अहमद तिमोल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अहमद तिमोल (3 नवंबर 1941 - 27 अक्टूबर 1971) भारतीय मूल के दक्षिण अफ़्रीकी रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता और अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस के सदस्य थे।

परिचय[संपादित करें]

उनका जन्म 3 नवंबर 1941 को ब्रैटान, त्रांसवाल प्रान्त, दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था। उनके पिता का नाम हाजी यूसुफ़ तिमोल और उनकी माँ का नाम हव्वा इस्माइल दीदार था। अहमद तिमोल के माँ-बाप सूरत, गुजरात से थे।[1]

अहमद तिमोल एक राजनीतिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने खुलेआम दक्षिण अफ़्रीकी सरकार की रंगभेद नीति का विरोध किया। इसलिए उन्होंने त्रांसवाल इंडियन कांग्रेस में शामिल किया। बाद में उन्होंने अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी में भी शामिल किया गया।[2]

तिमोल की जीवनी के अनुसार अक्टूबर 1971 के दौरान रंगभेद सरकार पुलिस ने बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या करवाया था, लेकिन पुलिस दस्तावेज़ के अनुसार उन्होंने जॉन फ़ॉस्टर पुलिस स्टेशन में आत्महत्या की थी।[3][4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ahmed Timol | South African History Online". Sahistory.org.za. मूल से 27 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 August 2013.
  2. (SADET), South African Democracy Education Trust (2006). The road to democracy in South Africa (1st संस्करण). Pretoria: Unisa Press. पृ॰ 440. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1868884066. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 नवंबर 2016.
  3. President Thabo Mbeki's Foreword in Imitiaz Cajee, Timol: A Quest for Justice
  4. "Ahmed Timol". ahmedtimol.co.za. मूल से 3 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 नवंबर 2016.