बारी, भारत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बारी
Bari
{{{type}}}
काली माता मन्दिर
काली माता मन्दिर
बारी is located in राजस्थान
बारी
बारी
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 26°38′N 77°37′E / 26.63°N 77.62°E / 26.63; 77.62निर्देशांक: 26°38′N 77°37′E / 26.63°N 77.62°E / 26.63; 77.62
ज़िलाधौलपुर ज़िला
प्रान्तराजस्थान
देश भारत
जनसंख्या (2011)
 • कुल62,721
भाषाएँ
 • प्रचलितराजस्थानी, ब्रजभाषा, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

बारी (Bari) भारत के राजस्थान राज्य के धौलपुर ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है।[1][2]

विवरण-बाड़ी एक ऐतिहासिक इलाका रहा है यहां पर हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिलती है। यहां पर राजपूतों के साथ साथ जाट लोधी मुगल और पठानों का भी राज रहा है। अफगान से आए हुए कई परिवार यहां पर आज भी मौजूद हैं। जिनके द्वारा बनाई हुई इमारतें आज भी बाड़ी तहसील की शान बढ़ाती हैं। राजा उदय भान के समय में बाड़ी की जागीरदारी पठानौ व जाटों के पास थी। बाड़ी का जिला पहले भरतपुर था अब जिला धौलपुर है[संपादित करें]

बारी में कई वर्षों तक राजा राम सिंह ने शासन करा था। यहाँ कई मंदिर हैं, और यहाँ का काली माता मंदिर प्रसिद्ध है।[3][4]

बलुआ पत्थर[संपादित करें]

बारी अपने लाल रंग के बलुआ पत्थर (सैंडस्टोन) के लिए जाना जाता है। दिल्लीआगरा के कई प्रसिद्ध स्थापत्य हैं जो बारी क्षेत्र से लिए गए बलुआ पत्थर से बने हैं, जिनमें दिल्ली का लाल क़िला, हुमायूँ का मकबराराष्ट्रपति भवन और आगरा का किला शामिल हैं। कई स्थानीय स्थापत्य भी इसी बलुआ पत्थर के बने हैं, जैसे कि बारी क़िला, तलाब-ए-शाही, धौलपुर महल और निहाल मिनार। आधुनिक काल में दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी इसी पत्थर का बनाया गया था।[5][6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 दिसंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016.
  5. "Guinness Bestows Two World Records on HDH Pramukh Swami Maharaj". Bochasanwasi Shri Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha, Swaminarayan Aksharpith. मूल से 10 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-10-20.
  6. Khandekar, Nivedita (2007-12-26). "Akshardham temple enters Guinness Records". Rediff.com. मूल से 29 December 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-01-02.