ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपश्चिमी भाग में ग्रेट सदर्न क्षेत्र (गाढ़े हरे रंग में)

ग्रेट सदर्न (Great Southern, अर्थ: महान दक्षिणी) क्षेत्र वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग के दक्षिण में हिन्द महासागर से तटवर्ती एक क्षेत्र है।[1] यह अपने भूमध्य जलवायु के लिए जाना जाता है जहाँ न अधिक गरमी होती है न सर्दी।[2] ऐल्बनी का बंदरगाह-शहर इसका ऐतिहासिक केन्द्र है। यहाँ दसियों हज़ार वर्षों से नूंगार लोग बसे हुए थे जो एक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय है लेकिन सन् १८२६ के बाद से यहाँ यूरोपीय घुसपैठ और फिर क़ब्ज़ा आरम्भ हो गया। अनुकूल मौसम व धरती के कारण यहाँ कृषि बहुत सफल रही है - अंगूर, गेहूँ, ऊन और भेड़ का मांस यहाँ के मुख्य उत्पादन हैं। ऐल्बनी में मत्स्योद्योग भी एक मुख्य व्यवसाय है।[3][4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Government of Western Australia (1 December 2010), Regional Commissions Act 1993, State Law Publisher, मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 26 November 2014
  2. Australia. Bureau of Meteorology (1960), Climatic survey : region 11 - great southern Western Australia, The Bureau, मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 March 2012 and http://www.bom.gov.au/wa/albany/ Archived 2016-09-08 at the वेबैक मशीन
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 दिसंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्तूबर 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्तूबर 2016.