वार्ता:संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

टेबल में रंग[संपादित करें]

मैं इस लेख में सुधार कर रहा हूँ ताकि ये निर्वाचित सूची बन सके। क्या इसमें हम अंग्रेज़ी लेख जैसे राष्ट्रपतियों की पार्टीयों के रंग उनके नाम के साथ लगा सकते है? जिससे ये लेख और अच्छा बने। पीयूष मौर्यावार्ता 15:26, 1 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

पीयूष जी, आप बिल्कुल इस सूची में रंग भर सकते हो। यह निर्वाचित पृष्ठ नहीं बल्की एक निर्वाचित सूची होगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:51, 1 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी वो मैंने करके देखा उसके लिये अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर साँचे बने हुए है जो हमारी विकि पर नहीं है तो कोई और तरिका है ऐसा करने का? वैसे मैंने इसे निर्वाचित सूची ही तो कहा है। पीयूष मौर्यावार्ता 16:27, 1 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: ऐसा करने के दो तरीकें हैं -
  1. पहला: एक एक कर सांचों को हिंदी विकी पर आयत किया जाये। ऐसा करने संपादक भविष्य में भी इसका इस्तेमाल बिना बदलाव किये कर पाएंगे। लेकिन ऐसा करने में बहुत समय एवं श्रम लगेगा।
  2. दूसरा: (जो मैं आपको उपयोग में लाने की सलाह दूंगा) अंग्रेजी विकी पर इस्तेमाल हुए सांचे के पाठ पर जाएं, और वहां से रंग कॉपी कर टेबल में भरें। उदहारण: अगर किसी सेल में {{Federalist Party (United States)/meta/color}} नज़र आती है, तो आप Template:Federalist Party (United States)/meta/color पर जायेंगे, वहां पर दिया गयी रंग संख्या #EA9978 को कॉपी कर टेबल में {{Federalist Party (United States)/meta/color}} की जगह पेस्ट कर दें। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 17:41, 1 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद शुभम जी, आपने पीयूष जी की जानकरी पूर्ण कर दी।
पीयूष जी, शायद मैंने ध्यान से पढ़ा नहीं अतः सूची और पृष्ठ वाली गलती हो गई। आप एक और भी काम कर सकते हो। आप बिना रंगो के पृष्ठ निर्मित कर लो। बाद में पाँच मिनट लगेंगे हम रंग भरने का कार्य मिलकर कर लेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 21:56, 1 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, इस पृष्ठ की टेबल का एक प्रारूप (रंग सहित) मैंने मेरे प्रयोग पृष्ठ पर किया है। इसे मैं अधिक समय के लिए नहीं रखुँगा। आप यदि अनुदित करना चाहते हो तो इसको {{subst:सदस्य:संजीव कुमार/test1}} लिखकर अपने प्रयोग पृष्ठ में अथवा इसी पृष्ठ में कॉपी कर सकते हो। यहाँ आपको ध्यान रखना पड़ेगा कि मूल लेखकों को श्रेय देना आवश्यक है जिसके लिए आप सारांश में "https://en.wikipedia.org/w/index.php?oldid=610725876 से अनूदित।" लिख देना। किसी भी तरह की समस्या आये तो आप पुछ सकते हो। मैंने यह अभी नहीं डाला क्योंकि अनुवाद करने में समय लगेगा और मैं इतना समय इसे नहीं दे पाउंगा। बिना अनुवाद के मैं पृष्ठ में डालना नहीं चाहता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 22:31, 3 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
बहुत-बहुत धन्यवाद संजीव जी, आपने मेरा काम बहुत सरल कर दिया। मैंने इसे अपने प्रयोगपृष्ठ पर लगा लिया हैं, मैं जल्द ही इसे अनूदित कर दूँगा।--पीयूष मौर्यावार्ता 04:32, 4 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी सूची में "कार्यकाल" शीर्षक की जगह 'पिछला पद' या 'पिछला कोई पद' कर देना ठीक रहेगा। आपको क्या लगता हैं?--पीयूष मौर्यावार्ता 16:21, 10 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

┌───────────────────────┘
पीयूष जी, मुझे लगता है अब इसे सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपतियों की सूची पृष्ठ में जोड़कर आगे के सम्पादन करने चाहिए। हमने अत्यावश्यक अनुवाद कर दिये हैं। मेरे प्रयोगपृष्ठ पर बनी सूची में कार्यकाल से तात्पर्य उस समय से है जिस चुनाव के बाद वो राष्ट्रपति बने। वहाँ प्रत्येक चार वर्ष बाद चुनाव हुये हैं अतः दूसरे चार वर्ष दूसरे कार्यकाल की गणना में आते हैं। "पिछला पद" के स्थान पर मैंने "पिछला कार्यालय" काम में लिया है जो अंग्रेज़ी शब्द प्रिवियस ऑफ़िस का सीधा हिन्दी अनुवाद है। इसके अतिरिक्त आपको कुछ बदलकर लिखना है तो लिख दो। आगे चर्चा के अनुसार बदलाव कर देंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:33, 10 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी वो पूर्व कार्यकाल का मतलब 'प्रिवियस ऑफ़िस' भी बैठ रहा हैं और 'प्रवियस टर्म' भी बैठ रहा हैं, इसलिए वो सुझाव दिया हैं मैंने जिससे कोई भ्रमित न हो।--पीयूष मौर्यावार्ता 16:49, 10 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, यह "पूर्व कार्यकाल" नहीं बल्कि "पूर्व कार्यालय" है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:30, 10 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ओह!, ढंग से पढ़ा नहीं। वैसे 'कार्यालय' भी ठीक है पर 'पद' मुझे ज़्यादा सही लग रहा है। अगर आपको यही ठीक लगता है तो फिर यही रहने दीजिए।--पीयूष मौर्यावार्ता 04:59, 11 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सुझाव - अत्यधिक लाल कड़ियाँ[संपादित करें]

मेरे ख्याल से इस लेख से ऐसी लाल कड़ियों में से विकिलिंक हटा देना चाहिए जिनके निकटतम भविष्य में लेख बनने की संभावना न के बराबर हो। उदहारण के लिए कार्यकाल स्तम्भ में चुनावी वर्षों की कड़ियाँ। अंग्रेजी विकी पर हर चुनाव के लिए एक लेख बना हुआ है, इसलिए वहां विकिलिंक का होना जायज़ है। 1789 से चले आ रहे चुनवों की कवरेज हमारी विकी पर न के बराबर ही है (मुझे केवल एक ही लेख नज़र आया अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, २००८)। लाल लिंक्स के कारण लगता है की लेख अधूरा है, और लेख की सुंदरता भी बिगड़ती है। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 05:00, 11 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

शुभम जी, आपने मेरे मन की बात छीन ली! मैं भी यही सोच रहा था, और हमें उपराष्ट्रपतियों के नाम से भी विकिलिंक हटा देना चाहिए वो काफ़ी ज़्यादा है और उन्में से किसी का भी हमारी विकि पर लेख नहीं है।--पीयूष मौर्यावार्ता 05:11, 11 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी और Shubhamkanodia: यदि लेख में लाल कड़ियाँ हैं और लाल कड़ी के नीचे का शीर्षक ठीक है तो लेख बनने की सम्भावना रहती है लेकिन उसे केवल लाल कड़ी होने के कारण हटा दिया जायेगा तो सम्बंधित पृष्ठ के निर्माण की सम्भावना भी उतनी ही कम हो जाती है। अमेरिका का उपराष्ट्रपति भी कम महत्वपूर्ण व्यक्ति नहीं होता है अतः उनसे कड़ी हटाने के स्थान पर लघु पृष्ठ निर्माण करना अच्छा विकल्प रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:30, 13 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, एक-एक लाइन के पेज बना के क्या फायदा? उन्हें हमारे अलावा बढ़ाने वाला तो कोई होगा नहीं।--पीयूष मौर्यावार्ता 15:18, 22 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, यदि हम निकट भविष्य में देखें तो एक-पंक्ति पृष्ठ अर्थहीन लगता है लेकिन हम सम्बंधित पृष्ठ को अंग्रेज़ी विकि से भी जोड़ते हैं जिससे भविष्य में कोई भी उसमें सूचना जोड़ सकता है। पृष्ठ का एक बार निर्माण होने के बाद उसमें विस्तार की सम्भावना होती है लेकिन शीर्षक नहीं होने की स्थिति में कई बार मेरे जैसे लोग शुद्ध वर्तनी के चक्कर में पृष्ठ का निर्माण ही नहीं करते। आपको बता दूँ कि मैं "स्ट्रिंग सिद्धांत", "प्रमात्रा क्षेत्र सिद्धान्त" आदि पृष्ठों को विस्तारित करने का बहुत अच्छे से प्रयास कर रहा था लेकिन इससे जुड़े अधिकतर पृष्ठों की अनुपस्थिति के कारण आज तक उन पृष्ठों में आवश्यक सुधार नहीं कर पाया। अतः मुझे लगता है एक-पंक्ति लेख भी लाभदायक ही हैं यदि उन्हें ससन्दर्भ बनाकर अन्य विकिपीडियाओं से जोड़ दिया जाता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:28, 22 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, आप एक-आद लघु लेख बना दो जिससे मैं उसके उदाहरण स्वरूप लेखों का निर्माण कर सकूँ।--पीयूष मौर्यावार्ता 16:50, 26 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]