के माध्यमों में अंग्रेजी का उपयोग इतना होने लगा है कि, हिन्दी कम हो गया है। परन्तु हम इसी साधन को माध्यम बना कर हिन्दी भाषा में ज्ञानोत्पान करें, तो हिन्दी भाषा को प्रोत्साहन मिलेगा।
ये दो दिवसीय सम्मेलन में हिन्दी विकिपीडिया के माध्यम से हिन्दी विकिपीडिया और विश्वविद्यालय मिल कर विविध विषयों का ज्ञान किस प्रकार विश्व के सम्मुख उपस्थापित कर सकते हैं इस विषय में परामर्श करेंगे और विकिपीडिया के योगदान कर्ताओं द्वारा छात्रों और शिक्षकवृन्द को विकिपीडिया में लिखने के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यक्रम में आभार प्रवचन सुयश द्विवेदी और कार्यक्रम का संचालन स्वपनिल जी ने किया था।

रात को सभी विकिमित्रो के द्वारा विकिपीडिया पर सामूहिक रुप से सम्पादन किया गया था। ये सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाहर से ८ विकिमित्र भोपाल आये है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 03:08, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Teacher1943: जी मेरी प्रेस कवरेज भोपाल विकिसम्मेलन पर — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -राजू जांगिड़ (वार्तायोगदान)
@Teacher1943: जी, मैँ कल व्यस्तता के कारण आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाया और लम्बे समय के बाद दे रहा हूँ इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। दैनिक भास्कर की भोपाल शहर की आवृत्ति में दोनो दिन सम्मेलन के समाचार को स्थान मिला है और आज नवभारत समय (Times of India) में भी सम्मेलन के समाचार को स्थान मिला है। द्रष्य-श्राव्य माध्यमो ने भी इसे प्रसारित किया था। राजू जी के प्रयासो से कुछ समाचार जालस्थलो पर भी इसको स्थान मिला है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:00, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त:

  1. हिन्दी विकि-सम्मेलन का पहला प्रयास २०१५ में हुआ था, परन्तु चर्चाओं में केवल इसे द्वीतीय विकि काँफ़्रेन्स भारत के बाद इसी की चर्चा क्यों हो रही है?
  2. द्वीतीय विकि काँफ़्रेन्स भारत में आसफ़ बरताव जी ने पाँच हिन्दी विकि-सम्मेलनों की सम्भावना का इशारा किया है। क्या हम एक ही से संतुष्ट हैं?
  3. द्वीतीय विकि काँफ़्रेन्स भारत में आसफ़ बरताव जी ने दूर से आनेवाले भारतीय सदस्यों के लिए हवाई यात्रा के प्रावधान की चर्चा की थी। हमने रैपिड ग्राँट प्रस्तुत की और इस अवसर को पूरी तरह से गँवा दिया। क्यों? क्या आपको नहीं लगता कि पहले योजना बनाई जाती तो कई सदस्य सुविधाजनक स्थिति में मौजूद होते?
  4. प्रथम हिन्दी विकि सम्मेलन की रिपोर्ट के अंत में आशीष भटनागर जी ने शिकायत की थी कि मैंने उपस्थित सोशल मीडिया विशेषज्ञ मनीष पाँडे का कोई विवरण नहीं किया। क्या ये मनीष पाँडे यहाँ इस सम्मेलन में मौजूद थे? क्या उन्होंने २०१५ से अबतक हिन्दी विकि के लिए कुछ किया है। उनका सदस्य-खाता क्या है? ये मैं इसलिए पूछ रहा हूँ क्योंकि आशीष भटनागर जी भी यहाँ थे। --मुज़म्मिल (वार्ता) 07:08, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

1

@Hindustanilanguage:
नमस्कार मुज़म्मिल जी,
काफ़ी समय उपरांत आपसे वार्ता हो रही है, जिसकी खुशी है, किन्तु आपसे भोपाल में मिलने की आशा थी, एवं वो फलीभूत न हो पाई, इसका दुःख भी है। ख़ैर ईश्वर ने चाहा तो फिर भेंट होगी। आगे मैं उपरोक्त मुझसे संबंधित मुद्दे पर आता हूं। ये प्रश्न तो भोपाल ही पढ़ लिया था, किन्तु मुझे संबोधित न होकर किसी अन्य को था, अतएव मैं इस प्रतीक्षा में था कि शायद इसका उत्तर वहां से आये। किन्तु अभी तक कोई उत्तर न आने की स्थिति में, एवं शायद आपके बिन्दु सं.४ के बारे में मुझसे ही उत्तर अपेक्षित है, अतः मैं अब उत्तर देता हूं।

प्रथम हिन्दी विकि सम्मेलन की रिपोर्ट में आपने उपस्थित तथाकथित सोशल मीडिया विशेषज्ञ श्री मनीष पाँडे का उल्लेख नहीं किया था, इस बारे में शिकायत तो नहीं कहूंगा, आपका ध्यानाकर्षण किया था। इसका कारण मात्र ये था कि जब आप किसी सम्मेलन के बारे में ब्यौरेवार लिख रहे हैं (कोई लघु टिप्पणी मात्र नहीं) व वहां उपस्थित सभी प्रतिभागियों के बारे में उल्लेख कर रहे हैं, तो एक प्रतिभागी ही क्यों छूटे, शायद भूलवश उसका उल्लेख करना भूल गये हों, तो सही समझें तो उसे सुधार लें:- इस आशा से ही मैंने आपका ध्यानाकर्षण किया था। अब इसके उपरांत दो वर्ष तक वो भविष्य में हिन्दी के लिये कुछ करेंगे या नहीं, दो वर्ष बाद होने वाले जिस सम्मेलन के बारे में ही पता नहीं, उस सम्मेलन में वे आयेंगे भी या नहीं, ऐसा पूर्वानुमान तो मैं नहीं लगा सकता हूं, न ही कोई आकाशीय गणना कर भविष्यवाणी कर सकता था तब (न अब ही कर सकता हूं)। मेरा उद्देश्य मात्र उतना ही था जो मैंने ऊपर लिखा है, कि जिस सम्मेलन में आये सभी लोगों का आपने उल्लेख किया है, तो एक व्यक्तिविशेष ही क्यों छूटे, यदि भूलवश छूट गया है। यदि आपको वह व्यक्ति उल्लेखनीय न भी लगा हो, तो आप तभी उत्तर में बता देते, मैंने मान लिया होता। मान तो वैसे भी लिया था, अब भी मैंने कहाँ उस विषय में चर्चा की है। आप वरिष्ठ हैं, कुछ सोचा ही होगा।

इतने पर ही उस बिन्दु को समाप्त करता हूं, इस आशा के साथ कि आपको मुझसे उस विषय पर कोई शिकायत नहीं रही होगी। हाँ मेरी सक्रियता एक अलग बिन्दु है, जिस पर आप मुझे खूब बोल सकते हैं, मैं क्षमाप्रार्थी भी हूं, एवं प्रयासरत भी रहता हूं पुनर्सक्रिय होने का। किसी भी दिन से हो भी जाऊंगा। इच्छा तो यह भी थी कि आपसे भेंट होती व आप सामने से मुझसे इस बारे में शिकायत करते व मैं अपने पुनर्सक्रियता प्रयास तेज कर देता। फिर भी प्रयास करता हूं शीघ्र ही सक्रिय होने की। नमस्कार आशीष भटनागरवार्ता 12:28, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@आशीष भटनागर: जी,

सहृदयतापूर्ण प्रणाम!

जिस समय हिन्दी विकिपीडिया पर नेपाल के आई पी प्रयोगकर्ताओं द्वारा आक्रमण हो रहा था और दुर्भाग्य से उन दिनों हमारे पास कोई सक्रिय प्रबंधक नहीं थे, उस समय मैंने मेटा पर जाकर स्वीर्ड्स की सहायता से यहाँ स्थापित अहिन्दीय पाठ को हटा दिया था। इससे प्रभावित होकर मुझ जैसे एक अन्य साधारण योगदानकर्ता ने मुझे प्रबंधक पद के लिए नामांकित किया था। चर्चा के बीच हमारे एक प्रबंधक ने मुझे दर्पण दिखा दिया कि मेरा योगदान उनसे कितना कम है। मैं प्रबंधक महोदय का इसके लिए आभारी हूँ। पर जब आप जैसा महान ऐतिहासिक योगदानकर्ता, हिन्दी विकिपीडिया का गौरव, फ़िल्मी भाषा में कहें तो इस परियोजना की "आन-बान-शान" मुझे "वरिष्ठ" कहता है तो मेरी आँखें खुशी के आँसुओं से भर जाती हैं क्योंकि बात भले ही प्रोत्साहन के लिए हो पर एक विश्वस्नीय और अतुल्य व्यक्ति से कही गई है, अतः इसके लिए मेरा हृदय की गहराई से आभार स्वीकार कीजिए। धन्यवाद!!

मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं। अतः "क्षमाप्रार्थी" जैसे शब्द प्रयोग करके मुझे दुःखी मत कीजिए। हाँ रिपोर्ट-ब्लॉग पर आपकी की टिप्पणी के पश्चात मुझे इसके अपर्याप्त होने के बारे में प्रश्न किए गए थे। आप ही सोचिए कि क्या ये सम्भव था कि मैं पूरे १५ सदस्यों के नाम दर्ज करता तो रिपोर्ट कैसी लगती? फिर मनीष जी, नैन्सी कट्याल जी और इसी प्रकार से कुछ अन्य व्यक्तिगण कभी हमारे बीच थे ही नहीं। इसलिए यदि आप WMF ब्लॉग से इस टिप्पणी को हटाने के बारे में यदि मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर अंग्रेज़ी में एक अपील भेजें, तो इसे हटा दिया जा सकता है क्योंकि यह टिप्पणी एक अच्छे प्रयास को घटाकर कम कर रही है, यदि हम सम्मेलन के पूरे बिन्दुओं विश्लेशण करना चाहें। पर यह पूरा मामला आपके निर्णय पर निर्भर करता है। यदि आप मेरी इस बात से असहमत भी हों तो मेरा सम्मान आपके लिए कम नहीं होगा। धन्यवाद। --मुज़म्मिल (वार्ता) 17:39, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Wiki Speaks Your Language

Hello all and sorry for writing this message in English. It is my pleasure to inform you about the launch of the Wiki Speaks Your Language initiative with the goal of enriching the Wikimedia projects with freely licenced audio (and video) files documenting spoken examples of every language, language variety and dialect in the world.

The idea originates from the curiosity of many readers viewing language articles not only to read about the language but also to hear how does it sound. In most of the cases, our language articles lack such files and readers usually end up searching videos on YouTube, notwithstanding that we have the capacity as a movement and the resources to meet their wish.

The initiative lists three possible ways of acquiring the freely licenced audio (and video) files: 1) by adapting existing audio and video files on Wikimedia Commons (mostly from the Spoken Wikipedia projects), 2) by liberating existing audio and video files from the repositories of GLAM and educational institutions, and 3) by engaging Wikimedia communities, GLAM and educational institutions in the recording of new audio and video files.

In the first phase of the initiative, the easiest way to start is by working with the resources we already have and therefore my proposal and kind request to the Hindi Wikipedia community is to get involved in adapting existing videos from the Spoken Wikipedia project. There are some useful tips on what the existing files should be adapted to. The adapted files should be categorised under "Category:Wiki Speaks Hindi", tagged with WSYL template and added to the list of languages.

Best regards.--Kiril Simeonovski (वार्ता) 14:17, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

श्रेणी हटाना

@Anamdas: श्रेणी हटाने का जो कार्य हो रहा है कृपया उसका एक पब्लिक नोट दें।धन्यवाद।।--- चक्रपाणी  वार्ता  15:06, 15 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जॉन पॉम्बे मगुफुली

--मुज़म्मिल (वार्ता) 11:55, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

विकिमेनिया में हिंदीविकि का प्रतिनिधित्व

भोपाल सम्मेलन के दौरान हमने विकिमेनिया में हिन्दी विकिपीडिया के प्रतिनिधित्व के विषय पर चर्चा की थी। निम्नलिखित चर्चा हुई:-

हिंदी की और से प्रबंधक अनामदास जी सर्वथा योग्य व्यक्ति है और वह कृपा करके समय निकालकर हिंदी विकि का प्रतिनिधित्व करेंगे तो हिविकि के लिए लाभप्रद रहेगा। अनामदास जी नहीं जा सकते और दूसरे सदस्य को भेजने का एकमात्र विकल्प बचता है एसी स्थिति में हम एसे सदस्य को भेजेंगे जो हिंदी विकिपीडिया को समर्पित हो। जिनका मुख्य विकि अन्य विकि है किन्तु हिंदी के नाम पर जाना चाहते है, जो पीछली बार भी विकिमीडिया को दान में मिलि रकम से विदेशयात्रा का ब्यौरा कर चूके है, जिनको हिंदीविकि के विकास के बदले फाउन्डेशन के पैसो से विदेशयात्रा करना और प्लेन में बैठने में ज्यादा रूची है एसे सदस्यो को नहीं भेजेंगे। असे सदस्य विकि को दान में मिले पैसो को मोजशोख में उडाये उनसे तो प्रतिनिधि न भेजे यही अच्छा रहेगा।

ये बात सर्वसंमती से तय हुई है।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 05:58, 17 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Invitation for Office Hours with WMF's Global Reach team

Hi,

On behalf of Wikimedia Foundation’s Global Reach Team, we would like to invite all the South Asian Wikimedia communities to our office hours to discuss our work in the region.

Meeting Details

Date: Thursday, 19th January 2017

Time: 16:00 UTC/21:30 IST

Duration: 1 hour

Language: English

Google Hangout Location:

https://hangouts.google.com/hangouts/_/ytl/w5sE6IZTXERWH0VvKtDRiAm9WE1eZ5mYcnQm0h7dHok=?hl=en_US&authuser=0

If you are not able to join the hangout, you can watch the live stream with a few seconds lag at

https://www.youtube.com/watch?v=qD-VCpQkVSk

Etherpad: https://etherpad.wikimedia.org/p/Global_Reach_South_Asia_Office_Hours

Agenda

  • Introduction of Global Reach Team and office hours
  • Research around New Readers and our partnership themes
  • Feedback for next office hours
  • Q&A

We plan to hold these office hours at regular intervals. FYI, office hours for South East Asia and Central Asia/Eastern Europe will be held separately; given the size of communities, we needed to break down the regions.

Please feel free to add your questions, comments, and expectations in the Etherpad document shared above. You can also reach out to sgupta@wikimedia.org and rayyakkannu@wikimedia.org for any clarification. Please help us translate and share this invitation in community social media channels to spread the word.

Thanks,

Ravishankar Ayyakkannu, Manager, Strategic Partnerships, Asia, Wikimedia Foundation --16:23, 17 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

We thank everyone for participating in the Office hours with WMF's Global Reach team. Meeting notes can be found here. You can also watch the YouTube recording here.
--Ravishankar Ayyakkannu, Manager, Strategic Partnerships, Asia, Wikimedia Foundation. 10:13, 1 फरवरी 2017 (UTC)

Train-the-Trainer 2017: Invitation to participate

Sorry for writing in English, please translate this message to your language, if possible

Hello,
It gives us great pleasure to inform that the Train-the-Trainer (TTT) 2017 programme organised by CIS-A2K is going to be held from 20-22 February 2017.

What is TTT?
Train the Trainer or TTT is a residential training program. The program attempts to groom leadership skills among the Indian Wikimedia community members. Earlier TTT have been conducted in 2013, 2015 and 2016.

Who should join?

  • Any active Wikimedian contributing to any Indic language Wikimedia project is eligible to apply.
  • An editor must have 500+ edits.
  • Anyone who have already participated in an earlier iteration of TTT, can not apply.

Please see more about this program and apply to participate or encourage the deserving candidates from your community to do so: CIS-A2K/Events/Train the Trainer Program/2017

If you have any question, please let us know.
Regards. Tito Dutta (CIS-A2K) sent using MediaWiki message delivery (वार्ता) 05:35, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सही चित्र का पता लगाना

कभी-कभी विकिपीडिया पर ऐसा चित्र मिल जाता है जो बहुत उपयोगी लगता है किन्तु उस चित्र में जर्मन, फ्रेंच या किसी अन्य गैर-अंग्रेजी भाषा में लिखा होता है। हिन्दी विकि के लिये उत्तम तो होगा कि चित्र में जो कुछ लिखा है वह हिन्दी में हो। किन्तु यह अधिकांशतः सम्भव नहीं होता और तब हम चाहते हैं कि चित्र में लिखी हुई चीज अंग्रेजी में हो तब भी काम चल जायेगा। मेरा प्रश्न यह है कि यह कैसे पता किया जाय कि किसी 'गैर-अंग्रेजी चित्र' के संगत अंग्रेजी में कोई चित्र है या नहीं और यदि है तो कहाँ है? -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 06:03, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

उस चित्र के कॉमन्स पर पन्ने पर जायें। वहाँ उसके संगत अंग्रेज़ी पृष्ठ की कड़ी मिल जाती है। ऐसा न होने पर उस चित्र के अंग्रेज़ी में पाये जाने की संभावना काफी कम रहती है फिर भी सत्यम् जी अथवा सदस्य:स जी इस बारे में कुछ अनुमान बता सकते हैं। वैसे यदि चित्र "svg" चित्र के रूप में हो तो उसे किसी भी भाषा से हिन्दी में अनूदित किया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:57, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी, वैसे यदि चित्र "svg" चित्र के रूप में हो तो उसे किसी भी भाषा से हिन्दी में अनूदित किया जा सकता है।- क्या यह अनुवाद गूगल ट्रान्स्लेट या किसी अन्य मशीन अनुवाद द्वारा स्वतः हो जाता है? कृपया थोड़ा विस्तार से बताइये।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 09:51, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
स्वतः अनुवाद का मुझे पता नहीं है लेकिन "svg" चित्र सामान्यतः मुक्त-स्रोत में रखे जाते हैं और ऐसे चित्र को डाउनलोड करके मैनुअली (हाथ से) अनूदित करना बहुत आसान है। ऐसा करने पर समय भी अधिक नहीं लगता और चित्र की गुणवता में भी कोई अन्तर नहीं आता। मैं ऐसे चित्रों को डाउनलोड करके emacs, gedit, vim जैसे किसी भी ASCII पाठ-सम्पादक में खोलकर सम्पादित कर लेता हूँ। अन्य चित्रों को सम्पादित करने में सम्बंधित रंग और अन्य बातों का ध्यान रखना पड़ता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:07, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
क्या चित्र में लिखी किसी चीज को टेक्स्ट एडिटर से बदल सकते हैं? मैं ऐसे चित्र की बात कर रहा था जिसमें टेक्स्ट भी चित्र का भाग है। उदाहरण के लिये बहुत से ब्लॉक डायग्राम आदि में ब्लॉकों में लिखा गया टेक्स्ट इमेज ही है।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 12:27, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
अनुनाद जी, एसवीजी प्रारूप वाले चित्रों में ऐसा किया जा सकता है। -- (वार्ता) 12:34, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद जी, यह तो एक नयी बात पता चली। --अनुनाद सिंह (वार्ता) 13:18, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कठपुतली अवरोधन

निम्नलिखित खातों को कठपुतली जाँच में असफल होने के कारण अवरोधित कर दिया गया है:

  • सदस्य:AlwaysHappy
  • सदस्य:ShriSanamKumar
  • सदस्य:NikitaKothari

इन खातों को केवल हिन्दी विकिपीडिया पर अवरोधित किया गया है। टोपियों के संग्रह में आने वालों को वैश्विक रूप से प्रतिबन्धित किया जाता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:55, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ओ, ये तो संजीव जी आपने बहुत अच्छा काम किया।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 13:10, 18 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

महाराणा प्रताप - विकिपीडिया

विकिपीडिया पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि (म्रत्यु दिनाँक)१९ जनवरी की जगह गलती से २९ जनवरी दी गई हे कृपया उसे सम्पादित करे

अंग्रेज़ी विकि के मुखपृष्ठ पर हिन्दी विकि की कड़ी न होना

अंग्रेज़ी विकि का मुखपृष्ठ सबसे अधिक देखा जाता है, पर वहाँ हिन्दी विकि की कड़ी नहीं है। जबकि अन्य कई भाषाओं की कड़ी मौजूद है। यदि वहाँ हिन्दी विकि की कड़ी हो तो उससे हिन्दी विकि को बहुत लाभ होगा। -- (वार्ता) 17:12, 19 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मेरे विचारमें हमें भी अंग्रेज़ी विकिके जैसे मुख्यपृष्ठ बनाने चाहिये। इससे हम सभी को मदद होगा। --जूनियर एनटिआर (वार्ता) 17:44, 19 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सुरक्षित करने हेतु वर्तमान अनुरोध

I want an Article to be semi-protected as soon as possible due to various anonymous edits made for publicity purposes! − This is the Article https://hi.wikipedia.org/s/al4o − − Regrads − MumbaikarLaunda (वार्ता) 3:27 pm, आज (UTC+5.5)

@आर्यावर्त: जी, ये सन्देश कहाँ पोस्ट किया गया था? --मुज़म्मिल (वार्ता) 10:57, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी ये पृष्ठ सुरक्षा अनुरोध के पुरालेख में पोस्ट किया गया था।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:00, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
आपने पोस्ट करके अच्छा किया। प्रबंधकगण कृपया कोई निर्णय लें। --मुज़म्मिल (वार्ता) 11:05, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
यह पृष्ठ साफ़-प्रचार श्रेणी में हटा देना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:14, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव कुमार जी के अभिमत से सहमत -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 11:35, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मैं भी। --मुज़म्मिल (वार्ता) 11:47, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मैं भी।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:13, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नान

--मुज़म्मिल (वार्ता) 18:52, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

MediaWiki Training 2017: Invitation to participate

Hello,
We are glad to inform that MediaWiki Training or MWT 2017 is going to be conducted between 24-26 February 2017 at Bangalore.

MWT is a residential training workshop that attempts to groom technical leadership skills among the Indian Wikimedia community members. We invite active Indian Wikimedia community members to participate in this workshop.

Please find details about this event here.

Let us know if you have any question.
Regards. -- Tito Dutta (CIS-A2K) sent using MediaWiki message delivery (वार्ता) 03:25, 21 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ISBN कोड वाली पुस्तको की श्रेणी

ISBN कोड वाली पुस्तको की श्रेणी का अंग्रेजी नाम श्रेणी:Pages using ISBN magic links से उचित हिंदी नाम में परिवर्तित किया जाना चाहिए -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 17:41, 21 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
क्या AWB इसमे कोई मदद कर सकता है ? --सुयश द्विवेदी (वार्ता) 18:14, 21 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
ये श्रेणी लेख में सवत: ही लग जाती है। रखरखाव के काम आती है। मैने इसे छुपी हुई श्रेणी बना दिया है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 18:23, 21 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु दो नयें नामांकन

विकिपीडिया:स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु निवेदन पृष्ठ पर सदस्य Ganesh992 और Swapnil.Karambelkar के इस अधिकार हेतु नामांकन हुए हैं। सभी सदस्यों से निवेदन है कि अपना तटस्थ मत दें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:00, 23 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पुनरीक्षक हेतु दो नयें नामांकन

विकिपीडिया:पुनरीक्षक पद हेतु निवेदन पृष्ठ पर सदस्य और नेहल के इस अधिकार हेतु नामांकन हुए हैं। सभी सदस्यों से निवेदन है कि अपना तटस्थ मत दें। --जयप्रकाश >>> वार्ता 14:53, 24 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

  1.  समर्थन -- स्वप्निल करम्बेलकर (वार्ता) 15:13, 24 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मतदान में समर्थन-विरोध-तटस्थ साँचो का प्रयोग होता है लेकिन विरोध न हो और स्वीकार्य भी न हो एसी स्थिति में साँचा:अस्वीकार का प्रयोग किया जा सकता है। इस उद्देश के साथ ये नया साँचा बनाया गया है। कृपया सदस्य अपनी राय दें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 09:22, 25 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सा:निर्माणाधीन लेख बनाम लेख जिनपर काम जारी है

एक साँचा:निर्माणाधीन है जो बहुत पहले ही बना एवं प्रयोग किया जाता रहा है। कुछ समय से एक अन्य साँचा:काम जारी बना दिया गया और लोग उसे भि प्रयोग करने लग गए हैं। पुराने वाले सांचे को प्रयोग करने से लेख में श्रेणी:निर्माणाधीन लेख स्वतः ही लग जाती थी, वैसे ही नये वाले सांचे को प्रयोग करने पर श्रेणी:पृष्ठ जिनपर काम जारी है स्वतः ही लग जाती है।

यह चर्चा कर एक मान्य सांचे के प्रयोग करने का विषय है। अतः अनुरोध है कि इस मुद्दे को सुलझा कर समाधान कर दिया जाए तो बेहतर होगा। --आशीष भटनागरवार्ता 13:02, 25 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@आशीष भटनागर: जी, मैं तो जब से आया तब से साँचा काम जारी का उपयोग करता हूँ। ट्विंकल भी वहीं साँचा लगाता है।-☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:52, 25 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आशीष भटनागर: जी, नमस्ते ! साँचा:निर्माणाधीन बिलकुल नए लेख के लिए है। साँचा:काम जारी पुराने में सुधार करते समय भी लगा सकते हैं। पहले का कार्य मुख्य रूप से यह है कि बिलकुल नए बने छोटे लेख को कोई शीह न नामांकित कर दे। दूसरे का कार्य यह है कि किसी लेख में व्यापक बदलाव किया जा रहा है, इसमें अन्य लोग भी सहायता कर सकते हैं। यानि पहले का कार्य औरों को रोकना है, और दूसरे का आमंत्रित करना। --SM7--बातचीत-- 14:11, 25 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्कार SM7 जी, आपकी बात से काम जारी सांचा बनाने का आशय समझ में आता है। मेरे विचार से काम जारी सांचा बाद में सर्जित किया गया होगा, तभी मुझे ज्ञात नहीं। खैर अब उसके प्रयोग का भी ध्यान रखूंगा। आशीष भटनागरवार्ता 13:58, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हुमायूँ (1945 फ़िल्म)

हुमायूँ (1945 फ़िल्म) पृष्ट में सदस्य:Yann ने इन्फोबॉक्स के इमेज आर्गुमेंट में पोस्टर हो हटा कर कॉमन से 2 घंटे की पूरी फ्लिम को ही लिंक कर दिया था। पुनरीक्षक के समय मैंने यह बदलाव पूर्वार्त्त कर दिया था लेकिन बाद में सदस्य ने मेरा ही बदलाव को पूर्वार्त्त कर दिया है। इसे देख ले। --जयप्रकाश >>> वार्ता 14:23, 25 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Sorry to answer in English. There is no poster now. Is there any reason not to add the movie instead? Regards, Yann (वार्ता) 11:35, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जैसा Yann जी ने लिखा है, उन्होंने सही किया। उनका सम्पादन हटाने के लिए नहीं था। @जयप्रकाश जी: यह आपकी पुनरीक्षण गलती थी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:42, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
Yann जी विकिपीडिया के पुराने सदस्य है और गुजराती जैसे कई विकिपीडियाओं का आरंभ इन्होंने ही किया था।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 13:00, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

सभी सदस्यो को मेरी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, जय हिन्द (जसीम अली अंसारी वार्ता 01:05, 26 जनवरी 2017 (UTC))[उत्तर दें]

सभी को मेरी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ --सुयश द्विवेदी (वार्ता) 05:51, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सुयश द्विवेदी जी और स्वप्निल जी के लिए मेटा पर अभिनंदन प्रस्ताव पर समर्थन चाहिए

अर्ध सुरक्षित

नमः सर्वेभ्यः यहाँ एक चर्चा विकिपीडिया वार्ता:नवागन्तुकों का स्वागत के सन्दर्भ में आरम्भ की है कृपया अपना परामर्श दें। अस्तु। ॐNehalDaveND 12:56, 27 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]