वार्ता:नोबेल पुरस्कार

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नोबल या नोबेल[संपादित करें]

बीबीसी और अन्य कई जगह नोबेल का प्रयोग किया गया है। नोबेल सही लग रहा है। यहाँ इस पर चर्चा करें। बाहरी कडियाँ:

--मितुल १५:१९, १२ अक्टूबर २००६ (UTC)

उच्चारण[संपादित करें]

स्वीडिश भाषा में बिलकुल नोबल उच्चारण नहीं है। अल्फ़्रेद नोबेल एक स्वीडिश विज्ञैनिक था, और मैं think करता हूँ यहाँ स्वीडिश उच्चारण use करना ज़रूरत है। मेरा proof भी है, अंग्रेज़ी विकिपीडिया से - यहाँ सुनें सहायता·सूचना। नोबल है अंग्रेज़ी "noble", "Nobel" नहीं। मैं अब यह निबन्ध move करता हूँ। धन्यवाद। --Wolf १६:२१, २३ जनवरी २००७ (UTC)

"अल्फ्रेड नोबल" is more popular spelling. I think it should be used. Instead of going on how it is pronounced in sweedish.
--मितुल ०४:१५, २९ जनवरी २००७ (UTC)

एक विनम्र प्रार्थना[संपादित करें]

प्रत्येक भाषा की अपनी उच्चारण शैली होती है। हमारे अपने ही देश में जहाँ उत्तर भारत में हम जिसको 'सीताराम' (Sitaram) कहते हैं वहीं दक्षिण भारत उसी को 'सीथाराम' (Sitharam) कहा जाता है। जब एक ही देश में इस प्रकार की विसंगतियाँ हैं तो एक देश से दूसरे देश में तो उच्चारण में अंतर होगा ही। इसलिये मेरा अपना विचार यह है कि हमारे देश में 'Noble' का जो उच्चारण बहुमत को सही लगता है, जो कि नोबल ही है, उसी उच्चारण को हिंदी विकिपीडिया में अंगीकार किया जाना चाहिये।

हमारा मुख्य उद्देश्य हिंदी का विकास करना है, न कि विवादों को बढ़ावा देना। इसलिये मैं अपनी तुच्छ बुद्धि के अनुसार कहना चाहूँगा कि समस्त विवादों को विस्मृत कर कृपया हम सब लोग केवल हिंदी और हिंदी विकिपीडिया के विकास पर ध्यान दें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो भी जाती है तो उसे बाद में भी सुधारा जा सकता है।

अन्ततः मैं आप सभी से प्रार्थना करना चाहता हूँ कि समस्त विवादों को भुला कर केवल हिंदी तथा हिंदी विकिपीडिया के विकास पर ध्यान दें।