ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड
प्रकार पब्लिक कंपनी
व्यापार करती है BSE: 500850, NSEINDHOTEL
उद्योग हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म
स्थापना 1881
संस्थापक जमशेतजी टाटा
मुख्यालय मुम्बई, महाराष्ट्र, इंडिया
प्रमुख व्यक्ति MD & CEO
Rakesh Sarna, (1 September 2014 - Present) [1]
राजस्व 1,924.79 करोड़ (US$281.02 मिलियन) (FY2012-13)
प्रचालन आय 453.34 करोड़ (US$66.19 मिलियन) (FY2012-13)
निवल आय 1,924.79 करोड़ (US$281.02 मिलियन) (FY2012-13)
मातृ कंपनी टाटा ग्रुप
वेबसाइट www.tajhotels.com

इंडियन होटेल्स कंपनी लिमिटेड[2] - जिसे ताज ग्रूप के ब्रांड नेम से जाना जाता है - कि स्थापना टाटा ग्रूप के संस्थापक जमशेदजी टाटा द्वारा साल १९०३ मे की गयी थी। [3] होटेल्स और रिज़ॉर्ट्स की विस्तृत शृंखला वाली इस कंपनी का मुख्य कार्यालय ऑक्स्फर्ड हाउस, मुंबई मे है। यह कंपनी भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संस्थानो मे से एक टाटा ग्रुप का हिस्सा है।

२०१५ की जानकारी के अनुसार ताज ग्रूप पूरे भारत मे फैले १०८ होटेल्स और यू. के, यू. एस ए., आफ्रिका, मालदीव, मलेशिया, भूटान, श्रीलंका और मिड्ल ईस्ट मे बने १७ होटेल्स का परिचालन करता है। २०१० मे इस कंपनी मे करीब १०००० कर्मचारी कार्यरत थे। ताज ग्रूप के पास कुछ निजी द्वीपों का भी स्वामित्व है।

इतिहास[संपादित करें]

जमशेतजी नुस्सेरवांजी टाटा (१८३९ – १९०४)
ताज होटल लोगो डिसप्लाएड न टॉप ऑफ़ ताज समुन्द्र इन कोलोंबो.

टाटा ग्रूप के संस्थापक जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने १६ दिसंबेर १९०३ को अरब सागर के तट पर मुंबई (पहले बंबई के नाम से जाना जाता था) मे ताज महल पॅलेस के नाम से एक भव्य होटेल का उद्घाटन किया। यह ताज ग्रूप के पहली परिसंपत्ति और पहला होटेल था। जम्सेत जी द्वारा इस होटेल का निर्माण करने के पीछे छुपे कारणों से जुड़ी कई दंतकथाएँ है। एक कहानी के अनुसार इसके पीछे मुंबई के वाट्सन'स होटेल (जहाँ सिर्फ़ युरोपियन लोगो को ही जाने की अनुमति थी) मे उन्हे नस्लीय भेदभाब के कारण प्रवेश ना दिया जाना कारण बना था। [4]

1984 में, ताज समूह ने एक लाइसेंस समझौते के तहत प्राप्त कर लिया, उनमे से ताज कॉन्नेमेरा चेन्नई में (अब विवांता ताज द्वारा - कॉन्नेमेरा) और सेवॉय होटल ऊटी में, बैंगलोर में ताज वेस्ट एंड के खुलने के साथ ताज समूह बैंगलोर में अपनी धावा बनाया |[5]

उन दिनो ब्रिटिश इंडिया मे होटलों के अंदर सिर्फ़ युरोपियन लोगो को ही प्रवेश दिया जाना आम बात थी, पर जमशेदजी टाटा के जैसे क्षमता वाले व्यापारी का केवल इस आधार पर होटेल का निर्माण करना थोड़ा अटपटा लगता है। एक और कहानी मे उन्होने होटेल खोलने का निश्चय तब किया जब उनके एक मित्र ने बंबई मे एक भी ढंग का होटेल न होने की शिकायत की। पर इस सन्दर्भ मे सबसे संभाव्य कारण लवेट फ्रेज़र - जमशेदजी के करीबी मित्र और आई एच. सी. एल. ग्रूप के पहले निदेशको मे से एक - का है जो कहतें हैं कि यह विचार जमशेदजी के दिमाग़ मे लंबे समय से चल रहा था और उन्होने इस विषय पर गहरा शोध भो किया था।

उनका किसी होटेल का मालिक बनने की कोई इच्छा नहीं थी और वे बस लोगों को भारत के प्रति आकर्षित करना और बंबई को बेहतर बनाना चाहते थे। कहा जाता है कि जमशेदजी ने इस होटेल की आंतरिक साज सज्जा, इसमे लगने वाली कलाकृतियों और फर्नीचर का साजो समान जुटाने के लिए लंडन, पॅरिस, बर्लिन और दुसेलडोर्फ की यात्रा की थी। [6]

हॉस्पिटालिटी ब्रांड[संपादित करें]

साल २००० के बाद से ताज ग्रूप ने एक व्यापारिक पृथकीकरण नीति के तहत अपने होटेल्स और रिज़ॉर्ट्स को कई अनुभागो मे बाँटना शुरू कर दिया।

  • ताज/ताज लक्जरी :- यह ताज का पुराना ताज होटेल्स और पॅलसस वाला लक्जरी ब्रांड है। ये होटेल व्यावसायिक नगरों, एतिहसिक स्थलों, महलों, रिज़ॉर्ट्स और वन स्थलों पर बने हैं। ताज के ज़्यादातर पुराने और सबसे प्रसिद्ध होटेल इस ब्रांड के तहत आते हैं।
  • ताज एग्ज़ोटिका - यह ताज ग्रुप का रिज़ॉर्ट्स और स्पा ब्रांड है
  • ताज सफ़ारी - भारत के विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों और वन आभारण्यों मे बने लॉड्ज इस ब्रांड के तहत आते है। यह ब्रांड सतत पारिस्थितिकी पर्यटन की अवधारणा पर आधारित है।
  • विवांता बाइ ताज - विवांता ताज ग्रुप का समकालीन लक्जरी ब्रांड है। ये होटेल उच्च क्रय क्षमता वाले वर्ग के लिए है और लक्जरी के मामले मे ताज होटेल्स से थोड़े ही कम हैं। सभी व्यावसायिक और पर्यटन स्थलों पर विवांता होटेल बने हुए हैं,
  • द गेट्वे होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्स -- यह ब्रांड मध्य क्रय क्षमता वाले लोगों के लिए है और वरीयता क्रम मे विवांता से एक कदम नीचे माना जाता है। विवांता की ही तरह ये सभी व्यावसायिक और पर्यटन स्थलों पर स्थित हैं।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "मैनेजमेंट ऑफ़ ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज". मूल से 25 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ सितम्बर २०१४.
  2. होम Archived 2011-02-23 at the वेबैक मशीन। ताज होटलस. रेट्रिएवेद १४ नवम्बर २०१२. " २०१२ डी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड आल राइट्स रिजर्व्ड."
  3. "कांटेक्ट इनफार्मेशन Archived 2014-12-07 at the वेबैक मशीन" (सेलेक्ट "कॉर्पोरेट ऑफिस") ताज होटल्स. रेट्रिएवेद १४ नवम्बर २०१२. "ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज ऑक्सफ़ोर्ड हाउस १५/१७ N.F. रोड अपोलो बुंदेर मुम्बई ४००,००१ इंडिया"
  4. "फ्रॉम पारसी प्रीस्ट्स टू प्रॉफ़िट्स: से हेल्लो टू टाटा - एशिया, वर्ल्ड". डी इंडिपेंडेंट. १ फेब्रुअरी २००७. मूल से 15 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितम्बर २०१०. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. "ताज सेवॉय होटल के बारे में". क्लेरट्रिप.कॉम. मूल से 13 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ अक्टूबर २०१६.
  6. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 1 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2016.