इन्साइक्लोपीडिया सिंधियाना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

इन्साइक्लोपीडिया सिंधियाना (सिन्धी : انسائيڪلوپيڊيا سنڌيانا‎), सिन्धी भाषा में प्रकाशित सामान्य ज्ञान का विश्वकोश है। इसमें सिन्ध से सम्बन्धित विविध विषयों को विशेष रूप से महत्त्व दिया गया है। इसका प्रकाशन सिन्धी भाषा प्राधिकरण (Sindhi Language Authority) ने किया है। कुल १५ भागों में इसको प्रकाशित करने की योजना है जिसमें से ८ भाग प्रकाशित हो चुके हैं।

इसकी लगभग ८०% सामग्री सिन्ध से सम्बन्धित है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]