विनोद खन्ना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विनोद खन्ना

खन्ना २०१२ में
जन्म 6 अक्टूबर 1946 (1946-10-06) (आयु 77)[1]
पेशावर (1901–55), ब्रितानी भारत
(अभी, पाकिस्तान)
मौत 27 अप्रैल 2017 [2]
पेशा अभिनेता ,राजनीतिज्ञ
जीवनसाथी गीताजंलि (1971–1985 तलाक)
कविता (1990–2017 (निधन तक))
बच्चे राहुल खन्ना (पुत्र)
अक्षय खन्ना (पुत्र)
साक्षी खन्ना (पुत्र)
श्रद्धा खन्ना (पुत्री)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

विनोद खन्ना (जन्म: रविवार, ६ अक्टूबर, १९४६ - निधन: गुरुवार, २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन [3] हो गया [4]

जीवन[संपादित करें]

विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में ०६ अक्टूबर १९४६ को पेशावर ,ब्रितानी भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उनका परिवार अगले साल १९४७ में हुए भारत-पाक विभाजन के [5] बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम क्रमशः कमला और किशनचंद खन्ना था। १९६० के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था।[6]

इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है,जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म अभिनेता है। २७ अप्रैल २०१७ को लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने के कारण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।[7][8][9]

कैरियर[संपादित करें]

फिल्मी सफर[संपादित करें]

उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत १९६८ में आयी फ़िल्म "मन का मीत" से की,जिसमें उन्होंने एक खलनायक(गद्दार) का अभिनय किया था। कई फ़िल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक के किरदार निभाने के बाद १९७१ में उनकी पहली एकल हीरो वाली फ़िल्म हम तुम और वो आयी। कुछ वर्ष के फ़िल्मी संन्यास, जिसके दौरान वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे। बाद में उन्होंने अपनी दूसरी फ़िल्मी पारी भी सफलतापूर्वक खेली(किरदार निभाया) और २०१७ तक फ़िल्मों में सक्रिय रहे।[6]

राजनैतिक कैरियर[संपादित करें]

वर्ष १९९७ और १९९९ में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा [8][10] की ओर से सांसद चुने गए थे। जबकि २००२ में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। इसके बाद सिर्फ ६ माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था।[6]

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2007 रिस्क
2007 चूड़ियाँ
2005 पहचान वकील दीपक खन्ना
2002 लीला
2002 क्रांति
2001 दीवानापन रणवीर चौधरी
1997 हिमालय पुत्र ए सी पी सूरज खन्ना
1997 ढाल इंस्पेक्टर वरुण सक्सेना
1997 दस
1996 मुकदमा कप्तान अजीत सिंह
1995 हलचल ए सी पी सिद्धान्त
1995 जनम कुंडली
1994 ईना मीना डीका डीका
1994 प्यार का रोग
1994 इक्का राजा रानी
1993 क्षत्रिय
1993 इंसानियत के देवता बलबीर
1992 निश्चय रवि यादव
1992 परम्परा ठाकुर पृथ्वी सिंह
1992 हमशक्ल
1992 पुलिस और मुज़रिम डी विशाल खन्ना
1992 वक्त का बादशाह
1991 खून का कर्ज़ करन
1991 धर्म संकट बिरजू
1991 फरिश्ते
1990 मुकद्दर का बादशाह
1990 लेकिन
1990 ज़ुर्म
1990 पत्थर के इंसान अर्जुन
1990 सीआईडी इंस्पेक्टर वीर
1990 महासंग्राम
1989 चाँदनी ललित खन्ना
1989 बटवारा विक्रम सिंह
1989 सूर्या सूरज सिंह
1989 उस्ताद
1989 महादेव अर्जुन सिंह
1988 आखिरी अदालत इंस्पेक्टर अमर कौशल
1988 रिहाई अमरजी
1988 फ़ैसला बिरजू
1988 दयावान
1987 इंसाफ
1985 सत्यमेव जयते इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह
1983 दौलत के दुश्मन विनोद
1982 इंसान
1982 राजपूत भानू
1982 ताकत
1982 राज महल
1982 दौलत
1981 खुदा कसम सुमेर सिंह
1981 एक और एक ग्यारह
1981 जय यात्रा राजू वर्मा
1981 कुदरत
1980 गरम खून
1980 बॉम्बे 405 मील
1980 कुर्बानी अमर
1980 ज़ालिम
1980 द बर्निंग ट्रेन विनोद वर्मा
1979 सरकारी मेहमान आनन्द
1979 लहू के दो रंग
1979 दो शिकारी सतीश
1979 मीरा राणा भोजराज सेसोडिया
1979 युवराज
1978 खून की पुकार
1978 खून का बदला खून
1978 मैं तुलसी तेरे आँगन की अजय चौहान
1978 आखिरी डाकू
1978 डाकू और जवान
1978 मुकद्दर का सिकन्दर विशाल आनन्द
1977 हत्यारा विजय सिंह
1977 आप की खातिर सागर
1977 इंकार
1977 अमर अकबर एन्थोनी अमर
1977 खून पसीना
1977 परवरिश किशन
1977 जलियाँ वाला बाग़
1977 आधा दिन आधी रात
1977 महा बदमाश
1977 चोर सिपाही
1976 शक विनोद जोशी
1976 शंकर शंभु
1976 हेरा फेरी
1976 नेहले पे देहला
1976 लगाम
1975 ज़मीर
1975 सेवक
1975 प्रेम कहानी
1975 कैद वकील जय सक्सेना
1974 हाथ की सफाई शंकर कुमार
1974 इम्तहान प्रमोद शर्मा
1974 पत्थर और पायल
1974 चौकीदार गोपाल
1974 फ़रेबी
1974 कुँवारा बाप
1973 अचानक मेजर रंजीत खन्ना
1973 कच्चे धागे
1973 पाँच दुश्मन
1973 प्यार का रिश्ता
1973 अनोखी अदा गोपाल
1973 धमकी
1973 गद्दार
1972 दो यार
1972 सब का साथी
1972 परिचय
1972 एक खिलाड़ी बावन पत्ते
1972 एक हसीना दो दीवाने
1972 एक बेचारा
1972 परछाइयाँ
1971 दोस्त और दुश्मन
1971 एलान राम सिंह
1971 मेरे अपने श्याम
1971 मेमसाब अर्जुन
1971 हंगामा
1971 मेरा गाँव मेरा देश जब्बार सिंह
1971 रेशमा और शेरा विजय सिंह
1971 रखवाला श्याम
1971 प्रीतम अनिल ठाकुर
1971 जाने अनजाने पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत
1971 हम तुम और वो विजय
1970 पूरब और पश्चिम
1970 सच्चा झूठा इंस्पेक्टर प्रधान
1970 आन मिलो सजना अनिल चौधरी
1970 मस्ताना इंस्पेक्टर प्रसाद
1969 नतीजा
1968 मन का मीत

बतौर निर्माता[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1997 हिमालय पुत्र

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

1999 में उनको फ़िल्मों में उनके 30 वर्ष से भी ज्यादा समय के योगदान के लिए फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।[6] 2018 में उन्हें मरणोपरांत भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[11]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Anubha Sawhney (27 July 2002). "The uncensored Vinod Khanna". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 30 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ अप्रैल २०१७. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. "नहीं रहे विनोद खन्ना". फाइनेंसियल एक्सप्रेस. मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  3. अमर उजाला. "जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी.... नहीं रहे विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  4. नवभारत टाइम्स. "बॉलिवुड ऐक्टर विनोद खन्ना का निधन, लंबे समय से थे बीमार". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  5. "१९५७ में भारत पाक विभाजन में चले गए थे मुम्बई". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  6. "एक "विलेन" जो बना "सुपर सितारा" - विनोद खन्ना". राजस्थान पत्रिका. 6 अक्टूबर 2013. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्टूबर 2013.
  7. एबीपी न्यूज़. "नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना". मूल से 3 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  8. एनडीटीवी. "अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  9. आज तक. "नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, 70 साल की उम्र में निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  10. पलपल इंडिया. "बीजेपी सांसद और एक्टर विनोद खन्ना का निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  11. विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवार्ड; पिछले साल लंबी बीमारी के चलते हुआ था निधन Archived 2018-04-14 at the वेबैक मशीन. एनडीटीवी. 13 अप्रैल 2018